फिरोजाबाद में प्रेसवार्ता के दौरान सपा नेता ने चौकाने वाला किया दावा, CO अनुज चौधरी ने ही संभल में दंगा कराया था

फिरोजाबाद सपा नेता राम गोपाल यादव ने चौकाने वाला दावा किया है। दरअसल, उन्होंने कहा है कि CO अनुज चौधरी ने ही संभल में दंगा कराया था। आपको बता दें कि फिरोजाबाद में प्रेसवार्ता कर रहे थे। इसी दौरान चर्चित सीओ अनुज चौधरी के द्वारा होली पर दिए गए बयान को लेकर सवाल पूछा गया तो गोपाल यादव ने कहा कि संभल में दंगा उन्होंने ही कराया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अनुज चौधरी से क्या उम्मीद कर सकते हैं सबने देखा है कि वह कैसे कह रहे थे कि गोली चलाओ-चलाओ। होली पर CO अनुज ने दिया था बयान होली और रमजान पर सुरक्षा को लेकर  CO अनुज चौधरी ने कहा था कि अगर जिन मुसलमान को होली के रंग से दिक्कत है वे उस दिन बाहर न निकले। क्योंकि जुमा एक साल में 52 बार आता और होली एक साल में एक बार आता है। जिस तरह से मुस्लिम ईद का इंतजार साल भर करते हैं वैसे हिंदू पक्ष भी होली का इंतजार करते हैं। recent visitors 61

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल महिलाओं एवं बच्चों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को करेंगे सम्मानित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 मार्च महिला दिवस पर उन उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के क्षेत्र में समाज सेवा, सुरक्षा, वीरता एवं साहसिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य किया है। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इन्टरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिला, बाल विकास विभाग के राज्य स्तरीय पुरस्कार का वितरण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रूपये की मासिक किश्त का अंतरण भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि महिला, बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिये राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार (2023), राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार (2023-24), रानी अवंति बाई वीरता पुरस्कार (2024) और श्री विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान पुरस्कार (2024) शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव महिला दिवस के अवसर पर लाड़ली बहना योजना में माह मार्च 2025 की 1.27 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में लगभग 1552.73 करोड़ रूपये की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे।   recent visitors 39

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 मार्च से आरंभ हो रहे विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रश्नों और ध्यानाकर्षण आदि के जवाब तथ्यात्मक और तर्कपूर्ण ढंग से दिए जाएं। उन्होंने लंबित शून्यकाल, अपूर्ण उत्तर, आश्वासन और लोक लेखा समिति की सिफारिशों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि पंद्रह दिवसीय सत्र में 9 बैठकें होंगी, इस सत्र में 5 विधेयक प्रस्तुत होना संभावित हैं। समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में हुई बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव श्री अनुपम राजन, अपर मुख्य सचिव श्री जे.एन. कंसोटिया तथा विधि एवं विधायी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।   recent visitors 34

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), मध्य प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 07 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  डॉ. सीमा अलावा जी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, इंदौर; डॉ. अनुराधा सुरेश रावत,  प्रभारी अधिकारी  , प्रशासन अकादमी , भोपाल और सुश्री दीपाली  खंडेलवाल, सहायक आयुक्त, सहकारिता विभाग, मध्य प्रदेश सरकार की गरिमामयी उपस्थिति ने स्टाफ सदस्यों विशेषकर महिला स्टाफ सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।   श्रीमती सी. सरस्वती, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड, मध्य प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय ने सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया एवं महिला सशक्तीकरण के लिए नाबार्ड द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में नाबार्ड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिसका प्रतिफल उन्हें सामाजिक प्रतिष्ठा के रूप में प्राप्त हो रहा है। सभी गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में उपस्थित महिला स्टाफ सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में नाबार्ड द्वारा समर्थित कृषक उत्पादक संगठनों, स्वयं सहायता समूह जो महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे हैं के निदेशक भी उपस्थित थे। अतिथियों ने उनके कार्य की सराहना की और समाज में सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने के लिए उनका धन्यवाद भी किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड एवं सम्मानित अतिथियों के द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह, महिला शिल्पकारों तथा महिला कृषक उत्पादक संगठनों के उत्पादों की प्रदर्शनी सह बिक्री का उदघाटन भी किया गया। इन महिला शिल्पकारों उत्पादों को प्रोत्साहन प्रदान करने और उन्हें विपणन हेतु एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से नाबार्ड द्वारा प्रदर्शनी-सह-बिक्री का आयोजन दिनांक 07 से 09 मार्च 2025 तक प्रातः 11.00 बजे से साय 08.00 बजे तक नाबार्ड मध्य प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय, ई-5, अरेरा कॉलोनी, बिट्टन मार्केट भोपाल स्थित परिसर में किया जा रहा है। उक्त प्रदर्शनी-सह-बिक्री में प्रदेश के विभिन्न जिलों की महिला कारीगर अपने उत्पादों की बिक्री हेतु आयी है। इस मेले में खरगोन की महेश्वर साड़ियाँ, मंडला की गोण्ड पेंटिंग, बेतुल से मिलेट के बने उत्पाद, छिंदवाड़ा पातालकोट से शहद, जबलपुर के स्टोन क्राफ्ट के अलावा मक्का, ज्वार, मिलेट कुकीज, आंवला  उत्पाद, धनिया, हल्दी इत्यादि की बिक्री की जाएगी। भोपाल वासियों से अनुरोध है की प्रदर्शनी में पधारकर महिला कृषको/ कारीगरों का उत्साहवर्धन करें। recent visitors 37

प्रभास ने फिल्म कन्नप्पा में फ्री में किया काम

मुंबई,  दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास ने फिल्म कन्नप्पा में फ्री में काम किया है। अभिनेता-निर्माता विष्णु मांचू ने पुष्टि की है कि प्रभास ने 'कन्नप्पा' में रुद्र की भूमिका के लिए कोई शुल्क नहीं लिया । हाल ही में #आस्कविष्णु ट्विटर सेशन के दौरान विष्णु मांचू ने एक दिल को छू लेने वाले खुलासे में पुष्टि की कि बहुप्रतीक्षित फिल्म कन्नप्पा में रुद्र की भूमिका निभाने वाले स्टार प्रभास ने फ्री में अभिनय किया है। एक प्रशंसक ने विष्णु से पूछा कि क्या अफ़वाहें सच हैं, और उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा, "हाँ," जिससे प्रभास के उदार भाव पर प्रकाश पड़ता है। प्रभास, जो उद्योग के भीतर अपनी मज़बूत दोस्ती और सम्मान के लिए जाने जाते हैं, ने फ़िल्म कन्नप्पा का समर्थन करने में संकोच नहीं किया। ख़ास तौर पर विष्णु के पिता डॉ. एम. मोहन बाबू, जो फ़िल्म के निर्माता भी हैं, के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों को देखते हुए प्रभास ने कोई फीस नहीं ली।भारतीय सिनेमा में सबसे ज़्यादा मांग वाले सुपरस्टार में से एक होने के बावजूद, प्रभास ने हमेशा अपने करीबी लोगों के प्रति बहुत विनम्रता और वफ़ादारी दिखाई है। विष्णु ने यह भी साझा किया कि प्रभास ने भूमिका स्वीकार करने में केवल कुछ सेकंड लिए और फिल्म की रश से बहुत प्रभावित हुए, उन्होंने इसे एक ऐसा अनुभव बताया जो उन्हें बेहद पसंद आया। रुद्र के रूप में प्रभास के पहले लुक ने पहले ही ऑनलाइन चर्चा बटोर ली है, और प्रशंसक फिल्म में उनकी शक्तिशाली उपस्थिति का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा एक नेटिजन ने पूछा:प्रभास को यह भूमिका स्वीकार करने में कितना समय लगा? फिल्म की रश देखकर उनकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी? साथ ही, क्या आप उन्हें प्री-रिलीज़ इवेंट में ला रहे हैं? विष्णु मांचू ने जवाब दिया: उन्हें स्वीकार करने में कुछ सेकंड लगे उन्हें यह बेहद पसंद आया। बिना किसी फीस के अभिनय करने का प्रभास का इशारा सोने के दिल वाले व्यक्ति के रूप में उनकी प्रतिष्ठा को और मजबूत करता है, जो हमेशा अपने दोस्तों और सहकर्मियों के लिए मौजूद रहते हैं। फिल्म कन्नप्पा 25 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज़ होने वाली है।   recent visitors 36

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से मंत्री राजवाड़े ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा  देवी से छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नई दिल्ली में  सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि  डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास के कार्यक्रमों के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी। इस दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े से उन्होंने छत्तीसगढ़ में महिलाओं के और बच्चों के लिए संचालित किए जा रहें कार्यक्रमों के क्रियान्वयन, भविष्य की योजनाओं और रणनीतियों पर सार्थक चर्चा भी की। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के समन्वय से महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण एवं पोषण अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। श्रीमती राजवाड़े ने केंद्रीय मंत्री को छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही महतारी वंदन योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन एवं कुशल नेतृत्व में प्रदेश के समग्र विकास हेतु लगातार कार्य हो रहे हैं। जिससे राज्य हर क्षेत्र में प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। recent visitors 27

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की पर्यावरण विभाग की समीक्षा, औद्योगिक इकाईयों से निकलने वाले डिस्चार्ज का प्लांट में ही हो ट्रीटमेंट

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल का बड़ा तालाब हमारी समृद्ध धरोहर का हिस्सा है, सर्वे कराकर इसके संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। बड़े तालाब के आस-पास हो रहे अवैध निर्माण और सीहोर से बड़े तालाब में आने वाले जल को अवरूद्ध करने वाली संरचनाओं के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। सभी जिम्मेदार अधिकारी भोपाल ताल के आस-पास हो रही निर्माण गतिविधियों के प्रति सतर्क रहें और उनके विरूद्ध तत्काल कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह निर्देश मुख्यमंत्री निवास में हुई पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, सचिव पर्यावरण श्री नवनीत मोहन कोठारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की नदियों तथा अन्य जल संरचनाओं को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए इनके आस-पास की औद्योगिक इकाईयों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह सुनिश्चित हो कि औद्योगिक इकाइयों द्वारा उनके यहां से निकलने वाले डिस्चार्ज का प्लांट में ही ट्रीटमेंट किया जाए, बड़े होटलों पर भी यह व्यवस्था लागू हो। बैठक में सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत क्षिप्रा तथा कान्ह नदी के जल की गुणवत्ता की निरंतर मॉनिटरिंग तथा इस संबंध में जनजागृति के लिए विशेष गतिविधियां चलाने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल संरचनाओं में जल जीवों, जल वनस्पतियों की स्थिति और जल की गुणवत्ता के अध्ययन के लिए विश्वविद्यालयों को भी साथ जोड़ा जाए। नदियों के आस-पास हो रही खनन गतिविधियों को नियंत्रित करना आवश्यक है। इसके साथ ही खनन के बाद छोड़े दिए गए गड्ढों को भरने के लिए नगरीय निकाय और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का दायित्व निर्धारित किया जाए। खनन के बाद छूटे स्थानों को तालाब के रूप में विकसित किया जा सकता है, इससे आस-पास के क्षेत्र के जल स्तर में भी सुधार होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, देवास और सागर के साथ-साथ सिंगरौली और मंडीदीप की वायु गुणवत्ता सुधार के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए किसानों को नरवाई न जलाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पर्यावरण विभाग, कृषि विभाग के साथ अभियान चलाए। नगरीय क्षेत्र में धूल व प्रदूषण को कम करने के लिए निर्माण गतिविधियों में विशेष सावधानी बरती जाए तथा रेडीमिक्स कांक्रीट के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने पुराने वाहनों से हो रहे प्रदूषण की ओर भी सतर्क रहने की आवश्यकता बताई। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश के 10 तालाबों क्रमश: भोज वेटलैण्ड भोपाल, इंदौर के सिरपुर वेटलैण्ड तथा यशवंत सागर, शिवपुरी के साख्य सागर, जाधव सागर और माधव सागर, दतिया के सीता सागर, अशोकनगर के सिंध सागर, रतलाम के अमृत सागर और सागर के सागर तालाब को वेटलैण्ड नियमों के प्रावधान अनुसार अधिसूचित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रामसर साइट की संख्या की दृष्टि से मध्यप्रदेश देश के पहले पांच राज्यों में है। वेटलैण्ड एटलस-2021 के अनुसार प्रदेश में 13 हजार 565 वेटलैण्ड्स के भौतिक सत्यापन और सीमांकन का कार्य प्रगति पर है।   recent visitors 34