Sunday, July 5, 2026 4:57 pm

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

एमसीबी  छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में संशोधित प्रावधान के अनुसार, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के परिशिष्ट-1 की कंडिका-6(क)(1) के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत करने का प्रावधान किया गया है।  इसके तहत ग्राम बाही तहसील केल्हारी में मंगली की मृत्यु तलाब में डूबने के कारण हो गया था। जिससे उनके पति समयलाल आ0 बासू को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार, जगमोहन आ0 इन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम घुटरा तहसील केल्हारी की मृत्यु तालाब में डूबने से हो गया था जिसके माता सुमित्रा गोंड को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार नागपुर तहसील के ग्राम कोथारी निवासी जय सिंह की नदी की पानी में डूबने से हुई मृत्यु हो गया था, तो उनकी पत्नी दुआसिया को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार तहसील खड़गवां के ग्राम मेन्ड्रा निवासी अर्जुन सिंह की जहरीले सर्प के काटने से हुई मृत्यु हो जाने पर उनके पिता देव सिंह को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।             उपरोक्त स्वीकृत राशि का व्यय मांग संख्या-58 मुख्य शीर्ष-2245 प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में विकलनीय होगा। recent visitors 30

शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट, ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा, 117 रन बनाकर दर्ज की शानदार जीत

भोपाल शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत मंगलवार को एक अनूठे और प्रेरणादायक मुकाबले का आयोजन हुआ, जिसमें ब्लाइंड क्रिकेट टीम और शिवाजी क्रिकेट टीम के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इस मुकाबले ने क्रिकेट प्रेमियों को यह संदेश दिया कि सच्ची प्रतिभा और जुनून किसी भी शारीरिक सीमा में नहीं बंधते। टॉस जीतकर ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 117 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल और बेहतरीन शॉट्स से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके जवाब में जब शिवाजी क्रिकेट टीम मैदान में उतरी, तो उन्हें ब्लाइंड क्रिकेट टीम की सधी हुई गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के आगे संघर्ष करना पड़ा। पूरी टीम 10 ओवरों में मात्र 52 रन ही बना सकी, जिससे ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच के दौरान मध्यप्रदेश ब्लाइंड क्रिकेट टीम के कप्तान और इंटरनेशनल खिलाड़ी सोनू गोवलकर, दामोह की महिला क्रिकेटर एवं मध्यप्रदेश महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सुषमा पटेल की विशेष उपस्थिति रही। इस ऐतिहासिक आयोजन के सूत्रधार डॉ. विपिन तिवारी रहे, जिन्होंने इस प्रेरणादायक मुकाबले को आयोजित कर खिलाड़ियों की अदम्य इच्छाशक्ति और खेल भावना को मंच प्रदान किया। यह मुकाबला महज एक क्रिकेट मैच नहीं था, बल्कि यह एक सशक्त संदेश था कि दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। ब्लाइंड क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक जीत ने यह सिद्ध कर दिया कि असली विजेता वे होते हैं, जो अपने हौसले से हर बाधा को परास्त कर देते हैं। इस मैच में गौतम टेंटवाल जी मंत्री मध्य प्रदेश शासन, लखन पटेल मंत्री पशुपालन व डेयरी विभाग, मध्य प्रदेश शासन साथ में विधायक भगवान दास सबनानी दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र व प्रदेश प्रभारी भाजपा, विधायक गौरव पारधी, विधायक राजेंद्र मेश्राम सिंगरौली, राघवेंद्र शर्मा जी प्रदेश कार्यालय मंत्री भाजपा एवं अध्यक्ष क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड  , राजेंद्र दीक्षित जी (भाईजी) ,एफएनएस चौहान, हेमंत सिंह चौहान, राजेंद्र दीक्षित आयोजक डॉ विपिन तिवारी, मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के कप्तान सोनू गोलकर, दमोह की महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुषमा पटेल, ओम प्रकाश , टास्क इंटरनेशनल सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च के सीईओ भूपेश भार्गव उपस्थित रहे। recent visitors 16

बिलासपुर और पेंड्रा में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

गौरेला पेंड्रा मरवाही एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां पर बरहो के कार्यक्रम में शामिल होने मध्यप्रदेश से आए युवक को सड़क पार करने के दौरान एक कोयले से भरे ट्रेलर ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तो ट्रेलर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। तो एक अन्य हादसे में बिलासपुर से वापसी के दौरान खोडरी निवासी दो व्यापारियों की खड़े मेटाडोर से टकरा जाने से मौत हो गई है। फिलहाल, पुलिस मामले में मर्ग कायम कर वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। पेंड्रा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां अनूपपुर जिले के सिंघौरा गांव का रहने वाला युवक बरहों के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कल शाम पेंड्रा के कुदरी गांव पहुंचा हुआ था। कार्यक्रम में शमिल होने के बाद वापसी के दौरान सड़क किनारे खड़े अपने वाहन की ओर जा रहा था। उसी दौरान कोटमी की ओर से कोयले से भरी ट्रेलर वाहन जो पेंड्रा की ओर आ रहा था। उसकी चपेट में धनेश्वर पनिका आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। तो वहीं ट्रेलर चालक ट्रेलर को छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को पेंड्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित करा दिया। वहीं एक और दुखद घटना बिलासपुर के सकरी इलाके में घटित हुई। जिसमें गौरेला के खोडरी इलाके के दो व्यापारी किसी काम से कार में सवार होकर बिलासपुर गए हुए थे। वापसी के दौरान सड़क में खड़े मेटाडोर में उनकी कार भीड़ गई। हादसे में खोडरी निवासी आलोक जैन और रमेश कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सिम्स पहुंच गए। घटना से पूरे खोडरी इलाके में मातम का माहौल है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है। recent visitors 28

कलेक्टर ने जनदर्शन में आए 12 आवेदन पर विभागों को त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

एमसीबी एमसीबी जिले के कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। जिले के ग्रामीण जन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आज की जनदर्शन में कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए।          इस जनदर्शन में आवेदक सोनकुंवर निवासी बिछियाटोला रेत धार की रॉयल्टी के संबंध में, सीताशरण निवासी उजियारपुर मटेरियल पेमेंट और लेबर भुगतान के संबंध में, जय सिंह निवासी उजियारपुर भूमि के संबंध में, सरपंच भलौर सोलर पंप की मरम्मत के संबंध में, सरपंच भलौर नलकूप खनन के संबंध में, अरविन्द कुमार निवासी मनेन्द्रगढ़ भूमि के संबंध में, अरविन्द कुमार निवासी मनेन्द्रगढ़ खाद अधिकारी द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं करने के संबंध में, माधव प्रजापति निवासी खोंगापानी सीसी रोड सही ना बनाने के संबंध में, रामचरन सिंह निवासी चनवारीडांड भूमि के संबंध में, समस्त ग्रामवासी निवासी कोटाडोल तेंदूपत्ता पड़ मुंशी को हटाने के संबंध में, विमला निवासी नागपुर प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में और हफ्सा बानो निवासी मनेन्द्रगढ़ भूमि के संबंध में अपनी शिकायत लेकर उपस्थित हुए थे। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। recent visitors 24

अब वोटर आईडी से लिंक होगा आधार, मुख्य चुनाव आयुक्त की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग में हुआ फैसला

नई दिल्ली चुनाव आयोग ने वोटर आईडी (EPIC) को आधार से जोड़ने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग में इस पर चर्चा हुई। आयोग ने साफ किया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह संविधान और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत ही होगी। कानूनी ढांचे के तहत होगी प्रक्रिया चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि वोटर आईडी को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया संविधान के अनुच्छेद 326 और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 23(4), 23(5) और 23(6) के तहत होगी। आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि आधार कार्ड सिर्फ पहचान का प्रमाण है, नागरिकता का नहीं। इसलिए आधार से लिंक करने की प्रक्रिया यह सुनिश्चित करेगी कि सिर्फ भारतीय नागरिक ही मतदाता सूची में दर्ज हों। आयोग ने कहा, "संविधान के अनुसार, मतदान का अधिकार केवल भारतीय नागरिकों को ही मिल सकता है। आधार सिर्फ व्यक्ति की पहचान साबित करता है, उसकी नागरिकता नहीं। इसलिए इस प्रक्रिया को कानूनी दायरे में रखा जाएगा और सुप्रीम कोर्ट के सिविल के फैसले के अनुरूप आगे बढ़ाया जाएगा।" तकनीकी विशेषज्ञों के साथ चर्चा होगी शुरू चुनाव आयोग और आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई के तकनीकी विशेषज्ञ जल्द ही इस पर काम शुरू करेंगे। इस पूरी प्रक्रिया को साइबर सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए किया जाएगा, ताकि कोई भी नागरिकता से जुड़ा भ्रम न फैले। राजनीतिक दलों से सुझाव मांगे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पद संभालने के बाद चुनाव सुधारों को तेज कर दिया है। चुनाव आयोग आगामी चुनावों को ज्यादा पारदर्शी और समावेशी बनाने के लिए कई नए कदम उठा रहा है। चुनाव आयोग ने पहली बार राष्ट्रीय और राज्य स्तर की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों से 30 अप्रैल 2025 तक सुझाव मांगे हैं। इसके अलावा, 31 मार्च 2025 तक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों में राजनीतिक दलों की चिंताओं और सुझावों पर विचार किया जाएगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया में विश्वास और पारदर्शिता बनी रहे। recent visitors 26

धरती ने आपको मिस किया, अंतरिक्ष से विलियम्स की वापसी पर पीएम का संदेश

 नई दिल्ली सुनीता विलियम्स की धरती पर सकुशल वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश में उन्होंने लिखा, " आपका स्वागत है, क्रू9 ! धरती ने आपको मिस किया।" पीएम ने लिखा, "उनका यह अनुभव धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रहा है। सुनीता विलियम्स और क्रू 9 के अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता का सही अर्थ क्या है। विशाल अनिश्चितता के सामने उनका अटूट दृढ़ संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।" पीएम नरेद्र मोदी ने क्रू 9 का वापसी अभियान पूरा होने के बाद अपने संदेश में कहा, "अंतरिक्ष अन्वेषण का मतलब है मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखने का साहस करना और उन सपनों को हकीकत में बदलने का साहस करना।" पीएम ने सुनीता विलियम्स के बारे में कहा कि वे एक पथप्रदर्शक और एक आइकन हैं। उन्होंने अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण दिया है। हम उन सभी पर अविश्वसनीय रूप से गर्व करते हैं जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब सटीकता जुनून से मिलती है और तकनीक दृढ़ता से मिलती है तो क्या होता है।" recent visitors 35