गुजरात को दिया पंजाब ने 244 का टारगेट, कप्तान अय्यर शतक से चूके

अहमदाबाद. आज आईपीएल 2025 का पांचवां मैच गुजरात टाइटंस (जीटी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने हैं। पीबीकेएस ने जीटी को 244 रनों का लक्ष्य दिया है। पंजाब ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 243 रन बटोरे। श्रेयस अय्यर (97) अपने पहले आईपीएल शतक से चूक गए। शशांक सिंह 44 रन बनाकर नाबाद रहे। स्टोइनिस बने साई के शिकार पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। साई किशोर ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस का शिकार किया। उन्होंने 15 गेंदो में 20 रन बनाए, जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल हैं। स्टोइनिस ने अय्यर (64*) के संग पांचवें विकेट के लिए 57 रनों की पार्टनरशिप की। recent visitors 47

विपक्षी सांसदों ने जज के घर में कैश मामले में चुप्पी पर सरकार को घेरा, इससे न्यायपालिका की छवि पर गहरा असर पड़ा

नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर मिले अधजले नोटों पर देश में बवाल मचा हुआ है। संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर सरकार की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि कानून मंत्री को इस मामले पर संसद में बयान देना चाहिए। यदि सरकार न्यायपालिका की स्वतंत्रता का हवाला देते हुए इस पर कोई बयान नहीं देती, तो यह संविधान की मर्यादाओं का उल्लंघन होगा। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत संसद को न्यायपालिका पर निगरानी रखने का अधिकार प्राप्त है और जजों के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया भी संसद द्वारा की जाती है। इस मामले में यदि सरकार चुप रहती है तो यह संवैधानिक जिम्मेदारी से भागने जैसा होगा। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि इस घटना ने पूरी न्यायपालिका पर सवाल उठाए हैं और अब देश भर में न्यायपालिका को शक की निगाहों से देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक जज से जुड़ा हुआ नहीं है, बल्कि इससे न्यायपालिका की छवि पर गहरा असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि जस्टिस वर्मा को दिल्ली से इलाहाबाद ट्रांसफर कर दिया गया है, लेकिन यह कदम न्यायपालिका की स्वायत्तता और पारदर्शिता पर सवाल उठाता है। उन्होंने इसे मामले पर पर्दा डालने की कार्रवाई करार दिया। भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण ने तेलंगाना सरकार द्वारा इफ्तार पर खर्च किए गए 74 करोड़ रुपये पर आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कर्ज में डूबी हुई है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तेलंगाना पर भारी कर्ज का बोझ है। पिछली सरकार ने राज्य पर छह लाख करोड़ रुपये का कर्ज डाला था, और वर्तमान सरकार ने पिछले एक साल में एक लाख करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। इसके बावजूद राज्य सरकार इस प्रकार के बड़े खर्चे कर रही है और दावा कर रही है कि उसके पास पैसा नहीं है। राजस्थान के भीलवाड़ा से भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा कि कांग्रेस सांसद बिना वजह आरएसएस पर अनर्गल बयानबाजी करते हैं, जबकि आरएसएस एक देशभक्त संगठन है, जो राष्ट्रहित के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य राष्ट्र की सेवा करना है और राहुल गांधी के बयान पर 140 करोड़ भारतीय अपनी प्रतिक्रिया देंगे। recent visitors 35

फार्मर रजिस्ट्री आईडी जनरेट करने में देश में प्रथम मध्यप्रदेश

भोपाल फार्मर रजिस्ट्री के तहत फार्मर आईडी जनरेट करने में मध्य प्रदेशदेश में प्रथम स्थान पर हैं। प्रदेश में अब तक 72 लाख से अधिक फार्मर आईडी बनाई जा चुकी हैं। फार्मर आई डी बनाने का कार्य राजस्व विभाग का अमला किसान भाइयों के सहयोग से विशेष कैम्प लगा कर कर रहा है। प्रमुख सचिव राजस्व श्री विवेक पोरवाल फार्मर रजिस्ट्री आईडी जनरेट करने के कार्य की सतत मानीटरिंग कर रहे हैं। आयुक्त भू-अभिलेख श्रीमती अनुभा सिंह ने बताया कि केन्द्र सरकार की एग्रीस्टेक परियोजना अंतर्गत प्रदेश में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री की शुरुआत की गई हैं। इसमें प्रत्येक किसान के लिए एक यूनिक फार्मर आईडी बनायी जा रही है। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों का एक डाटावेस तैयार किया जा रहा है। जिससे किसानों को कम्प्यूटरीकृत प्रक्रिया से आसान ऋण प्राप्त करने के साथ विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि, फसल और कृषकों की जानकारी का सत्यापन इलेक्ट्रानिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जा सकेगा। इससे भौतिक दस्तावेजों को प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी।   recent visitors 34

पिछड़ा वर्ग एवं अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण विभाग की समीक्षा बैठक

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं से संबंधित बैठक प्रमुख सचिव, डॉ. ई. रमेश कुमार ने ली। प्रमुख योजनाओं की जानकारी प्राप्‍त की। आयुक्‍त, सौरभ कुमार सुमन द्वारा सभी योजनाओं की विस्‍तृत बिन्‍दुवार जानकारी प्रदान की गई है। प्री-मैट्रिक एवं पोस्‍ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता से आय संबंधित सभी बिन्‍दुओं की जानकारी सहित पोस्‍ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में केन्‍द्र सरकार से मिलने वाले केन्‍द्रांश की जानकारी प्रदान की गई। विदेश अध्‍ययन छात्रवृत्ति योजनांतर्गत पिछड़े वर्ग के 50 छात्रों को प्रतिवर्ष उच्‍च अध्‍ययन के लिये विभिन्‍न देशों के विश्‍वविद्यालयों में बच्‍चों को उनकी रैंकिंग के आधार पर प्रवेश दिया जाता है, जिसका सम्‍पूर्ण व्‍यय विभाग वहन करता है। बैठक में बताया गया कि सिविल सेवा प्रोत्‍साहन योजना अंतर्गत संघ एवं राज्‍य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा उत्‍तीर्ण करने पर राशि प्रदान की जाती है। सरदार वल्‍लभ भाई पटेल नि:शुल्‍क कोचिंग योजना अंतर्गत पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को विभिन्‍न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी संभाग स्‍तर पर करायी जाती है। छात्रावासों से संबंधित मैस सुविधा संचालन की जानकारी भी प्रदान की गई एवं वार्डन के पद पर नियम बनाकर नियुक्ति करने पर चर्चा हुई। विधि से संबंधित प्रकरणों को गंभीरता से लेकर समय-सीमा में पूरा करने एवं जाति संबंधी निर्णय लेने के लिये छानबीन समिति के प्रकरण भी शीघ्र सुनवाई कर लंबित प्रकरण समाप्‍त करने के निर्देश प्रमुख सचिव द्वारा दिये गये। बैठक में अपर सचिव श्री अनुराग चौधरी, उप संचालक (वित्‍त) श्री सुमित कुमार जैन, उप संचालक श्री देवेश मिश्रा सहित विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।   recent visitors 28

स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह को बाल चित्रकार ने भेंट किया उनका चित्र

भोपाल प्रदेश की उभरती हुई बाल चित्रकार सुश्री शीतल गुप्ता ने स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह को उनका चित्र सोमवार को उनके भोपाल स्थित निवास पर पहुँचकर भेंट किया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने सुश्री शीतल की अद्भुत कला प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कला न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। 175 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार महज 6 वर्ष की उम्र से चित्रकला में रुचि रखने वाली भोपाल की शीतल अब तक 175 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं। उनकी कलाकृतियाँ जीवंतता के लिए जानी जाती हैं। इससे पहले उन्होंने केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, प्रदेश की पूर्व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को उनके चित्र भेंट किए हैं। उनकी इस उपलब्धि को हर स्तर पर सराहा गया है। अकादमिक रूप से भी टॉपर कला के साथ-साथ शीतल अपनी पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रही हैं। वे अब तक हर कक्षा में टॉपर रही हैं, जिससे उनकी मेहनत और लगन का अंदाजा लगाया जा सकता है। शीतल न केवल एक प्रतिभाशाली चित्रकार हैं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मिसाल कायम कर रही हैं। इस अवसर पर शीतल के पिता श्री नितिन कुमार गुप्ता भी उनके साथ थे। शीतल गुप्ता की यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। recent visitors 34

गाजा में कत्लेआम कर रहे इजराइल की अब खैर नहीं, इस क्रूर कार्रवाई के कारण पूरी दुनिया में इजराइल की हो रही आलोचना

इजराइल इजराइल ने एक बार फिर गाजा पर हमला शुरू कर दिया है, जिससे अब तक 900 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। इस क्रूर कार्रवाई के कारण पूरी दुनिया में इजराइल की आलोचना हो रही है। इसके साथ ही इजराइल सरकार ने गाजा से फिलिस्तीनियों को हटाने के लिए एक विशेष एजेंसी बनाने की भी घोषणा की है, जिसने मुस्लिम देशों के बीच नाराजगी की लहर पैदा कर दी है। मुस्लिम वर्ल्ड लीग का कड़ा बयान इजराइल की इन नीतियों से परेशान होकर मुस्लिम वर्ल्ड लीग (MWL) ने एक कड़ा बयान जारी किया है। इस बयान में इजराइल द्वारा फिलिस्तीनियों को विस्थापित करने की योजना की कड़ी निंदा की गई है। साथ ही, वेस्ट बैंक में 13 अवैध बस्तियों को अलग करने के फैसले को भी अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया गया है। मुस्लिम वर्ल्ड लीग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने महासचिव शेख डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा का बयान साझा किया। इस बयान में उन्होंने कहा कि, "यह इजराइली कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय और मानवीय कानूनों का बर्बर उल्लंघन है।" उन्होंने यह भी जोर दिया कि ऐसे कदम शांतिपूर्ण समाधान की संभावनाओं को खत्म कर रहे हैं और क्षेत्रीय व वैश्विक स्थिरता के लिए बाधा बन रहे हैं। अरब-इस्लामिक मंत्रिस्तरीय समिति की रणनीति अरब-इस्लामिक मंत्रिस्तरीय समिति ने इजराइल पर दबाव बनाने के लिए एक रणनीति तैयार की है। काहिरा में यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख काजा कलस के साथ बैठक के दौरान, समिति ने गाजा में युद्धविराम टूटने पर चिंता व्यक्त की और इजराइली हमलों की आलोचना की। मुस्लिम वर्ल्ड लीग क्या है? मुस्लिम वर्ल्ड लीग (MWL) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो मुस्लिम देशों और समुदायों के बीच एकता और सहयोग बढ़ाने का काम करता है। इस संगठन की स्थापना 1962 में सऊदी अरब के मक्का में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य इस्लामिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना, मुस्लिमों के अधिकारों की रक्षा करना और वैश्विक स्तर पर शांति बनाए रखना है।   recent visitors 30

पहले तो उनके नेता ने संविधान बदलने की बात की और अब वे अपने नेता का बचाव कर रहे हैं : तरुण चुघ

नई दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू के खिलाफ कांग्रेस द्वारा दिए गए विशेषाधिकार हनन नोटिस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले तो उनके नेता ने संविधान बदलने की बात की और अब वे अपने नेता का बचाव कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मिडिया से बात करते हुए कहा, "एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी, कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार की परिक्रमा ही पार्टी है। पहले डीके शिवकुमार ने गांधी परिवार को खुश करने के लिए संविधान बदलने की बात कही, ताकि एक समुदाय को आरक्षण का लाभ मिल सके, यह तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है। जयराम रमेश ने गांधी परिवार को खुश करने के लिए उनका (डीके शिवकुमार) बचाव शुरू कर दिया है। इससे स्पष्ट होता है कि संविधान बदलने की कवायद के षड्यंत्र के पीछे गांधी-नेहरू परिवार का हाथ है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में अपना एजेंडा और झंडा दोनों मुस्लिम लीग के कार्यालय में सरेंडर कर दिया है।" उन्होंने आगे कहा, "संविधान और संवैधानिक मूल्य गांधी परिवार के सामने कोई मायने नहीं रखता है। कांग्रेस जब केंद्र में थी, तब संविधान को ताक पर रखकर निर्णय लिए जाते थे। कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों की जहां सरकारें हैं, वहां संविधान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जाती हैं। वे सिर्फ विशेष वोट बैंक को खुश करने के लिए भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बदलना चाहते हैं। एससी-एसटी और ओबीसी के अधिकारों को छीनकर विशेष धर्म के लोगों को देना चाहती हैं। यह गैर संवैधानिक है और गैरकानूनी है। धार्मिक आधार पर आरक्षण देना एक पाप है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और सरदार वल्लभभाई पटेल ने संविधान सभा में इसका विरोध किया था।" पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने पर तरुण चुघ ने कहा, "ममता बनर्जी का व्यवहार एक मॉडर्न जिन्ना की तरह है। बंगाल में सरकार नहीं बल्कि मुस्लिम लीग का राष्ट्र विरोधी एजेंडा चल रहा है। 'बांटों और राज करो' का एजेंडा चलाया जा रहा है। बंगाल सरकार और वहां के अधिकारी जानबूझकर ममता बनर्जी के इशारों पर हिंदुओं के वोटों को काटकर रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के वोट बनवा रहे हैं। बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्र में हिंदुओं के वोट जबरन काटे जा रहे हैं और बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोट बनाने का काम चल रहा है।" 24 मार्च को विभिन्न छात्र संगठनों ने जंतर मंतर पर मार्च निकाली थी। इसमें पहुंचे राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि तमाम केंद्रीय विश्वविद्यालयों पर आरएसएस की सहमति से कुलपति नामित किए गए हैं। राहुल गांधी के बयान पर भी चुघ ने पलटवार किया। कहा, "राहुल गांधी एक मंदबुद्धि बालक हैं, जो बेवजह बयानबाजी करके विदेशी टूल के हाथों का खिलौना बनाकर आर्टिफिशियल भ्रम पैदा कर रहे हैं। आरएसएस राष्ट्रवादी संगठन है, जो निरंतर 100 वर्षों से राष्ट्र की तपस्या कर रहा है। देश में वाइस चांसलर एक तय कानून और नियमों के अनुसार होते हैं। राहुल गांधी का यह घटिया बयान वाइस चांसलर और शिक्षाविदों की चयन प्रक्रिया का अपमान है।" recent visitors 49