Sunday, July 5, 2026 7:46 am

घर पर स्क्रब करने का सही तरीका, चेहरा रहेगा खिला-खिला

फेस स्क्रब और बॉडी स्क्रब के अपने फायदे हैं। ये हमारी स्किन से डेड सेल्स हटाने में मददगार हैं। बदलते मौसम में यह दिक्कत नहीं ज्यादा होती है। खासतौर पर सर्दियों में ड्राइनेस के कारण स्किन जल्दी रूखी और बेजान नजर आने लगती है। इससे आपके चेहरे की रंगत फीकी पड़ जाती है। इस तरह की समस्या से बचने के लिए आप विंटर सीजन में हर दूसरे दिन घर पर ही स्क्रब करें। यहां जानें स्क्रब करने का आसान और सही तरीका… – स्क्रबिंग द्वारा डेड सेल्स को हटाने से अंदर की हेल्दी स्किन बाहर आती है। साथ ही इस स्किन की सफाई हो जाने से यह खुलकर सांस ले पाती है, जिससे हमारी त्वचा अधिक ग्लोइंग लगती है। – स्क्रबिंग एक ऐसी प्रकिया है, जो त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनती है। इस प्रक्रिया में त्वचा की बाहरी सतह पर जमा डेड सेल्स हटाने का काम किया जाता है। यह प्रॉसेस पार्लर में मौजूद मशीनों से या घर पर भी आसानी से की जा सकती है। -नियमित रूप से स्किन को स्क्रब करने पर हमारी त्वचा के दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। स्क्रब का यूज करते समय पहले चेहरे को फेशवॉश से साफ करें और कॉटन के कपड़े से पौंछ लें। -गुलाबजल में कॉटन भिगोकर चेहरे पल लगाएं और फिर उंगलियों पर स्क्रब लेकर सर्कुलर मोशन में घुमाएं। फॉरहेड और नेक को भी स्क्रब करें। -5 से 6 मिनट तक पूरे चेहरे, गर्दन और गले पर स्क्रब करने के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धोकर साफ करें और कॉटन के कपड़े से पौछ लें। अब अपनी पसंद का क्रीम लगाकर हल्की मसाज करें। -जिन लोगों की स्किन ऑइली है या जिन्हें पिंपल्स की समस्या अक्सर हो जाती है, उनके लिए भी यह प्रक्रिया प्रभावकारी है। क्योंकि इससे त्वचा का अतिरिक्त तेल साफ हो जाता है। लेकिन जिस समय पिंपल्स चेहरे पर हों, उस समय इसे नहीं करना चाहिए। -स्किन को स्क्रब करने पर त्वचा नरम व मुलायम भी रहती है। रफनेस कम होती है और सुंदरता बढ़ती है। -ना केवल ऑइली स्किन वालों को बल्कि ड्राई स्किन वालों को भी इससे लाभ होता है। सफाई के बाद स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाने से यह त्वचा में अंदर तक समा जाता है और लंबे समय तक स्किन को सॉफ्ट बनाए रखता है। -स्क्रबिंग से त्वचा पर उम्र का असल जल्दी नहीं झलकता है। चेहरे की फाइनलाइन्स और उम्र के साथ खोनेवाली चमक पर यह कंट्रोल करता है।   recent visitors 89

यात्री प्रतिक्षालय वैढ़न में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

सिंगरौली अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड के यात्री प्रतिक्षालय में मंगलवार सुबह कुर्सी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा गया। आस-पास के लोगों ने इसकी शिनाख्त की परन्तु उसकी जानकारी नहीं लग सकी। व्यक्ति की उम्र लगभग ४५-५० साल की लग रही है। मौके पर उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली में दी जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु शव को भिजवा दिया। अंदेशा जताया जा रह है कि उक्त व्यक्ति के मृत्यु ठण्ड लगने से या किसी बीमारी से यात्री प्रतिक्षालय में ही हुयी है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं देखे गये हैं। फिलहाल कोतवाली पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी हुयी है। recent visitors 58

सोनहत में 11 पान ठेलों पर 2100 का जुर्माना, कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही जारी

बैकुंठपुर/कोरिया कलेक्टर कोरिया के निर्देशानुसार  3 दिसंबर न को  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला कोरिया की टीम के द्वारा  कोरिया जिले के सोनहत में संचालित स्वामी आत्मानंद  शासकीय अंग्रेजी विद्यालय, शासकीय हिंदी विद्यालय, शासकीय कन्या विद्यालय, संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय, निजी विद्यालय के आसपास संचालित तथा शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत अस्पताल के आसपास संचालित पान ठेला, किराना स्टोर, जनरल स्टोर एवं टी स्टॉल में सिगरेट और तम्बाकू पदार्थ का विक्रय कोटपा एक्ट 2003 (COTPA act 2003) की धारा 4/6 का उल्लघंन करते पाए जाने पर 11 पान ठेला, किराना स्टोर, एवं  टी स्टॉल से क्रमश 2100 रूपये राशि का जुर्माना/चालानी कार्यवाही किया गया। निरिक्षण के दौरान जाँच दल द्वारा विक्रय केंद्रों को केंद्र में लगाए जाने वाले बोर्ड धुम्रपान निषेध क्षेत्र यहां पर धुम्रपान करना अपराध है। 18  वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति को तंबाकू उत्पादों की बिक्री करना एक दंडनीय अपराध है संबंधी बोर्ड लगाने हेतु निर्देशित किया गया। भविष्य में शासकीय एवं निजी स्कूल परिसर के आसपास तंबाकू एवं सिगरेट न बेचने की सख्त हिदायत दी गई जांच कार्यवाही में, कोटपा नोडल अधिकारी डॉ कार्तिकेय सिंह,  सीएचसी सोनहत में पदस्थ डॉ अक्षय जायसवाल, खाद्य एवं औषधि प्रशासन से औषधि निरीक्षक आलोक मिंज, विकास लकड़ा, एवं नमूना सहायक प्रमोद कुमार पैकरा एवं थाना सोनहत के पुलिस बल कार्यवाही के दौरान मौजूद थे। recent visitors 61

कांग्रेस विधायक का आरोप निराधार, छत्तीसगढ़-बीजापुर में रेत पर भाजपा जिलाध्यक्ष का पलटवार

बीजापुर. बीजापुर में इन दिनों रेत के अवैध भंडारण व परिवहन को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस व भाजपा आमने-सामने हो गए हैं। कांग्रेस ने जहां रेत से जुड़े मामले में पूर्व मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष को निशाने पर लिया था। वहीं अब भाजपा ने भी कांग्रेस व बीजापुर विधायक के आरोप को निराधार बताते हुए कांग्रेस शासन में विधायक के संरक्षण में रेत माफियाओं का शोषण करने का आरोप लगाया हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने अपने जारी बयान में विधायक के आरोपों का खंडन करते हुए उसे निराधार बताया और कहा कि कांग्रेस के शासन काल मे रेत माफिया का पोषण विधायक के संरक्षण में हुआ है। बीते दिनों बीजापुर विधायक ने तारलागुड़ा से रेत तस्करी होने का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री गागड़ा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार के तस्करी में संलिप्त होने का आरोप लगाया था। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा है कि इन विधायक ने बीते पांच साल रेत माफिया को संरक्षण और पोषण करने का कार्य किया है, आज किस नैतिकता से आरोप लगा रहे हैं, समझ से परे है। यह किसी से नही छुपा है कि रेत का भंडारण और तस्करी कांग्रेस के शासनकाल में धड़ल्ले से हुई है। प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए यहां के गरीब आदिवासी कितना तरसे हैं और विधायक उस समय अनजान बने फिर रहे थे। विधायक और कांग्रेस के नेता पांच साल रेत माफिया को संरक्षण देने का काम किया है। इस तरह का खेल भाजपा के सरकार में नही चलता है। आज प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त और सुशासन वाली विष्णुदेव साय की सरकार है। जहां अवैध तस्करी के लिये कोई स्थान नही है न ही संरक्षण मिलेगा। recent visitors 57

दांत-मसूड़ों के दर्द से छुटकारा पाने में काम आएंगे ये घेरलू उपाय

दांतों और मसूड़ों का दर्द आपको काफी परेशान कर देता है। दांत या मसूड़े में किसी भी तरह की समस्या में दर्द से तो परेशान होते ही हैं, इसके अलावा खाना-पीना भी ठीक से नहीं हो पाता है जिससे परेशानी बढ़ जाती है। आइए, आपको बताते हैं इनसे छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय। नमक पानी नमक का पानी आपको इनफेक्शन से बचाता है और दांतों के बीच में फंसे खाने को भी निकालने में मदद करता है। इससे सूजन भी खत्म हो जाती है और मसूड़ों में मौजूद बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं। गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर उस पानी को कुछ देर मुंह में रखें और कुल्ला कर लें। लहसुन लहसुन अपने औषधीय गुणों के कारण जाना जाता है। इसे आमतौर पर सर्दी-जुकाम ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने की भी क्षमता रखता है और पेनकिलर का भी काम करता है। लहसुन की एक कली को पील लें और इस पेस्ट को मसूड़े या दांत पर लगाएं। लौंग दांत में दर्द से राहत देने के लिए लौंग भी काफी कारगर है। इसे मुंह में दबाए रखें। दर्द से राहत मिलेगी। टी बैग्स चाय में टैनिन नाम का कम्पाउंड होता है जो बैक्टीरिया का खत्म कर सकता है। ऐसे में टी बैग्स भी आपको दांट के दर्द से छुटकारा दिला सकते हैं। टी बैग को गर्म पानी में उबले हुए पानी में डालकर 5 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद इसे निकालें जब थोड़ा ठंडा हो जाए तो उस जगह पर लगाएं जहां दर्द हो रहा है। तो डेन्टिस्ट से मिलें दांतों के हल्के दर्द को आप घरेलू उपाय से ठीक कर सकते हैं लेकिन अगर दर्द ज्यादा है तो आपको डेन्टिस्ट से मिलना चाहिए।   recent visitors 60

अगले चार छाए रहेंगे बादल, छत्तीसगढ़-कई इलाकों में हुई हल्की बारिश

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट हो सकती है। वहीं प्रदेश के दक्षिणी भागों में आगामी चार दिनों तक एक दो जगह पर आकाश मेघमय रहने और हल्की के मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी रायपुर में सुबह से हल्की धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, तटीय कर्नाटक और उसे सती पूर्वी मध्य अरब सागर पर सुबह का सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ गया है। चक्रवर्ती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है। अगले दो दिन के दौरान इसके पूर्वी मध्य अरब सागर पर पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि चक्रवर्ती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का आगमन जारी है।  इसकी वजह से प्रदेश में आगामी दो दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं राजधानी रायपुर में मौसम साफ हो गया है। सुबह से ही हल्की धूप निकली हुई है। यहां आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश कोटा में दर्ज की गई है। वही सबसे अधिक तापमान दंतेवाड़ा में 32.5 डिग्री दर्ज किया गया है। दूसरी ओर सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 10.9 डिग्री रहा। इन दोनों बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। recent visitors 74

मोबाइल पर कम खर्च होगा डेटा, अपनाएं काम की 8 टिप्स

पिछले कुछ सालों में मोबाइल पर डेटा की खपत तेजी से बढ़ी है। स्मार्टफोन यूजर्स अपने ज्यादातर काम ऑनलाइन ही कर रहे हैं। आज लगभग हर छोटे-बड़े काम के लिए ऐप्स उपलब्ध हैं। ये ऐप्स भी लगातार अपडेट होते हैं, जिनमें यूजर का काफी डेटा खर्च होता है। इसके अलावा, भारत में विडियो स्ट्रीमिंग सर्विसेज भी तेजी से पॉप्युलर हुई हैं। ऐसे में यूजर की डेटा की जरूरतें लगातार बढ़ रही है। यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहें जिनसे आप अपने मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल करने के साथ डेटा की बचत कर सकते हैं। अपनी डेटा लिमिट सेट करें अपने ऐंड्रॉयड फोन में डेटा के लिए लिमिट सेट करके आप अपना डेटा यूज ट्रैक कर सकते हैं। डेटा लिमिट सेट करने के लिए अपने ऐंड्रॉयड फोन की सेटिंग में जाएं। सेटिंग्स में डेटा यूजेज ऑप्शन पर टैप करें, फिर बिलिंग साइकल में जाएं इसके बाद डेटा लिमिट और बिलिंग साइकल पर टैप करके आप डेटा लिमिट सेट कर सकते हैं। बैकग्राउंड डेटा रिस्ट्रिक्ट करें कई ऐप्स फोन के बैकग्राउंड में मोबाइल डेटा कंज्यूम करते रहते हैं। ऐसे में जिन ऐप्स को बैकग्राउंड में रन करने की जरूरत नहीं है, उन्हें आप सेटिंग्स में जाकर डेटा यूजेज में 'रिस्ट्रिक्ट ऐप बैकग्राउंड डेटा' पर टैप करके बैकग्राउंड में डेटा खर्च होने से बचा सकते हैं। डेटा कंप्रेशन का यूज करें गूगल क्रोम सबसे पॉप्युलर ऐप्स में से एक है। इस ऐप में डेटा कंप्रेशन का ऑप्शन इंबिल्ट होता है। इसके लिए आपको दायीं तरफ कॉर्नर में तीन डॉट नजर आएंगे उन पर टैप करके सेटिंग्स में जाकर डेटा सेवर ऑप्शन पर टैप करके उसे ऑन करें। अपडेट के लिए वाई-फाई का करें इस्तेमाल अपने स्मार्टफोन में ऐप्स को अपडेट करने के लिए वाई फाई का इस्तेमाल करने से आप डेटा की बचत कर सकते हैं। इसके लिए आप फोन के मेन्यू में जाकर सेटिंग्स में जाएं और 'ऑटो अपडेट ऐप्स ओवर वाई-फाई ओनली' ऑप्शन पर टैप करें। स्ट्रीमिंग सर्विस का यूज कम करें स्मार्टफोन पर म्यूजिक और विडियो स्ट्रीमिंग करने में सबसे ज्यादा डेटा खर्च होता है। ऐसे में आप विडियो और म्यूजिक अगर फोन में लोकली स्टोर करते हैं तो आप डेटा की बचत कर सकते हैं। ऑफलाइन मैप का इस्तेमाल करें गूगल मैप्स एक पॉप्युलर सर्विस है। इसके इस्तेमाल में यूजर का काफी डेटा खर्च होता है। ऐसे में डेटा बचाने के लिए आप मैप्स को सेव कर सकते हैं। मैप डाउनलोड होने के बाद आप GPS की मदद से इसका इस्तेमाल ऑफलाइन कर सकते हैं। मैलवेयर को रखें दूर ऐंड्रॉयड फोन में मैलवेयर (वायरस) के चलते भी आपका ज्यादा डेटा खर्च हो सकता है। इसके लिए यूजर को अपने फोन को स्कैन करते रहना चाहिए। इसके लिए किसी अच्छे एंटीवायरस ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। जरूरत न होने पर डेटा ऑफ कर दें जिस वक्त आप फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं या ऑफलाइन सर्विस यूज कर रहे हैं उस वक्त डेटा ऑफ कर दें। इस तरह आप काफी मोबाइल डेटा सेव कर सकेंगे।     recent visitors 150