मंत्री मार्को रुबियो ने पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा, ‘राष्ट्रपति एकदम स्पष्ट थे, हमास को अब सभी बंधकों को रिहा करना होगा!’

वाशिंगटन अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हमास की ओर से बनाए गए बंधकों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख को दोहराते कहा कि हमास सभी बंधकों को तुरंत रिहा कर दे। रुबियो ने एक्स पर व्हाइट हाउस की पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा, 'राष्ट्रपति एकदम स्पष्ट थे। हमास को अब सभी बंधकों को रिहा करना होगा!' अमेरिकी विदेश मंत्री की यह टिप्पणी बंधकों की रिहाई को लेकर काफी अहम मानी जा रही है। जानकारों का कहना है कि यूएस अब इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है। इससे पहले, इजरायल ने पुष्टि कर दी कि गाजा पट्टी में संघर्षविराम के तहत हमास की ओर से रिहा किए गए 3 इजरायली बंधक उनकी सेना को मिल गए हैं। अब इजरायल को भी दर्जनों फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना है। हमास ने तीनों बंधकों को शनिवार को गाजा में रेड क्रॉस को सौंप दिया। रिहा हुए बंधकों को मेडिकल के लिए ले जाया जाएगा और 16 महीने की कैद के बाद उनके परिवार से मिलाया जाएगा। जिन बंधकों को हमास की ओर से रिहा किया गया उनके नाम एली शरबी, ओहद बेन अमी और ओर लेवी हैं। इन सभी को 7 अक्टूबर 2023 को हमास की ओर से किए गए हमले में बंधक बना लिया गया था। 183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा इजरायल इजरायल रिहा किए गए बंधकों के बदले में 183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। रेड क्रॉस को सौंपने से पहले हमास के लड़ाके तीनों बंधकों को सैकड़ों लोगों की भीड़ के सामने ले गए और एक-एक करके तीनों को बोलने के लिए माइक दिया गया। तीनों ने सार्वजनिक रूप से अपना बयान दिया। बंधकों को सार्वजनिक रूप से बयान दिलवाने के संबंध में इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘हम शनिवार को हुए चौंकाने वाले दृश्यों को स्वीकार नहीं करेंगे।’ हालांकि, बयान में किसी दंडात्मक उपाय की बात नहीं की गई है। यह पहली बार है, जब युद्ध विराम के इस चरण के दौरान मुक्त किये गए बंधकों को उनकी रिहाई के दौरान सार्वजनिक रूप से बयान देने के लिए कहा गया। इजरायल और हमास के बीच 19 जनवरी को संघर्षविराम शुरू होने के बाद से यह बंधकों के बदले कैदियों की 5वीं अदला-बदली है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 17

बेटी के अंतिम संस्कार का इंतजार कर रहे श्रद्धा वाकर के पिता विकास वाकर का निधन

नई दिल्ली श्रद्धा वाकर के पिता विकास वाकर का मुंबई में निधन को गया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद मुंबई के वसई में उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि विकास वाकर बेटी की मौत के बाद काफी उदास रहते थे और उसका अंतिम संस्कार करने के लिए शव के नाम पर बचे टुकड़े पाने का इंतजार कर रहे थे। उनकी बेटी श्रद्धा वाकर की उसी के लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला से बेहरमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव के कई टुकड़े कर कई दिनों फ्रिंज में बंद रखा था। बाद में उन टुकड़ों को महरौली में किस्तों में ठिकाने लगाने लगा। आफताब फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है लेकिन श्रद्धा के शव के टुकड़े अब भी पुलिस के कब्जे में हैं। उसके पिता को बेटी का अंतिम संस्कार करने के लिए शव के नाम पर बचे कुछ टुकड़े भी नसीब नहीं हुए। श्रद्धा वाकर मर्डर केस का खुलासा 12 नवंबर 2022 को उस वक्त हुआ था जब आफताब महरौली में लाश के टुकड़े ठिकाने लगाते हुए पकड़ा गया था। बाद में पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने तो श्रद्धा को 18 मई को मार डाला था। इसके बाद शव को कई टुकड़ों में काट धीरे-धीरे उन्हें महरौली के जंगल में फेंकता रहा। वक्त बहुत ज्यादा बीत चुका था, ऐसे में पुलिस को भी श्रद्दा के शव के नाम पर कुछ टुकड़े ही मिले जिनका डीएनए टेस्ट करने पर साबित हुआ कि यह श्रद्धा के हैं। श्रद्धा के पिता को ही सबसे पहले नवंबर में पता चला था कि उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं रही। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 17

चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, तमाम दिग्गज नेता अपने-अपने क्षेत्रों में झोंकेंगे ताक, कम साय दुर्ग में तो पूर्व मुख्यमंत्री बघेल पाटन में करेंगे रोड शो और सभाएं

दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन आज तमाम दिग्गज नेता अपने-अपने क्षेत्रों ताक झोंकेंगे. इस कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग में रोड शो करने के साथ सभाएं करेंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग में दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:00 तक रहेंगे. इस दौरान महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार एवं पार्षद प्रत्याशियों के लिए बस स्टैंड से महाराजा चौक तक रोड शो करेंगे. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र के कुम्हारी में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रामप्यारी थनेश पटेल और नगर पंचायत पाटन में लक्ष्मी नारायण पटेल के लिए रोड शो एवं सभाएं करेंगे.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

बोलेरो और पिकअप लोडर वाहन में जोरदार भिड़ंत, मां-बेटे समेत तीन की मौत, 10 घायल

सतना मध्य प्रदेश के सतना जिले में सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 10 लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे बड़े हनुमानजी मंदिर के पास हुआ, जहां बोलेरो और पिकअप लोडर वाहन में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद पिकअप लोडर वाहन सड़क पर पलट गया। जिससे जाम भी लग गया। हादसे की सूचना पर मझगवां टीआई आदित्य नारायण धुर्वे और कोठी थाना प्रभारी श्वेता मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घायलों को इलाज के लिए तत्काल सतना जिला अस्पताल भेजा। टीआई आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि बोलेरो सवार सभी लोग दमोह के रहने वाले है। वे प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर चित्रकूट होते वापस दमोह लौट रहे थे। जबकि, पिकअप लोडर वाहन में सवार लोग जबलपुर से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। दोनों वाहनों की टक्कर में पिकअप लोडर वाहन में सवार मां और बेटे समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप वाहन पलट गया, जिससे उसमें लोड फल समेत अन्य सामान सड़क पर बिखर गया। इससे लंबा जाम लग गया, पुलिस ने क्रेन बुलाकर वापस को रास्ते से हटाया। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।   हादसे में इनकी हुई थी    महेंद्र पटेल (52), मनीषा पटेल पति जितेंद्र पटेल (31), विवेक पटेल पिता जितेंद्र पटेल (11) की मौत हो गइ्र। मनीषा और विवेक आपस में मां बेटे थे। हादसे में यह गंभीर रूप से घायल ब्रजेंद्र यादव पिता गया प्रसाद यादव  (35) निवासी पिपरवार अमानगंज पन्ना, अरुण द्विवेदी पिता राजेन्द्र द्विवेदी (26) निवासी गैसाबाद दमोह, भरत राठौर पिता प्रेमलाल राठौर (33) निवासी गैसाबाद दमोह, राजभान यादव पिता बाबू सिंह (26) निवासी खमरिया कला दमोह, जितेंद्र पटेल पिता रामगुलाब पटेल (30) जुरमनिया नई गढ़ी रीवा, श्रीराम दाहिया पिता भरत दाहिया (32) निवासी गैसाबाद दमोह, ब्रजेश पटेल पिता प्रीतम पटेल (34) निवासी गैसाबाद दमोह, नेपाल पटेल पिता रामस्वरूप पटेल (28) निवासी गैसाबाद दमोह, चिंटू पटेल पिता आश्रम पटेल (32) गैसाबाद दमोह और एक अन्य घायल को रात में ही जबलपुर रेफर कर दिया गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 16

जापुर में भीषण मुठभेड़ के दौरान 12 नक्सलियों ढेर, दो जवान हुए शहीद

बीजापुर नक्सलवाद के खिलाफ चल रही आखिरी जंग में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भीषण मुठभेड़ के दौरान 12 नक्सलियों को मार गिराया गया है। ऑपरेशन के दौरान 2 जवान भी शहीद हो गए, जबकि 2 अन्य जख्मी हैं। केंद्र सरकार 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का ऐलान कर चुकी है। हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ में दर्जनों नक्सलवादी मारे जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि बीजापुर-नारायणपुर सीमा के पास यह मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई जिसमें बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया गया। अभी 12 शव बरामद किए जा चुके हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकती है। मुठभेड़ के दौरान 2 जवान भी शहीद हो गए, जबकि दो अन्य घायल हैं। मौके से ऑटोमैटेकि हथियार भी बरामद किए गए हैं। बस्तर पुलिस के मुताबिक नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों का आमना-सामना बीजापुर के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में हुआ। रविवार सुबह इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी। पिछले दिनों छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर हुए एक अन्य एनकाउंटर में 16 नक्सली मारे गए थे, जिनमें 90 लाख रुपए का इनामी चलपति भी शामिल था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 18

मुख्यमंत्री साय बोले- भाजपा को जिताएं, रायपुर में कमल खिलाएं

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव में कमल का बटन दबा कर महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे सहित सभी 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं और ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ रायपुर को दिलाएं। रायपुर शहर के विकास की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर छोड़िए। हम रायपुर नगर निगम को नए सिरे से संवारेंगे और जनता को उत्कृष्ट सुविधाएं मुहैया कराएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज रायपुर में भारतीय जनता पार्टी का भव्य और ऐतिहासिक रोड शो आयोजित हुआ, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। भनपुरी से शुरू हुए इस भव्य रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। सड़कों के दोनों ओर हाथ में कमल का झंडा थामे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनों द्वारा पुष्पवर्षा के माध्यम से रोड शो का जगह-जगह स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी जनता का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ के लिए जनता का आभार भी जताया। सीएम साय ने कहा कि भाजपा सरकार ने नगरीय निकायों के विकास के लिए ₹7,000-8,000 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है, जिससे शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में 3 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे, नजूल भूमि पर बसे परिवारों को मालिकाना हक देने के लिए नया कानून लाया जाएगा, महिलाओं के नाम पर संपत्ति कर में 25% की छूट मिलेगी, समय पर बिजली बिल और संपत्ति कर भरने वालों को पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को ₹2.5 लाख तक का बिना गारंटी लोन, स्ट्रीट वेंडर्स को ₹30,000 की आर्थिक सहायता और यूपीएससी पास करने वाले छात्रों को महापौर सम्मान निधि के तहत ₹1 लाख की सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश में अभूतपूर्व योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, धान का समर्थन मूल्य ₹3100 प्रति क्विंटल तय किया गया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है। किसानों को दो साल का बकाया बोनस, 70 लाख माताओं-बहनों को ‘महतारी वंदन योजना’ का लाभ, तेंदूपत्ता संग्रहण दर ₹5500 प्रति मानक बोरा, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को श्रीरामलला दर्शन और काशी यात्रा का लाभ तथा भूमिहीन कृषि मजदूरों को ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना’ के तहत हर साल ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। रोड शो में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम जी, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी, विधायक राजेश मूणत जी, सुनील सोनी जी, पुरंदर मिश्रा जी, मोतीलाल साहू जी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव जी, महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे जी, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर जी सहित अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 60

रेल्वे स्टेशन अनूपपुर में थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा सायबर क्राईम सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के द्वारा सायबर क्राईम सुरक्षा जागरूकता हेतु चलाये जा रहे सेफ क्लिक अभियान के अंतर्गत रविवार की सुबह रेल्वे स्टेशन अनूपपुर में थाना कोतवाली अनूपपुर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेल्वे स्टेशन अनूपपुर में प्लेटफार्म नम्बर 01 पर आर.पी.एफ. पोस्ट के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में चीफ स्टेशन मास्टर अनूपपुर एम.पी. शर्मा. सी.टी.आई.  एस. के तातवाड़ी, स्टेशन सुपरीडेन्ट (कमर्शियल) जयन्तो दास गुप्ता, आर.पी.एफ. पोस्ट अनूपपुर प्रभारी इन्सपेक्टर मधुबाला पात्र, टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन, प्रधान आरक्षक  महेंद्र सिंह राठौर, आरक्षक प्रकाश तिवारी एवं अब्दुल कलाम  के द्वारा सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगो को सायबर क्राईम से सुरक्षित रहने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम में रेल्वे विभाग अनूपपुर के कर्मचारीगण,रेल्वे स्टेशन पर काम करने वाले वेण्डर, कुली, आर.पी.एफ. पुलिस बल, जी.आर. पी. पुलिस बल, रेल यात्रीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बताया गया कि इंटरनेट बैकिंग एवं आनलाईन ट्राजेक्शन के बढ़ते चलन के कारण आये दिन आम नागरिको के साथ सायबर फ्राड के अपराध घटित हो रहे है जिनसे बचने के लिए सतर्कता एवं सावधानी ही एक मात्र उपाय है। आज हर हाथ में इनंटरनेट युक्त मोबाईल डिवाइस है जिससे हर व्यक्ति पर सायबर फ्राड का खतरा संभव रहता है। आवश्यकता है कि किसी भी अनजान व्यक्ति  के फोन काल अथवा एसएमएस अथवा सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा  ना करते हुए किसी भी प्रकार का ट्रांजेक्शन या लेन देन न करें। अनजान व्यक्ति द्वारा मांगे जाने पर ओ.टी.पी. हरगिज न दें, अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये लिंक एवं अनजान नम्बर के वीडियो काल को अटेन्ड न करें। यदि सायबर अपराध घटित हो जाये तो बिना देर किये गोल्डन अवर में तत्काल 1930 राष्ट्रीय सायबर क्राईम टोल फ्री हेल्पलाईन नम्बर अथवा www.cybercrime.gov.in वेबसाईट पर अथवा नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करायें जिससे  फ्राड करके आपके बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर की गई रकम को अपराधियों द्वारा खाते से निकाले जाने के पूर्व ही उन खातो का लेनदेन फ्रीज कर आपकी धनराशि वापस दिलायी जा सके। यह तभी संभव है जब किसी भी प्रकार का आनलाईन धोखाधड़ी होने पर हम अपनी शिकायत को तुरन्त दर्ज करायें। कार्यक्रम के दौरान सायबर क्राईम से बचने के लिए  "क्या करें एवं क्या न करें  "के संबंध में पम्पलेट वितरण किया गया उक्त अवधि में रेल्वे स्टेशन अनूपपुर में आई ट्रेन के यात्रियो को भी पाम्पलेट बांटा जाकर सायबर क्राईम से बचने हेतु जागरूक किया गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 16