MY SECRET NEWS

अंगदान परोपकार का सर्वोच्च उदाहरण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि अंगदान एक महान पुण्य कार्य है, जिससे न केवल किसी का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि यह मानवीय संवेदना और परोपकार का सर्वोच्च उदाहरण है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्व. श्री पूरन चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की है और समाज से अंगदान को जीवनदायी संकल्प के रूप में अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अंगदान के प्रति बढ़ती जागरूकता, चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टॉफ की कार्य कुशलता एवं आपसी समन्वय से अत्यंत ही सुखद परिणाम आ रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जबलपुर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की पूरी टीम प्रशासन और पुलिस की कुशलता एवं तत्परता की सराहना की है। उल्लेखनीय है कि 5 मार्च को जबलपुर के श्री पूरन चौधरी कार्य स्थल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिससे उन्हें गंभीर सिर की चोट आई। मेडिकल कॉलेज जबलपुर में भर्ती होने के बाद सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जरी विभाग में उनकी जांच की गई, जिसमें ब्रेन डेड की पुष्टि हुई। तत्पश्चात, चिकित्सकों ने परिजनों को अंगदान के महत्व की जानकारी दी, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। डेढ़ माह में जबलपुर में आर्गन ट्रांसपोर्टेशन के लिये बनाये गये दो ग्रीन कॉरिडोर इसके बाद, स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन इंदौर को सूचित कर आवश्यक तैयारियाँ की गईं। कलेक्टर जबलपुर श्री दीपक सक्सेना के निर्देशानुसार ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, जिससे एक किडनी बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर और दूसरी बड़ेरिया मेट्रो हॉस्पिटल जबलपुर में जरूरतमंद मरीज को सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट की गई। इस संपूर्ण प्रक्रिया में डॉ. नवनीत सक्सेना, डॉ. अवधेश प्रताप सिंह कुशवाहा, डॉ. जितिन बजाज, डॉ. फनीन्द्र सिंह सोलंकी, अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, प्रशासन और पुलिस का सराहनीय योगदान रहा। अंगदाता स्व. पूरन चौधरी की पार्थिव देह को सम्मानपूर्वक उनके निवास स्थान पहुँचाया गया और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 22

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत 1158 वर-वधु परिणय सूत्र में बंधे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले के पंधाना विकासखंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे 1158 वर-वधु को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक साथ इतने जोड़ों का परिणय सूत्र में बंधना अपने आप में रिकॉर्ड बनने जैसा है। पाणिग्रहण संस्कार और निकाह के एक साथ आयोजन ने सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। विवाह के इस सामूहिक आयोजन से अपव्यय पर रोक लगती है और सामाजिक एकता का संदेश भी जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअली शामिल हुए। पंधाना में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्र-संस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा उपस्थित थे। कृषि उपज मंडी पंधाना में हुए कार्यक्रम में 1158 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें 1137 का विवाह एवं 21 जोड़ों का निकाह हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विवाह 16 संस्कारों में से एक प्रमुख संस्कार है। उन्होंने कहा कि परिवार में आ रही वधू का बेटी के समान प्रेम और सम्मान दिया जाए तथा बेटी भी अपने सास-ससुर को माता-पिता मानकर कुटुंब परंपरा का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य शासन की ओर से प्रत्येक वर-वधु को 51 हजार रुपये उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसमें से 49 हजार रुपये सीधे उनके खाते में डाले जा रहे हैं। उन्होंने नव-दंपतियों से आव्हान किया कि वे शासन की योजनाओं का लाभ लें और स्वयं के तथा अपने परिवार के जीवन स्तर को उन्नत करने के लिए हर संभव प्रयास करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां नर्मदा की गोद में विराजित ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग, दादाजी धूनीवाले और पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार की सुमधुर आवाज ने खंडवा जिले की विशेष पहचान दी है। विख्यात साहित्यकार माखनलाल चतुर्वेदी साहित्यिक प्रतिभा और वीर टंट्या मामा के अदम्य साहस ने इस धरा को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक कार्यकर्ताओं और खंडवा के अधिकारियों-कर्मचारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

राशन वितरण में अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी, शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने कहा, की समीक्षा बैठक

शिवपुरी शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने शुक्रवार को कोलारस में राजस्व और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में राशन वितरण के संबंध में फूड इंस्पेक्टर से जानकारी ली। कोलारस के समस्त उचित मूल्य दुकानों विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं। पीडीएस राशन वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होना चाहिए। अभी राशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों की ईकेवाईसी की जा रही है। इसमें अभियान चलाकर शत प्रतिशत प्रगति लाना है। बैठक में एसडीएम कोलारस अनूप श्रीवास्तव को भी पीडीएस दुकानों के निरीक्षण और लापरवाही करने वाले विक्रेताओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में राजस्व अधिकारियों से फार्मर रजिस्ट्री, समग्र ईकेवाईसी, स्वामित्व योजना, आधार लिंकिंग, राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाइन सहित राजस्व के अन्य बिंदुओं पर चर्चा की और राजस्व प्रकरणों के निराकरण में सबसे कम प्रगति वाले पांच-पांच पटवारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम और तहसीलदार राजस्व वसूली पर ध्यान दें। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। जनपद सीईओ और कोलारस, बदरवास जनपद के सचिवों के साथ बैठक में पीएम आवास, सीएम हेल्पलाइन, नल जल योजना, पेयजल आदि की समीक्षा की। कोलारस के सभी राजस्व और जनपद के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभी गर्मी का समय आने वाला है। ऐसे में कहीं पेयजल संकट न हो। पूर्व से ही स्थिति का आकलन कर लें। पिछले वर्ष कहां-कहां जल संकट की समस्या रही। ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों को चिन्हित करें। इसके अलावा जन समस्या निवारण शिविर के दौरान जिन क्षेत्रों की समस्याएं आवेदकों ने बताई, उनका निरीक्षण कर निराकरण करें।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 7

एम.पी. ट्रांसको के मेंटेनेन्स कार्मिक लाइनमेन दिवस पर दिल्ली में हुये सम्मानित

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी .ट्रांसको) के 4 मेंटेनेंस कार्मिको को भारत पर्यावास केन्द्र दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय लाइनमैन दिवस 2025 में कंपनी का प्रतिनिधत्व करने पर सम्मानित किया गया। एम.पी. ट्रांसको की ओर से भोपाल के सहायक अभियंता श्री अंकित मेहरोलिया के अलावा जबलपुर से मेंटेनेंस कर्मी कमलेश कुमार रंजन, इटारसी से दीपक कोरी एवं महिदपुर से मानसिंह शामिल हुये। उन्होंने एम.पी. ट्रांसको में ट्रांसमिशन लाइन एवं एक्सट्रा हाईटेंशन सब-स्टेशनों में किये जा रहे मेंटेनेन्स की कार्य शैली और अपने विभिन्न अनुभवों को साझा किया। श्री अंकित मेहरोलिया ने मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में ट्रांसमिशन लाइनों की ड्रोन पेट्रोलिंग, वेयर हेंड टेक्निक से किये जा रहे मेंटेनेन्स कार्य आदि के विषय में विस्तार से बताया।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 8

मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 दिन में दिल्ली-NCR, कई शहरों में गर्मी-उमस बढ़ जाएगी, बढ़ा तापमान

नई दिल्ली दिल्ली में तापमान बढ़ने और ज्यादा दिन लू चलने की भविष्यवाणी की है। आने वाले दिनों में पूरा देश लू और उमस की चपेट में होगा। पहाड़ों पर जमी बर्फ पिघलने लगी है। जिसके कारण मैदानी राज्यों में पिछले 5 दिन सर्द हवाएं चल रही थीं। अब हवाएं थमने लगी हैं। इसके साथ ही तापमान बढ़ने लगेगा। इस बार भयंकर गर्मी पड़ने और सामान्य से ज्यादा दिन लू चलने की भविष्यवाणी है। ऐसे में मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में आज से तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 दिन में दिल्ली-NCR, राजस्थान, मुंबई, कोंकण-गोवा, केरल, तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में गर्मी-उमस बढ़ जाएगी। जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 9 से 12 मार्च तक बारिश-बर्फबारी हो सकती है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में भी बादल बरस सकते हैं। दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जाने के आसार हैं। दिल्ली-NCR में मौसम-तापमान कैसा? देश की राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा में बीते दिन सर्द हवाएं चलीं, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। बीते दिन अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज 7 मार्च दिन शुक्रवार की सुबह अधिकतम तापमान 26.19 °C रहा। हिमाचल प्रदेश में मौसम कैसा? हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जो पिघलने भी लगी है। वहीं हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद लैंड स्लाइड हुए। जिस के वजह से ब्लॉक हुई सड़कें अभी भी बंद हैं। चंबा जिले में हालात सबसे खराब हैं, इसलिए वहां राहत सामग्री पहुंचाई गई है। उत्तर प्रदेश में चलेंगी ठंडी हवाएं पहाड़ों पर बर्फ पिघलने और 4 मार्च से एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाएं चल रही हैं। सुबह और रात के समय बर्फीली हवाएं चलने से लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। आज शुक्रवार को भी ठंडी हवाएं चलीं। 9 मार्च के बाद उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने का अलर्ट है। इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 9 से 12 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। 10 से 12 मार्च के बीच उत्तराखंड में हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। पूर्वोत्तर असम पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके असर से अरुणाचल प्रदेश, असम नागालैंड में गरज चमक के साथ बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। 8 मार्च को बिहार में गरज, चमक और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। सिक्किम में भी गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इन राज्यों में हीट वेव की संभावना इसके अलावा मुंबई और राजस्थान में भी तापमान बढ़ने लगा है। कोंकण और गोवा, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक में मौसम गर्म और आर्द्र रहने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम गुजरात में हीट वेव रहने की भी संभावना है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 8

16वें वित्त आयोग ने एशिया के सबसे बड़े गोबर-धन बायो सीएनजी प्लांट का किया अवलोकन

भोपाल इंदौर स्वच्छता में लगातार सात वर्षों से पूरे देश में अव्वल है। स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर ने देश में ‍‍विशेष मुकाम हासिल किया है। इंदौर में 16वें वित्त आयोग के सदस्यों ने इंदौर के स्वच्छता में लगातार अव्वल रहने का विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। इंदौर में आज उन्होंने देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर एशिया के सबसे बड़े गोबर-धन बायो सीएनजी प्लांट का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने ट्रेचिंग ग्राउंड पर बने परी पार्क में बैठकर इंदौर के स्वच्छता की सफल कहानी देखी। उन्होंने इस दौरान सूखे कचरे के निपटान हेतु बनाए गए मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर, 15 लाख मैट्रिक टन क्षमता के पुराने कचरे का बॉयो रिमेडिऐशन पद्धति से निपटान व्यवस्था, 100 एकड़ भूमि पर फलदार एवं ऑक्सीजन देने वाले पौधों से बनाए गए सिटी फॉरेस्ट और निर्माण एवं विनष्ट अपशिष्ट प्रोसेसिंग प्लांट का जायजा लिया। 16वें वित्त आयोग के सदस्यों ने इंदौर में हो रहे स्वच्छता संबंधी कार्यों की सराहना की। सदस्यों को महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने स्वच्छता के सोपानों की जानकारी दी। नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने गोबर-धन बायो सीएनजी प्लांट के बारे में बताया। यह प्लांट सीएनजी निर्मित करने वाला एशिया का सबसे बड़ा प्लांट है। इसकी क्षमता 550 टीपीडी गोबरधन है, इसे बढ़ाकर 800 टीपीडी करने का लक्ष्य है। इसके लिए सैद्धांतिक सहमति प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि इंदौर में हर तरह के कचरे के उपयोग की योजना भी तैयार की जा रही है। यहाँ फ्यूल-ब्रिकेट्स तथा लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने की योजना भी तैयार कर कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इंदौर में स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण सुधार पर भी विशेष ध्यान है। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की विशेष उपस्थिति में 16वें वित्त आयोग के सदस्य श्रीमती एनी जॉर्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पांडा, डॉ. सौम्या कांति घोष, सचिव श्री ऋत्विक पांडे ने यह भ्रमण किया। इस मौके पर संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा आदि मौजूद थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 10

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हर जिले में आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम

भोपाल भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 08 मार्च, शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान फाग उत्सव भी मनाया जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को दोपहर 02 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा शामिल होंगे। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी जिलों में महिला सम्मान, फाग उत्सव जैसे आयोजन होंगे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों को सम्मानित भी किया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 21