आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए जिस टीम ऑफ द टूर्नामेंट का सिलेक्शन हुआ, उस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ही नहीं

नई दिल्ली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता टीम कौन सी है? इसका जवाब होगा भारत। चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता कप्तान कौन? जवाब- रोहित शर्मा, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए जिस टीम ऑफ द टूर्नामेंट का सिलेक्शन किया है, उस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ही नहीं हैं। आईसीसी ने उस खिलाड़ी को कप्तान चुना है, जिसे रोहित शर्मा इसी चैंपियंस ट्रॉफी में एक नहीं, बल्कि दो बार हराया है। आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी टीम का कप्तान मिचेल सैंटनर को चुना है। आईसीसी के मिचेल सैंटनर को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम का कप्तान चुनने की आलोचना इसलिए भी हो रही है, क्योंकि वे रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम से एक नहीं, बल्कि दो बार हारे हैं। एक बार लीग मैच में और एक बार फाइनल में, बावजूद इसके आईसीसी ने रोहित शर्मा से पहले मिचेल सैंटनर को कप्तान चुना है। मिचेल सैंटनर की टीम में जगह बनती है, लेकिन कप्तान तो किसी भी तरह से रोहित शर्मा ही होने चाहिए। जिस टूर्नामेंट में किसी टीम ने 3 से ज्यादा मुकाबले नहीं जीते, उस टूर्नामेंट में उन्होंने पांच मुकाबले जीते। रोहित शर्मा फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी थे। भले ही उन्होंने 200 से कम रन इन पांच मैचों में बनाए, लेकिन जिस तरह से उन्होंने टीम का नेतृत्व किया, उस वजह से उनको टीम ऑफ द टूर्नामेंट के लिए चुना जाना चाहिए था और कप्तानी दी जानी चाहिए। भले ही आप किसी रचिन रविंद्र को ओपनर के तौर पर रखते और इब्राहिम जादरान को 12वां खिलाड़ी बना सकते थे, लेकिन रोहित को जगह मिलनी चाहिए थी। हालांकि, ये आईसीसी की ओर से नया नहीं है, क्योंकि वर्ल्ड कप 2023 की टीम में पैट कमिंस का नाम नहीं था, जिन्होंने वर्ल्ड कप जीता था। उस टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे, तो उनको बुरा नहीं लगना चाहिए। हालांकि, टीम के प्रदर्शन को देखते हुए रोहित को यहां जगह जरूर मिलनी चाहिए थी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29

पहले से थी महू हिंसा की साजिश, FIR में बड़ा दावा , 40 से अधिक पर केस दर्ज, 13 हिरासत में

इंदौर मध्य प्रदेश के महू शहर में रविवार रात भारत की ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीत के जश्न के दौरान हिंसा भड़क उठी। जश्न में निकाले गए जुलूस पर पथराव हुआ, जिसके बाद दो गुटों में झड़प हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए और तीन कारों समेत कई दोपहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है और कुछ पर NSA के तहत कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस में दर्ज एफआईआर साजिश की ओर इशारा कर रही है। इस मामले में अभी तक 40 लोगों पर नामजद एफआईआर है।  शिकायतकर्ता गजराज उर्फ पप्पू कौशल ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पहले से साजिश रचकर हमला किया और धमकी दी कि "आज तुम बच गए, आगे जुलूस निकाला तो जान से खत्म कर देंगे." गजराज ने FIR में बताया कि 9 मार्च 2025 की रात करीब 11:30 बजे वह अपने दोस्तों पंकज, मुकेश, प्रीतेश, शरद, आशीष, रजीत, सुमित और अन्य के साथ भारत की जीत का जश्न मना रहे थे. शांति से जुलूस निकालते वक्त अकबर का तकिया, पत्ती बाजार, टाल मोहल्ला और बत्तख मोहल्ला के 17 नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों ने उन पर हमला बोल दिया. यह है मामला रविवार देर रात भारत की न्यूजीलैंड पर चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद महू शहर में जश्न का माहौल था। युवा क्रिकेट प्रशंसकों ने विजय जुलूस निकाला। जुलूस कई इलाकों से होते हुए जामा मस्जिद इलाके में पहुंचा। वहां पटाखे चलाने को लेकर दो गुटों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद कहासुनी हाथापाई में बदल गई। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पांच अलग-अलग जगहों पर घटी घटना इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि हिंसा की घटना पाँच अलग-अलग जगहों पर हुई। ताल मोहल्ला, सेवा मार्ग, पट्टी बाजार, माणेक चौक और जामा मस्जिद इलाके में उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। तीन कारों और कई दोपहिया वाहनों को तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। 13 लोग गिरफ्तार पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से कुछ पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की जा सकती है। कलेक्टर ने कहा कि फिलहाल इलाके में शांति बहाल है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इलाके में फिलहाल शांति है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा और इसके (हिंसा) के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर की संख्या बढ़ेगी पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और गवाहों के बयान के आधार पर और FIR दर्ज की जाएंगी। घटना के वीडियो फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं। जिनकी जांच की जा रही है। कलेक्टर ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मस्जिद के पास से झड़प की हुई थी शुरुआत कलेक्टर ने बताया कि झड़प एक मस्जिद के पास शुरू हुई, जहां जुलूस में शामिल लोग दूसरे समूह से भिड़ गए। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटाखे जलाने को लेकर विवाद हुआ था। पूरी जानकारी और दोषियों की पहचान जांच के बाद ही हो पाएगी। जांच है जारी महू थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि उपद्रवियों ने तीन कारों और बारह दोपहिया वाहनों में तोड़फोड़ की और उन्हें आग के हवाले कर दिया। पुलिस पांच अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं की जांच कर रही है। आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव करने वालों की पहचान के लिए CCTV फुटेज और मोबाइल वीडियो की जांच की जा रही है। समूह ने जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया रविवार देर रात महू में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया। इंदौर से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हालात का जायजा लेने महू पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, भारत की जीत के बाद युवा क्रिकेट प्रशंसकों ने जश्न में जुलूस निकाला था। जुलूस जब जामा मस्जिद इलाके में पहुंचा तो वहां एक बड़े समूह ने जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई और लोग अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। बाद में कुछ लोगों ने छोड़ी गई मोटरसाइकिलों को आग लगा दी, जिससे तनाव और बढ़ गया। रविवार रात डीआईजी निमिष अग्रवाल ने बताया कि महू में जश्न मनाया जा रहा था और लोग चैंपियंस ट्रॉफी जीत का जश्न मनाने के लिए रैली निकाल रहे थे। उन्होंने कहा कि इसी दौरान दो गुटों में विवाद हो गया और पथराव शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हिंसक झड़प से शहर के कई इलाकों में दहशत फैल गई। पत्थर कैसे जमा हुए इसके साथ ही यह सवाल है कि आखिर इलाके में पत्थर जमा कैसे हुए। जुलूस में शामिल लोगों का कहना है कि मस्जिद के अंदर से पत्थरबाजी हुई है। यानी मस्जिद में लोग पहले से पत्थर जमाकर रखे थे। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कुल तीन एफआईआर दर्ज किए हैं। हालात हो रहे हैं सामान्य वहीं, महू में अब हालात सामान्य हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहरे के बीच शहर में दुकानें खुल रही है। पुलिस की टीम सभी लोगों पर नजर रख रही है। साथ ही उपद्रवियों से निपटने की भी पूरी तैयारी है। एफआईआर की संख्या बढ़ेगी पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और गवाहों के बयान के आधार पर और FIR दर्ज की जाएंगी। घटना के वीडियो फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं। जिनकी जांच की जा रही है। कलेक्टर ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मस्जिद के पास से झड़प की हुई थी शुरुआत कलेक्टर ने बताया कि झड़प एक मस्जिद के पास शुरू हुई, जहां जुलूस में शामिल लोग दूसरे समूह से भिड़ गए। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटाखे जलाने को लेकर विवाद हुआ था। पूरी जानकारी और दोषियों की पहचान जांच के बाद ही हो पाएगी। जांच … Read more

Sports Ministry ने WFI से बैन हटाया, 16 महीने बाद लिया फैसला, संजय सिंह ही रहेंगे अध्यक्ष

नई दिल्ली खेल मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पर लगा निलंबन वापस ले लिया. जिससे उनके लिए घरेलू प्रतियोगिताओं के आयोजन और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए राष्ट्रीय टीमों के चयन का रास्ता साफ हो गया. मंत्रालय ने अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की जल्दबाजी में घोषणा करने के कारण 24 दिसंबर 2023 को डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दिया था. संजय सिंह के नेतृत्व वाली समिति ने 21 दिसंबर, 2023 को डब्ल्यूएफआई का चुनाव जीता था, लेकिन पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के गढ़ गोंडा के नंदिनी नगर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए स्थल के चयन से सरकार नाराज थी. मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि डब्ल्यूएफआई ने सुधारात्मक कदम उठाए हैं, इसलिए उसने निलंबन हटाने का फैसला किया है. जनवरी 2023 में, विनेश फोगट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और अन्य सहित ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय पहलवानों के एक समूह ने बृज भूषण द्वारा महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के कारण WFI को भंग करने की मांग करते हुए धरना दिया था. जिसके बाद बृजभूषण को निलंबन का सामना करना पड़ा था. उनकी जगह उनके करीबी संजय सिंह को WFI का अध्यक्ष बनाया गया था. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं से तौलकर किया सम्मान

भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं से तौलकर किया सम्मान  पुष्पराजगढ़ के बेनीबारी मंडल में जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत अनूपपुर  भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का इन दोनों अनूपपुर जिले के समस्त मंडलों में स्वागत सम्मान समारोह का कार्यक्रम निरंतर चल रहा है इसी कड़ी में 10 मार्च 2025 को  पुष्पराजगढ़ विधानसभा के बेनीबारी मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनीश उद्दे्य  द्वारा कार्यशाला तथा भाजपा जिला अध्यक्ष का स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम  का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं से तौल कर सम्मान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष का वजन 75 किलो ग्राम लड्डुओं से तौल कर किया गया। आदिवासी अंचल में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।  हीरा सिंह श्याम ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे भाजपा संगठन का एक-एक कार्यकर्ता संगठन की नीव होता है जिसके दम पर आज भारतीय जनता पार्टी बट वृक्ष के रूप में दिखाई दे रही है संगठन के और विस्तार के लिए हम सभी को मिलकर आगे कार्य करना होगा जिससे कि भारतीय जनता पार्टी अंतोदय के सपने को पूरा कर सके। केंद्र में मोदी  एवं प्रदेश में मोहन सरकार के द्वारा आदिवासियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाकर उनके जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य किया गया है। बैगा आदिवासियों की चिंता आज तक किसी सरकार ने नहीं की लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा बैग जनजातीय समाज के लिए विशेष योजना लाकर उनके जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य किया है। समाज कल्याण की दिशा में भाजपा एवं भाजपा की सरकार निरंतर कार्य करते हुए देश को परम वैभव की शिखर पर ले जाने की ओर अग्रसर है। आयोजित कार्यशाला एवं स्वागत सम्मान समारोह में भाजपा के मंडल अध्यक्ष रजनीश उद्दे्य गोपाल सिंह केशव सिंह धुर्वे प्रवीण सिंह गहरवार अरुण चौकसे उमेश पाठक नरेश मिश्रा राजेंद्र चतुर्वेदी के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38

होली खेलने के वक्त ही पढ़नी है नमाज़ तो जैसे बेगम हिजाब पहनती हैं, वैसे ही एक तिरपाल पहन लें, ताकि रंगों से बच जाएं : मंत्री रघुराज सिंह

लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने अलीगढ़ में विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि होली में जिसको रंग से बचना है वह तिरपाल (पॉलिथीन) का हिजाब पहने, जैसे मुस्लिम महिलाएं पहनती हैं. पुरुष भी वैसे ही तिरपाल पहनें ताकि रंग से उनकी टोपी और शरीर बचा रहे, अगर ये नहीं कर सकते तो घर पर ही रहें. मंत्री रघुराज सिंह ने आगे कहा कि होली में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के लिए तीन जगहें हैं- जेल जाएं, प्रदेश छोड़ दें या फिर यमराज के पास अपना नाम लिखवा लें. रघुराज सिंह ने यह भी कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मंदिर बनेगा, उन लोगों को बहुसंख्यकों का सम्मान करना चाहिए. मंत्री रघुराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि साल में 52 बार जुमे आते हैं और होली एक दिन. इसलिए एक दिन देरी से नमाज पढ़ लें. अगर नमाज होली खेलने के वक्त ही पढ़नी है तो मेरा सुझाव है कि जैसे बेगम हिजाब पहनती हैं, वैसे ही एक तिरपाल पहन लें, ताकि रंगों से बच जाएं. बकौल मंत्री- सरकार का आदेश है कि होली मनाई जाएगी, होली मनेगी भी. क्योंकि, यह एक आस्था का प्रश्न है. सतयुग, द्वापर, त्रेता के बाद अब कलयुग में भी होली मनाई जा रही है. रंगों से बचना है तो टोपी वाले लोग तिरपाल का अच्छा से एक हिजाब बनवाएं और उसको पहनकर बाहर जाएं. इससे उनकी टोपी गीली नहीं होगी. चूंकि, हम यह नहीं कह सकते कि रंग 20 मीटर तक डालो या 25 मीटर तक डालो, ऐसा हो नहीं सकता, जिनको रंग से ऐतराज है वह ये काम करें. जिनको एतराज नहीं है उनका स्वागत है. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी मामले में मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि AMU प्रशासन से मैं आग्रह करूंगा कि यह यूनिवर्सिटी हिंदुस्तान में है, पाकिस्तान में नहीं. जैसा बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ व्यवहार हो रहा है, वैसा नहीं चलेगा. यहां बहुसंख्यकों के अनुरूप चलना पड़ेगा. हमारे टैक्स से इनको सैलरी मिलती है. AMU वाले गलतफहमी के शिकार ना हों. हिंदुस्तान का कानून यहां लागू होता है. तब कांग्रेस का जमाना था, जिसमें ये सब चलता था, लेकिन अब होली मनाई जाएगी और होली में जो व्यवधान करेगा उसके लिए जेल का रास्ता है. नहीं तो प्रदेश छोड़ दो या ऊपर चले जाओ. मंत्री ने यह भी कहा कि AMU में मंदिर बनाया जाए इसके लिए मैं सहमत हूं. वहां मस्जिद है तो मंदिर भी होना चाहिए. मंदिर बना तो मैं सबसे पहला व्यक्ति रहूंगा जो जमीन-जायदाद बेचकर दान दूंगा. अबू धाबी में मंदिर बन सकता है तो एएमयू में क्यों नहीं बन सकता है. इन लोगों को बड़ा दिल दिखाना चाहिए. जो कठमुल्ले मंदिर का विरोध कर रहे हैं उनको कहना चाहूंगा कि तुम्हारे बाप दादाओं के पैसे से यूनिवर्सिटी संचालित नहीं होती. हम लोगों के पैसे से यूनिवर्सिटी संचालित होती है. इसलिए मंदिर बनना ही चाहिए. अपनी हद पार नहीं करनी चाहिए.   BHU कैंपस में छात्रों ने एक दूसरे को लगाया रंग और गुलाल, भोजपुरी गानों पर किया डांस काशी हिंदू विश्वविद्यालय में होली पर फाल्गुन की मस्ती का उल्लास छात्र-छात्राओं के सिर चढ़कर बोला। भोजपुरी गीतों पर थिरकते युवाओं के कदम और एक दूसरे को रंगों सराबोर कर देने को जो सिलसिला चला तो बीएचयू में मस्ती का आलम छाया रहा। साइंस स्टूडेंट्स ने चौराहे पर ही खेली कपड़ा फाड़ होली भरपूर आनंद साइंस के स्टूडेंट ने लिया उन्होंने अपने हॉस्टल के ठीक सामने डीजे की व्यवस्था की और कपड़ा फाड़ होली खेली। इतना ही नहीं भोजपुरी गानों की भरमार रही। एक दूसरे को स्टूडेंट रंग पोते दिखाई दिए इसमें छात्राएं भी शामिल रही। हर कोई एक दूसरे को होली की बधाई देते दिखाई दिया क्योंकि छुट्टी के बाद सभी स्टूडेंट अपने घर होली मनाने के लिए जाएंगे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68

राज्य सभा में रेलवे (संशोधन) विधेयक 2025 पारित

प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन ‘विकसित भारत’ के लिए तीन गुना मेहनत का संकल्प –  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव विकसित भारत के लिए करनी होगी तीन गुना मेहनत : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव राज्य सभा में रेलवे (संशोधन) विधेयक 2025 पारित नई दिल्ली राज्यसभा ने भारतीय रेल के संचालन को सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण विधेयक पारित किया। सदन को संबोधित करते हुए, रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह विधेयक रेलवे क्षेत्र में सशक्तिकरण, दक्षता में वृद्धि और सहकारी संघवाद को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मंत्री ने चर्चा में भाग लेने वाले 25 सांसदों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह विधेयक मौजूदा कानूनों को सरल बनाने के लिए लाया गया है, जिससे राज्य सरकारों की शक्तियां कम नहीं होंगी बल्कि विकेंद्रीकरण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि रेलवे ज़ोन के महाप्रबंधकों को अब ₹1,000 करोड़ तक की परियोजनाओं को स्वीकृत करने की पूर्ण स्वतंत्रता दी गई है। वैष्णव ने यह भी उल्लेख किया कि सरकार द्वारा उन राज्यों में भी रेलवे के लिए पर्याप्त बजट आवंटित किया गया है, जहां सत्ताधारी दल की सरकार नहीं है। केरल, तमिलनाडु, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों को पूर्व की सरकारों की तुलना में कई गुना अधिक बजट मिला है। रेलवे क्षेत्र में प्रमुख सुधार और उपलब्धियां: बुनियादी ढांचा विकास •     पिछले 11 वर्षों में 34,000 किलोमीटर नई रेलवे पटरियां बिछाई गईं, जो जर्मनी के कुल रेल नेटवर्क से अधिक है। •     45,000 किलोमीटर रेलवे का विद्युतीकरण पूरा किया गया, जिससे जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता में कमी आई। •     50,000 किलोमीटर पुरानी पटरियों को नई, उच्च गुणवत्ता वाली पटरियों से बदला गया। सुरक्षा सुधार •    रेलवे सुरक्षा में निवेश बढ़कर ₹1.14 लाख करोड़ हुआ, जो पिछली सरकारों में केवल ₹8,000 करोड़ था। •    रेल फ्रैक्चर की घटनाओं में 91% की कमी आई—2013-14 में 2,548 घटनाएं होती थीं, जो अब न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई हैं। •    ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली लागू की गई, जिसे SIL-4 प्रमाणन प्राप्त है, जो रेलवे संचालन के लिए उच्चतम सुरक्षा स्तर सुनिश्चित करता है। रोजगार और क्षमता निर्माण •    एनडीए सरकार के दौरान 5,02,000 नौकरियां दी गईं, जबकि यूपीए शासन में यह संख्या 4,11,000 थी। •     लाखों अभ्यर्थियों की भागीदारी के साथ रेलवे भर्ती परीक्षाएं पारदर्शी रूप से आयोजित की गईं। •     आईजीओटी प्लेटफॉर्म पर रेलवे कर्मचारियों के लिए उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम लागू किए गए। यात्री सुविधाएं और आधुनिकीकरण •    3,10,000 आधुनिक शौचालय रेलवे कोचों में स्थापित किए गए, जिससे स्वच्छता मानकों में जबरदस्त सुधार हुआ। •     लोको पायलटों के लिए 558 रनिंग रूम अब पूरी तरह वातानुकूलित हैं। •     नई पीढ़ी के इंजन अत्याधुनिक तकनीक और बेहतर कार्य वातावरण के साथ निर्मित किए जा रहे हैं। वैष्णव ने रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन को लेकर उठाई गई चिंताओं पर भी चर्चा की। उन्होंने घोषणा की कि 60 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पूर्ण एक्सेस कंट्रोल लागू किया जाएगा, जिससे केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा, उच्च भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर यात्रियों की अप्रत्याशित संख्या को समायोजित करने के लिए विशेष ट्रेनों की तैनाती की जाएगी। अपने संबोधन के अंत में, मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के विजन को दोहराया और रेलवे कर्मचारियों और सभी हितधारकों से आग्रह किया कि वे पिछले एक दशक में रखी गई मजबूत नींव पर तीन गुना अधिक मेहनत करें। इस विधेयक का पारित होना भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के सफर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो यात्रियों के लिए अधिक सुरक्षित, कुशल और सुविधाजनक सेवाएं सुनिश्चित करेगा। रेलवे एक्ट 2025 का संक्षिप्त विवरण रेलवे बोर्ड की देखरेख में रेलवे अपने जोन, डिवीजन और उत्पादन इकाइयों आदि के माध्यम से काम करता है। रेलवे बोर्ड रेलवे संचालन के लिए सभी नीतिगत निर्णय भी लेता है। अब रेलवे संशोधन अधिनियम 2025 बिल औपनिवेशिक काल के प्रावधानों की जगह लेगा। अब रेलवे बोर्ड के प्रावधान रेलवे अधिनियम, 1989 में शामिल किए गए हैं। नए अधिनियम बिल से दो अधिनियमों का संदर्भ कम हो जाएगा। अब केवल एक अधिनियम का संदर्भ देने की आवश्यकता होगी। रेलवे बोर्ड, जोन, डिवीजन, उत्पादन इकाइयों आदि की प्रकृति, दायरा और कार्यप्रणाली वही रहेगी।  • 09 अगस्त, 2024 को यानी 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के आखिरी दिन लोकसभा में ‘रेलवे (संशोधन) विधेयक, 2024’ पेश करने का प्रस्ताव रखा गया। * ‘रेलवे (संशोधन) विधेयक, 2024’ (2024 का विधेयक संख्या 113-सी) 11.12.2024 को लोकसभा में पारित हुआ। * यह विधेयक 10.03.2025 को राज्य सभा की कार्यसूची में मद संख्या 10 के रूप में आया और ‘रेलवे (संशोधन) विधेयक, 2025’ के रूप में पारित हुआ। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 47

राजनीति जगत को बड़ा झटका, दिग्गज बीजेपी नेता सुरेंद्रनाथ सिंह का हुआ निधन, पसरा मातम

भोपाल मध्य प्रदेश में बीजेपी के सीनियर नेता के निधन की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक और भोपाल में बीजेपी के जिलाध्यक्ष रह चुके सुरेंद्र नाथ सिंह का निधन हो गया है. वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, भोपाल में उन्हें 'मम्मा' के नाम से जाना जाता था. सुरेंद्र नाथ सिंह बीजेपी में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके थे, उन्हें फायरब्रांड हिंदू नेता माना जाता था और वह भोपाल समेत आसपास के जिलों में सक्रिए रहते. हालांकि पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था, जिसके चलते उन्हें कई बार अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था. स्वास्थ्य के चलते ही उन्होंने पिछला चुनाव भी नहीं लड़ा था. भोपाल मध्य से रह चुके थे विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह (मम्मा) भोपाल मध्य विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके थे, भोपाल में वह बीजेपी के सीनियर नेता थे, सुरेंद्र नाथ सिंह बीजेपी जिला अध्यक्ष और बीडीए के अध्यक्ष भी रह चुके थे. पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उनके परिजनों ने बताया कि पिछले दिनों उनकी हार्ट सर्जरी भी हुई थी. लेकिन उनके स्वास्थ्य में ज्यादा सुधार नहीं दिखा था. वह भोपाल के अस्पताल में भर्ती हुए थे. हाल ही में हुई थी हार्ट सर्जरी बताया जा रहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र नाथ सिंह (मम्मा) की हाल ही में हार्ट सर्जरी भी हुई थी. वे लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे. सुरेंद्रनाथ सिंह भाजपा की सक्रिय राजनीति से काफी समय से दूर थे, इसके बावजूद पार्टी में उनकी एक अलग ही पहचान थी. उन्होंने भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर रहते हुए भोपाल के विकास व जनकल्याण के लिए कई कार्य किए. प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जताया दुख मध्यप्रदेश भाजापा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सुरेंद्रनाथ सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, '' भोपाल नगर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं बीडीए के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकमय परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति: शिवराज सिंह के करीबी थे 'मम्मा' भोपाल में 'मम्मा' के नाम से मशहूर रहे सुरेंद्रनाथ सिंह शिवराज सिंह के काफी करीबी माने जाते थे. उनके असामयिक निधन पर पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है. सुरेंद्रनाथ सिंह लंबे समय से भाजपा और आरएसएस के लिए काम कर रहे थे. उनकी गिनती भाजपा के कट्टर नेताओं में की जाती थी. कैलाश विजयवर्गीय ने जताया दुख वरिष्ठ भाजपा नेता व कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, '' भाजपा मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता और भोपाल के पूर्व विधायक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संघर्ष के साथी श्री सुरेंद्र नाथ सिंह जी के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति दें. ॐ शांति. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 45