मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्विवेदी परिवार के विवाह समारोह में हुए शामिल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्विवेदी परिवार के विवाह समारोह में हुए शामिल भोपाल 07 फरवरी 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता मनोज द्विवेदी के यहाँ आयोजित विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने सौभाग्य कां. दिव्यांशी और चिरंजीव कार्तिक को विवाह बंधन में बँधने पर शुभाशीष प्रदान किया। इस अवसर पर सांसद वी.डी. शर्मा और शंकर लालवानी सहित जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।   recent visitors 26

छतरपुर जिले में शुरू होगा सबसे पहला ड्राइविंग सेंटर, इस माह सीआईआरटी पुणे से तीन अलग-अलग टीम सेंटर की जांच करने आएंगी

भोपाल मध्य प्रदेश में सबसे पहला ड्राइविंग सेंटर छतरपुर जिले में शुरू होगा। इस माह सेंट्रल इंस्टिट्यूट आफ रोड ट्रासपोर्ट(सीआईआरटी)पुणे से तकनीकी, फाइनेंस, सुपरविजन की तीन अलग-अलग टीम सेंटर की जांच करने आएंगी। सेंटर से मिलेगा प्रमाण पत्र सीआईआरटी से हरी झंडी मिलने के बाद परिवहन विभाग की देखरेख में तपस्या साई बाबा जन कल्याण शिक्षा प्रसाद समिति ट्रेनिंग सेंटर का संचालन शुरू करेगी। इसके बाद से सेंटर से प्रमाण पत्र के अधार पर आरटीओ की ओर से परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इस नई व्यवस्था से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया और बेहतर व पारदर्शी होगी। समिति के संचालक डॉ. आरके चतुर्वेदी ने बताया कि छतरपुर में सेंटर का काम पूरा हो चुका है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप(पीपीपी)मोड पर छतरपुर में रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर(आरडीटीसी)बनकर तैयार है। सड़क हादसों को कम करना है उद्देश इसमें साढ़े पांच एकड़ जमीन व छह करोड़ रुपये से अधिक खर्चा आया है। केंद्र सरकार के सहयोग से सड़क हादसों को कम करने के उद्देश्य से सेंटर शुरू किए जा रहे हैं। जिससे कुशल ट्रेनिंग लेने वालों के ही ड्राइविंग लाइसेंस बन सकें। संचालन शुरू करने के लिए पुणे से सीआईआरटी की अनुमति मिलनी है। संभवत: दो महीने में सेंटर का संचालन शुरू होने की उम्मीद हैं। भोपाल में 60 प्रतिशत काम पूरा भोपाल में भी रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर(आरडीटीसी)का निर्माण हो रहा है। बंगरसिया में साढ़े पांच एकड़ जमीन में सेंटर बन रहा है। इसके लिए शासन से 5.5 करोड़ और 92 लाख संबंधित एजेंसी पैसा लगा रही है। इस वर्ष में भोपाल का सेंटर भी शुरू हो सकता है। इसके अलावा बैतूल में भी आरडीटीसी का काम शुरू होना है। मध्य प्रदेश के तीन जिलों में डिस्ट्रिक्ट ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर(डीडीटीसी)बनेंगे। इनमें सतना, दमोह, सिंगरौली को शामिल किया गया। पन्ना में भी डीटीसी बनना है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह व्यवस्था सफल होने पर प्रदेश के सभी जिलों में भविष्य में आरडीटीसी व डीडीटीसी शुरू होंगे। फिर क्षेत्रीय व जिला परिवहन अधिकारी सेंटरों से मिलने वाले ट्रेनिंग प्रमाण पत्रों के आधार पर परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया करेंगे। recent visitors 29

Milkipur By-Election Result 2025 : मिल्कीपुर उपचुनाव में तीसरे राउंड की गिनती पूरी, बीजेपी के चंद्रभानु पासवान 10, 170 वोट से आगे

नई दिल्ली दिल्ली चुनाव में अब नतीजे का वक्त आ गया है. सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है. 11 जिलों के 19 केंद्रों पर काउंटिंग चल रही है. शुरुआती रुझान में बीजेपी आगे चल रही है. AAP भी कड़ी टक्कर दे रही है. राजधानी में 5 फरवरी को वोट डाले गए. कुल 60.54 प्रतिशत वोट पड़े थे. दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे की घड़ी आ गई है. वोटों की काउंटिंग चल रही है. शुरुआती रुझान में बीजेपी आगे चल रही है. AAP भी कड़ी टक्कर दे रही है. AAP के कई दिग्गज नेता पीछे चल रहे हैं. दिल्ली में कुल 70 सीटें हैं और बहुमत के लिए 36 सीटें होना जरूरी है. सुबह से हर किसी की निगाहें इस बात पर रहीं कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार तीसरी बार जीत हासिल करती है या बीजेपी राजधानी में 27 साल के सत्ता के सूखे को खत्म करेगी. वहीं, पिछले दो चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई कांग्रेस को भी इस चुनाव से काफी उम्मीदें हैं.  रुझानों में कांटे की टक्कर रुझानों में बीजेपी और AAP के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. अब तक BJP 39 सीटों पर आगे है. जबकि AAP भी 30 सीटों पर आगे है. एक सीट पर कांग्रेस आगे है. ओखला में बीजेपी आगे नजफगढ़ से बीजेपी 4383 वोटों से आगे है. मटियाला सीट से बीजेपी 2862 वोटों से आगे है. उत्तमनगर से बीजेपी 2223 वोटों से आगे है. द्वारका सीट से बीजेपी 1257 वोटों से आगे है. बिजवासन सीट और पालम सीट पर भी बीजेपी आगे है. पटेलनगर में बीजेपी के राजकुमार आनंद आगे हैं. ओखला सीट से लगातार बीजेपी आगे है. पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है.  ग्रेटर कैलाश में सौरभ भारद्वाज पीछे ग्रेटर कैलाश से AAP के सौरभ भारद्वाज पीछे चल रहे हैं. बीजेपी की शिखा राय आगे हैं. मटियाला सीट से बीजेपी के संदीप सहरावत आगे हैं. कोंडली सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका गौतम आगे हैं. मादीपुर सीट से बीजेपी के कैलाश गंगवाल आगे हैं. AAP की उम्मीदवार राखी बिरला पीछे हैं. रुझानों में बीजेपी की लहर देखी जा रही है. बीजेपी 45 और AAP 24 सीटों पर बढ़त बनाए है. एक सीट पर कांग्रेस आगे है.  जंगपुरा में सिसोदिया भी आगे जंगपुरा सीट पर भी उलटफेर हुआ है. AAP के मनीष सिसोदिया दो राउंड की गिनती के बाद 1800 वोटों से बढ़त बनाई है. हालांकि, आतिशी अभी भी पीछे चल रही हैं.  उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज शनिवार को जारी होंगे. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. सपा नेता अवधेश प्रसाद के फैजाबाद से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई इस सीट पर बुधवार को उपचुनाव हुआ. समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच यहां मुख्य मुकाबला है. ये उपचुनाव समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है. कारण, यह सीट राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अयोध्या जिले का हिस्सा है. दरअसल, 2024 में फैजाबाद लोकसभा सीट जीतने के बाद सपा नेता अवधेश प्रसाद के मिल्कीपुर सीट खाली करने के बाद यहां उपचुनाव की जरूरत पड़ी है. अब, जबकि सपा इस सीट को बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, भाजपा इस चुनाव को फैजाबाद में अपनी हार का बदला लेने के अवसर के रूप में देख रही है. कारण, 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर अयोध्या जिले की एकमात्र विधानसभा सीट थी, जिसे भाजपा हार गई थी. बुधवार को हुए उपचुनाव में पड़े 65 फीसदी वोट मिल्कीपुर सीट पर हुए बुधवार को हुए उपचुनाव में कुल 3.70 लाख मतदाताओं में से 65 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो 2022 के विधानसभा चुनावों में दर्ज किए गए मतदान से अधिक है. चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदान पूरा होने तक 65.35 फीसदी वोट पड़े. 2022 के विधानसभा चुनावों में इस सीट पर वोटिंग प्रतिशत 60.23 था. पांचवें राउंड के बाद- BJP- 27115 वोट सपा- 12850 वोट आजाद समाज पार्टी- 835 वोट अन्य- 1172 वोट कुल- 41972 अब बीजेपी 14220 वोटों से आगे मिल्कीपुर चुनाव में बीजेपी 14220 वोटों से आगे. बीजेपी के चंद्रभानु पासवान सपा के अजीत प्रसाद से पांचवें राउंड में भी आगे. आजाद समाज पार्टी को 549 वोट मिले  अभी तक की काउंटिंग में बीजेपी को 17123, सपा को 7000 जबकि, आजाद समाज पार्टी को 549 वोट मिले हैं. कुल 25407 वोटों की गिनती हुई है.      चौथे राउंड में भी बीजेपी आगे मिल्कीपुर चुनाव में बीजेपी 11635 वोटों से आगे. बीजेपी के चंद्रभानु पासवान सपा के अजीत प्रसाद से चौथे राउंड में भी आगे चल रहे हैं.   recent visitors 40

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं की परीक्षा 24 फरवरी से होगी शुरू, इन विद्यार्थियों को मिलेगा एक घंटा ज्यादा

भोपाल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से आयोजित की जा रही है। बोर्ड परीक्षा में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं। वे अपने साथ लेखक को ले जा सकेंगे। साथ ही कंप्यूटर या टाइप राइटर चयन की सुविधा भी दी गई है। इन सभी की जानकारी स्कूलों को 15 फरवरी तक माशिमं को उपलब्ध करानी होगी। इसके अलावा इन विद्यार्थियों को तीन घंटे की परीक्षा के दौरान एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसके लिए माशिमं ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 21 प्रकार की दिव्यांगता से पीड़‍ित विद्यार्थियों को विशेष सुविधा माशिमं ने 21 प्रकार की दिव्यांगता को विशेष सुविधाओं में शामिल किया है। इसमें दृष्टिबाधित, मानसिक कमजोर एवं हाथ की हड्डी टूट जाने या हाथ की खराबी के कारण लिखने में असमर्थ, थैलेसीमिया व सिकल सेल से पीड़ित सहित अन्य दिव्यांग विद्यार्थियों को यह राहत मिलेगी। मंडल ने निर्देश दिए हैं कि सभी दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रायोगिक परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर मूल्यांकन करते हुए अंक प्रदान किए जाने की सुविधा रहेगी। ये बहुविकल्पीय प्रश्न बाह्य मूल्यांकनकर्ता द्वारा तैयार किए जाएंगे। मेरिट के विद्यार्थियों को जल्द मिलेगी लैपटाप की राशि मेरिट में शामिल स्कूलों के विद्यार्थियों को अब जल्द ही लैपटाप के लिए राशि भी दी जाएगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। गुरुवार को ही प्रावीण्य सूची के विद्यार्थियों को स्कूटर का वितरण किया गया है। सभी जिलों को राशि भी उपलब्ध करा दी गई है, ताकि विद्यार्थी अपनी पसंद और आवश्यकता के अनुसार पेट्रोल या इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद सकें। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि सरकार अपनी सभी योजनाओं का संचालन कर रही है। मेरिट में आए विद्यार्थियों को स्कूटर लेने के लिए राशि जिलों में पहुंचा दी गई है। आधुनिक समय में बच्चों के बौद्धिक विकास में लैपटाप सहायक है, जल्द ही कार्यक्रम आयोजित कर लैपटाप के लिए राशि दी जाएगी। विद्यार्थियों को जो अपनी प्रतिभा, मेहनत व लगन के बल पर उपलब्धि अर्जित कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित करना राज्य शासन का दायित्व है। recent visitors 27

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. भंडारी के निवास पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को अपने इंदौर भ्रमण के दौरान श्री अरविंदो मेडिकल कॉलेज के संस्थापक डॉ. विनोद भंडारी के परदेशीपुरा क्लर्क कॉलोनी स्थित निवास पहुंच कर डॉ. विनोद भंडारी की माताजी श्रीमती उषा भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त भंडारी परिवार को यह दुख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की। ज्ञात रहे है कि भंडारी परिवार ने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्व. श्रीमती उषा भंडारी का देहदान चिकित्सा शिक्षा के लिये किया। श्रीमती भंडारी आजीवन शिक्षक के रूप में अनगिनत विद्यार्थियों को ज्ञान से शिक्षित और संस्कारों से दीक्षित करती रहीं। सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, विधायक श्री गोलु शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।   recent visitors 28

महाकुंभ में एयरलाइंस कंपनियां वसूल रही मनमाना किराया, रायपुर से प्रयागराज 36 हजार रुपये

रायपुर महाकुंभ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से एयरलाइंस कंपनियां मनमाना किराया वसूल रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि अभी रायपुर से प्रयागराज का किराया 38 हजार तक वसूला जा रहा है। 24 फरवरी तक 26 हजार लिया जाएगा। इसके बाद कुंभ के समापन पर प्रयागराज का किराया महज 5,400 रुपये हो जाएगा। बता दें कि रायपुर से दुबई का किराया 24 हजार रुपये, सिंगापुर का किराया 32 हजार रुपये, नेपाल के काठमांडू की हवाई टिकट तो एक तिहाई खर्च में ही मिल जाएगी। इतना ही नहीं श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जाने के लिए भी करीब आधा ही किराया चुकाना होगा। चौंकाने वाली बात है इन देशों का किराया भी प्रयागराज से कम है। अहम बात यह है कि देश के अन्य हवाई अड्डों से प्रयागराज के लिए 50 हजार से 76 हजार रुपये तक टिकट का रेट कर दिया है। जानिए कहां का है कितना किराया     38,000 रुपये रायपुर से प्रयागराज का किराया।     24,043 रुपये रायपुर से दुबई का किराया।     32,651 रुपये रायपुर से सिंगापुर का किराया।     12,456 रुपये रायपुर से काठमांडू का किराया।     17 हजार रुपये रायपुर से कोलंबो का टिकट। श्रद्धालुओं को किया आश्वस्त, वापस दिलाएंगे पैसा छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सोलंकी ने इसके लिए आवाज उठाई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय को नोटिस भेजते हुए 5,000 करोड़ का जुर्माना लगाने की मांग की है। डॉ. कुलदीप सोलंकी ने प्रयागराज गए फ्लाइट यात्रियों से आग्रह किया है कि अपनी पीड़ा तथा टिकट की कॉपी ईमेल पर साझा करें। उन्होंने इसके लिए ईमेल आईडी भी जारी की है। मंत्री से कीं ये चार मांगें डॉ. कुलदीप सोलंकी ने नागरिक उड्डयन मंत्री भारत सरकार को कारण बताओ नोटिस देते हुए चार मांगे की हैं।     सभी एयरलाइंस के टैरिफ तीन महीने पहले के एल्गोरिदम के हिसाब से किया जाएं।     फैज अहमद किदवई डायरेक्टर जनरल को तुरंत बर्खास्त किया जाए।     जिन यात्रियों से विगत एक माह में ओवरचार्ज किया है, उनको 7 दिनों में पैसे वापस करें।     महाकुंभ के दौरान दोषी एयरलाइंस पर 5,000 करोड़ का जुर्माना लगाया जाए और जुर्माने की राशि से नए एयरपोर्ट का निर्माण किया जाए।   recent visitors 61

प्रदेश के सांसद-विधायक त्रिवेणी संगम में लगाएंगे डुबकी, विस अध्यक्ष रमन सिंह ने दिया आमंत्रण

रायपुर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के विधायकों और सांसदों को महाकुंभ में स्नान के लिए 13 फरवरी को प्रयागराज चलने का आमंत्रण दिया है. यात्रा के लिए सांसद संतोष पांडेय और विधायक सुशांत शुक्ला से संपर्क करने को कहा गया है. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के सांसदों और विधायकों के नाम लिखी चिट्ठी में बताया कि गंगा-यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित महाकुंभ में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी को प्रयागराज आमंत्रित किया है. विधानसभा अध्यक्ष ने पत्र में बताया कि लाखों वर्षों से आयोजित हो रहे सनातन धर्म के इस महानतम अनुष्ठान को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार और अधिक भव्य रूप में आयोजित किया है. यही नहीं संगम तट पर छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए विष्णुदेव साय सरकार की ओर से आवास व भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की है, जिसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है. recent visitors 48