मध्य प्रदेश में अब जनता सीधे करेगी नगर पालिका और परिषद के अध्यक्ष का चुनाव

 भोपाल  मध्य प्रदेश में अब नगर पालिका और परिषद के अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा, यानी जनता सीधे अध्यक्ष का चुनाव करेगी। शिवराज सरकार के समय लागू की गई चुनाव की अप्रत्यक्ष प्रणाली यानी पार्षदों के माध्यम से अध्यक्ष को चुनने की व्यवस्था को बदला जाएगा। नई व्यवस्था में सीधे मतदाता ही अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। जब यह व्यवस्था लागू होगी तो फिर अध्यक्ष को वापस बुलाने का ‘खाली कुर्सी भरी कुर्सी’ का प्रावधान भी पुन: लागू कर दिया जाएगा। कैसे-कैसे बदलती रही व्यवस्था     अभी तक प्रदेश में नगर निगम के महापौर, नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव सीधे मतदाता द्वारा कराने का प्रावधान है। कमल नाथ सरकार ने पार्षदों के माध्यम से महापौर और अध्यक्ष का चुनाव कराने का निर्णय किया लेकिन यह अमल में नहीं आ पाया।     मार्च 2020 में फिर शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने और उन्होंने पुरानी व्यवस्था से ही चुनाव कराने के लिए अध्यादेश जारी किया, पर संशोधन विधेयक विधानसभा से पारित नहीं हो पाया।     निकाय चुनाव से पहले मई 2022 में फिर प्रावधान में संशोधन किया गया और महापौर का चुनाव सीधे जनता से कराने का निर्णय लिया। नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली यानी पार्षद के माध्यम से कराने की व्यवस्था लागू कर दी। क्यों बदलना पड़ रही व्यवस्था पार्षदों को साथ लेकर नहीं चल पाने के कारण कुछ निकायों में अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत कर दिए गए। इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने अध्यादेश के माध्यम से नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 43 (क) में नया प्रावधान किया। इसके अनुसार अविश्वास प्रस्ताव दो के स्थान पर तीन वर्ष की कालावधि पूर्ण होने पर ही लाया जा सकता है और इसे पारित करने के लिए दो-तिहाई के स्थान पर तीन-चौथाई पार्षदों का समर्थन अनिवार्य कर दिया। यही व्यवस्था अब नगर निगम के अध्यक्ष/सभापति के लिए भी लागू की जा रही है। इसके साथ ही नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता से कराने की तैयारी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 169

अब सोना खरीदने को और जेब थोड़ी और ढीली करनी होगा, एक बार फिर सोने के दामों में उछाल आया

 इंदौर देशभर में इन दिनों वेडिंग सीजन की धूम है। तो सोना-चांदी की चमक भी बरकरार है। वेडिंग सीजन में जमकर खरीदारी के बावजूद एक बार फिर सोने के दामों में उछाल आया है। यानी अब सोना खरीदा तो जेब थोड़ी और ढीली करनी होगा। बता दें कि 5 दिसंबर के मुकाबले 7  दिसंबर को सोने की कीमतों(Gold rate in Bhopal) में 130 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। अगर आप भी गोल्ड खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो यहां जानें सोने के ताजा भाव… सोना हुआ महंगा राजधानी भोपाल(Gold rate in Bhopal) में शनिवार  को सोने की कीमत 77,984 रुपए प्रति 10 ग्राम 24 कैरट है। वहीँ एक दिन पहले यानि 5 दिसंबर को भोपाल में सोने की कीमत 77,854 रुपए प्रति 10 ग्राम 24 कैरट थी। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को सोना 130 रुपए प्रति 10 ग्राम 24 कैरट महंगा हुआ है। आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली से राष्‍ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने की कीमत फिर से 79,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गई। तीन दिन की गिरावट के बाद 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 300 रुपये बढ़कर 79,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। बुधवार को यह 78,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी। कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय बाजारों में आभूषण और खुदरा विक्रेताओं की ताजा मांग के कारण सोने में तेजी आई। चांदी ने लगाई ऊंची छलांग चांदी लगातार तीसरे दिन भी चमक में रही। यह कीमती धातु 1,300 रुपये उछलकर 93,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। बुधवार को यह 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 फीसदी प्‍योरिटी वाले सोने का भाव 300 रुपये बढ़कर 78,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 78,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। ये है 18 कैरेट का भाव इन सब के अलावा बात 18 कैरेट सोने की करें, तो शुक्रवार को उसकी 80 रुपये उछलकर 58540 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इससे पहले 5 दिसंबर को भी इसका भाव 58460 रुपये था. बता दें कि सोने की खरीदारी से पहले उसकी शुद्धता जरूर जांचनी चाहिए. 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है. इसे  खरीदते समय हॉलमार्क भी देखना चाहिए. आगे जारी रहेगा उतार चढ़ाव वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुमित वर्मा उर्फ चंदू ने बताया कि दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में ही लगातार सोने चांदी के कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है.उम्मीद है आगे भी यह दौर जारी रहेगा.     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 106

पाकिस्तान और रूस के बीच रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे, अब दोनों देश सीधी रेलवे लाइन से भी जुड़ने जा रही

मॉस्को  पाकिस्तान और रूस के बीच रिश्ते बीते कुछ समय से लगातार मजबूत होते दिख रहे हैं। अब दोनों देश सीधी रेलवे लाइन से भी जुड़ने जा रहे हैं। पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री अवैस अहमद खान लेघारी ने आरटी के साथ एक साक्षात्कार में इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि रूस और पाकिस्तान को नई मालगाड़ी लाइन से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने पर भी बातचीत चल रही है, जिस पर जल्दी ही फैसला लिया जा सकता है। दोनों देशों का बेहतर होता रिश्ता इसलिए ध्यान खींच रहा है क्योंकि रूस ऐतिहासिक रूप से भारत का दोस्त रहा है लेकिन बीते कुछ समय में उसने पाकिस्तान से अपने संबंधों को सुधारने पर जोर दिया है। पाकिस्तान के रूस में राजदूत मुहम्मद खालिद जमाली ने इस साल खांटी-मानसीस्क में हुए अंतरराष्ट्रीय IT फोरम में INSTC (International North-South Transport Corridor) में शामिल होने की इच्छा जताई थी। INSTC एक 7,200 किलोमीटर लंबा परिवहन मार्ग है जो रूस और पश्चिम एशिया को ईरान के रास्ते भारत से जोड़ता है। लेघारी ने बताया कि अगले साल मार्च में पहली बार रूस से पाकिस्तान के लिए मालगाड़ी चलेगी। ये ट्रेन ईरान और अजरबैजान होते हुए रूस से पाकिस्तान का सफर करेगी। रूस-पाक में मजबूत हो रहे आर्थिक संबंध लेघारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने पर भी बातचीत चल रही है। दोनों ही तरफ से इसमें काफी रुचि दिखाई जा रही है और उम्मीद है कि इस मामले में कोई ठोस नतीजा निकलेगा। इसी साल अक्टूबर में रूस के फेडरेशन काउंसिल के एक प्रतिनिधिमंडल की इस्लामाबाद यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच परिवहन और रसद परियोजनाओं पर चर्चा हुई थी। लेघारी ने कहा है कि सीधी रेलवे लाइन से दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक संबंध मजबूत होंगे। इस्लामाबाद और मॉस्को दोनों ने व्यापार में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की है। दोनों देशों के बीच व्यापार करीब एक बिलियन डॉलर का है। लघारी ने कहा, 'INSTC प्रोजेक्ट से पाकिस्तान को रूस और पश्चिम एशिया के बाजारों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। इससे पाकिस्तान के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और उसकी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सीधी हवाई सेवा शुरू होने से दोनों देशों के लोगों के बीच आवाजाही आसान होगी। यह पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा। दोनों देशों के बीच बढ़ता सहयोग क्षेत्रीय स्थिरता और विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है।' पाकिस्तान और रूस दोनों ही बीते कुछ समय में अपने रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की कोशिश करते दिखे हैं। इसी दिशा में नई कड़ी रेलवे लाइन है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 131

स्कूल शिक्षा विभाग परीक्षा परिणाम को सुधारने के लिए कर रहा है प्रयास, स्कूल में वार्डन टीचर होंगे तैनात

भोपाल मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षा फरवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होने वाली है। अब करीब तीन माह का समय शेष है। स्कूल शिक्षा विभाग इस बार सरकारी स्कूलों का 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम सुधारने के लिए नई पहल कर रहा है। खासतौर पर 10वीं में इस बार बेस्ट ऑफ फाइव योजना समाप्त हो गई है। इस कारण परिणाम सुधारने के लिए विभाग विशेष तैयारी में जुटा है। इस बार राज्य स्तर पर विषयवार मास्टर ट्रेनर चयनित किए गए हैं, जो जिले के सीएम राइज स्कूलों के शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराएंगे। 10वीं और 12वीं के शिक्षकों को दूसरे कार्य में नहीं लगाया जाएगा साथ ही सभी स्कूलों में वार्डन शिक्षक तैनात किए जा रहे हैं, जो प्रत्येक विद्यार्थी की मॉनीटिरंग करेंगे। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने सभी जिले के संयुक्त संचालक, जिला शिेंक्षा अधिकारी और प्राचार्यों को बोर्ड परीक्षाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशित किया गया है कि 10वीं व 12वीं में पढ़ाने वाले शिक्षकों को किसी भी स्थिति में गैर शैक्षणिक कार्य में नहीं लगाया जाए। मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षित किया गया है इस बार प्रोजेक्ट बेस लर्निंग पद्धति अपनाई गई है। इसमें विद्यार्थियों की समस्या को पहचानकर प्रोजेक्ट द्वारा हल कराने का प्रयास किया जाता है। प्रदेश के 274 सीएम राइज स्कूलों के 32 शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर चयनित किया गया है। इन्हें एक स्वयंसेवी संस्था की ओर से पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। ये मास्टर ट्रेनर प्रत्येक संभाग के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। वार्डन शिक्षक पांच विद्यार्थियों की लेंगे जिम्मेदारी प्रत्येक स्कूल में वार्डन शिक्षक बनाए जाएंगे।इन वार्डन शिक्षकों को पांच विद्यार्थियों की जिम्मेदारी दी जाएगी।ये वार्डन शिक्षक विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी से लेकर खान-पान,जागने व सोने से लेकर प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेंगे ।हर सप्ताह की रिपोर्ट तैयार करेंगे।साथ ही प्रत्येक सप्ताह टेस्ट लेकर तैयारी को परखा जाएगा। छमाही परीक्षा के दौरान कक्षा लगाई जाएगी छमाही परीक्षा सोमवार से शुरू होने वाली है। इस बार परीक्षा के बाद भी कक्षाएं लगाई जाएंगी,ताकि अगले दिन के विषय की तैयारी कराई जाए।सभी गतिविधियों के स्थान पर मुख्य विषयों को पढ़ाया जाए। शीतकालीन अवकाश के दौरान तीन वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास कराया जाए। विषय शिक्षक द्वारा निरीक्षण कर कमजोर बिंदुओं पर शैक्षणिक कार्य कराया जाए। कुछ स्कूल रविवार सहित छुट्टियों के दिन भी क्लास लगाकर तैयारी करा रहे हैं। मेधावी विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं को दिखाया जाए विद्यार्थियों को विगत वर्षों में बोर्ड परीक्षाओं में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं को दिखाकर उन्हें अच्छे अंक लाने के लिए मार्गदर्शित किया जाए। मंडल की वेबसाइट पर उपलबध है। ये पहल की जा रही है     तिमाही परीक्षा के परिणात के आधार पर वीडियो कांफ्रेंसिंग की जाए।     30 प्रतिशत से कम परिणाम वाले स्कूलों से चर्चा की जाए।     गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान में कम परिणाम वाले शिक्षकों से चर्चा की जाए।     परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर 18002330175 पर काल करें।     प्रेरणादायी वीडियो दिखाएं।     परीक्षा के बाद अधिकतम अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित या पुरस्कृत किया जाएगा।     तिमाही परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की अलग से कक्षा लगाई जाए। मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए     विभाग इस बार बोर्ड परीक्षा के परिणाम को बेहतर करने के लिए राज्य स्तर पर मास्टर ट्रेनर तैयार किए हैं। ये संभाग स्तर पर शिक्षकों को तैयारी के संबंध में टिप्स देंगे। इसके अलावा प्रत्येक स्कूल में वार्डन शिक्षक भी बनाए गए हैं। – डीएस कुशवाहा, अपर संचालक, डीपीआई   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 109

PBOC ने फिर से सोने की खरीदारी शुरू कर, चीन ने 2023 में दुनिया में सबसे ज्यादा सोना खरीदा

नई दिल्ली चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) ने फिर से सोने की खरीदारी शुरू कर दी है। पिछले कुछ महीने से चीन ने सोने की खरीदी रोक रखी थी। लेकिन इसे फिर से शुरू करने से इसका असर भारत समेत दुनिया पर दिखाई दे सकता है। रॉयटर्स ने PBOC के आंकड़ों से बताया है कि चीन के केंद्रीय बैंक ने छह महीने के अंतराल के बाद नवंबर में अपने भंडार के लिए सोना खरीदना फिर से शुरू किया है। PBOC ने साल 2023 में दुनिया में सबसे ज्यादा सोना खरीदा था। इसकी खरीद फिर से शुरू होने से चीनी निवेशकों की मांग को बढ़ावा मिल सकता है। चीन ने क्यों शुरू किया सोना खरीदना? जानकारों के मुताबिक इसके कारण बताए जा रहे हैं। पहला इसे ट्रंप के टैरिफ से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारों के मुताबिक अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आने वाले सामान पर ज्यादा टैरिफ लगाने की बात कही है। इससे चीनी कंपनियों को ज्यादा कीमत चुकानी होगी। इसकी भरपाई चीन सोने से कर सकता है। वहीं दूसरी ओर इस समय मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है। सीरिया में भी तनाव पैदा हो गया है। इस तनाव के कारण डॉलर में तेजी आ सकती है। इससे बचने के लिए चीन पेमेंट करने में गोल्ड का इस्तेमाल कर सकता है। इससे भी चीन अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहा है। चीन ग्लोबल ट्रेड से लिए विदेशी मुद्रा पर अपनी निर्भरता कम कर रहा है। खासतौर से डॉलर पर। क्या पड़ेगा असर? चीन की इस खरीदारी का असर दुनिया पर दिखाई दे सकता है। दरअसल, चीन की यह खरीदारी सोने की कीमत को बढ़ा सकती है। इस साल के शुरुआती 6 महीनों में जब चीन सोने की जबरदस्त खरीदारी कर रहा था, उस समय सोने की कीमत में अचानक से तेजी आ गई थी। हालांकि पिछले महीने ट्रंप की जीत के बाद सोने की कीमत में तेज गिरावट दर्ज की गई। क्योंकि डॉलर की मजबूती के कारण निवेशकों ने इसे बेचना शुरू कर दिया था। वहीं चीन से सोने की खरीदी भी पिछले 7 महीने से रोक रखी थी। ऐसे में सोने की कीमत में और ज्यादा गिरावट आ गई। अब चीन ने सोने की खरीदारी एक बार फिर से शुरू कर दी है। ऐसे में इसकी कीमत में फिर से उछाल देखा जा सकता है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे MCX पर सोने का भाव 76650 रुपये प्रति 10 ग्राम था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 168