डॉ. अंबेडकर ने केवल एक नेता के रूप में नहीं, बल्कि एक विचारधारा के रूप में कार्य किया, जिसकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई

रायपुर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज नवा रायपुर अटल नगर के इंद्रावती भवन के समीप कैपिटल कॉम्प्लेक्स परिक्षेत्र स्थित अम्बेडकर चौक पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बी. आर. अंबेडकर जयंती समारोह संयुक्त आयोजन समिति द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं तथा आम नागरिकों ने भाग लिया। सुबह से ही अम्बेडकर चौक पर लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अम्बेडकर चौक के समीप रैली निकाली गई और जय भीम के नारे लगाये गए। इसके पश्चात समिति के पदाधिकारियों और आमंत्रित अतिथियों द्वारा अंबेडकर जी के जीवन, विचारों और उनके द्वारा समाज में लाए गए क्रांतिकारी बदलावों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर को सामाजिक न्याय का प्रतीक, दलितों और वंचितों के अधिकारों के संरक्षक तथा भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने केवल एक नेता के रूप में नहीं, बल्कि एक विचारधारा के रूप में कार्य किया, जिसकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान जय भीम, डॉ. अंबेडकर अमर रहें जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। संयुक्त आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य नवा रायपुर के नागरिकों को डॉ. अंबेडकर के विचारों से जोड़ना और सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे लोगों ने अंबेडकर जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया। मुख्य अतिथि रायपुर संभाग के आयुक्त महादेव कांवरे ने संविधानिक आदर्शों के पालन हेतु सभी को सपथ दिलाई। अम्बेडकर जी के जातिविहीन समाज की परिकल्पना के बारे में बताया और कहा कि उनके विचारों को जनजन तक पहुंचाए। भू सम्पदा विनियामक प्राधिकरण के सदस्य धनंजय देवांगन ने आर्थिक स्वतंत्रता के संबंध में विचार व्यक्त किया। विभागीय जांच आयुक्त दिलीप वासनीकर ने संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों के बारे में जानकारी दी। जनसंपर्क के अपर संचालक आलोक देव ने बौद्ध अर्थशास्त्र के बारे अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर जंगल सफारी के संचालक धम्मशील गनवीर, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, अपाक्स के अध्यक्ष सत्येंद्र देवांगन, प्रगति शील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के अध्यक्ष आर पी भतपहरी, संरक्षक विनोद भारती, सर्व अनिल कुमार बनज, एस के सोनवानी, अश्विनी कुमार बंजारा, एच के रंगारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। recent visitors 40

बिना अनुमति नलकूप खनन करते दो बोर गाड़ी जब्त

  बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर दो बोर गाड़ी जब्त कर लिए गए। सकरी तहसील के ग्राम खरकेना में  प्रतिबंध के बावजूद बोर खनन कार्य किया जा रहा था। गौरतलब है कि कलेक्टर ने जिले को जलाभाव क्षेत्र घोषित किया है। बिना अनुमति के बोर खनन पर रोक लगा दी है। एक सप्ताह पहले ही आदेश जारी किए गए हैं। केवल सरकारी एजेंसी पीएचई और नगरीय निकाय ही पेयजल के लिए बोर खनन का कार्य कर सकते हैं। आदेश का उल्लंघन करते हुए बोर खनन की शिकायत सवेरे कलेक्टर को मिली। उन्होंने सकरी तहसीलदार  आकाश गुप्ता को तत्काल मौके पर रवाना किया। तहसीलदार ने खरकेना पहुंचकर जांच शुरू की। खनन कराने की कोई अनुमति उनके पास उपलब्ध नहीं था। दो गाड़ी थे। दोनों को जब्त कर हिर्री थाने में खड़ी कर दी गई है। जिला दंडाधिकारी के आदेश पर छत्तीसगढ़  जल परिरक्षण अधिनियम 1986 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। recent visitors 62

अंबेडकर जयंती पर 10 कैदियों को मिला खास तोहफा, बंदियों के खिल उठे चेहरे

इंदौर मध्यप्रदेश की सेंट्रल जेल से भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की जयंती पर मध्यप्रदेश की सेंट्रल जेलों से अच्छे चाल चलन के चलते कैदियों को रिहा किया गया है। इंदौर की सेंट्रल जेल से भी ऐसे दस कैदियों को रिहा किया गया जो कि उम्र कैद की सजा काट रहे थे, जिसमें एक महिला कैदी भी शामिल है। भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की जन्म दिवस के मौके पर इंदौर की सेंट्रल जेल से ऐसे दस कैदी जिसमें एक महिला भी शामिल है को अच्छे चाल चलन के चलते रिहा किया है। किसी ने जमीनी विवाद के चलते अपने ही भाई की हत्या कर डाली तो किसी ने मामूली विवाद में ही अपनों का खून बहा दिया था। वहीं एक कैदी ऐसा भी है जिसने जेल में रहकर 64 हजार की राशि भी कमाई है। जेल से छूटे कैदी बुरहानपुर के रहने वाले दशरथ ने बताया कि हत्या करने के बाद से ही पछतावा हो रहा है। अब बाहर जाकर जेल से मिली हुई राशि से खेती बाड़ी कर जीवन गुजरेंगे। recent visitors 56

अग्नि सुरक्षा जागरूकता के लिए शहर में निकाली गई रैली

बिलासपुर, नगरसेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाऐं तथा एसडीआरएफ मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के निर्देशानुसार दिनांक 14अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। आज से 81 वर्ष पूर्व 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया डॉक यार्ड पर एक आयुध से भरे पानी जहाज में अग्नि दुर्घटना हुई थी। इसमें सैकड़ों लोगों की जान गई थी। जिसमें लगभग 66 अग्निशमन के कर्मचारी भी शामिल थे। तब से प्रतिवर्ष अग्नि दुर्घटना में शहीद अग्निशमन के कर्मचारी को श्रद्धांजलि देने एवं आम जनता को अग्नि दुर्घटना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 14 अप्रैल से अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इस पूरे सप्ताह में अग्निशमन विभाग द्वारा रैली, बैनर, पोस्टर, निबंध प्रतियोगिता, मॉक ड्रील आदि माध्यम से प्रचार-प्रसार कर आम जनता को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है।           इसी अनुक्रम में आज जिला बिलासपुर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन 14 अप्रैल को अग्नि सुरक्षा जागरूकता हेतु डी.आई.जी नगरसेना एसडीआरएफ एस. के. ठाकुर द्वारा सवेरे साढ़े 8 बजे हरि झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जिला अग्निशमन अधिकारी श्री दीपांकुर नाथ के नेतृत्व में फायर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली बिलासपुर के मुख्य चौक चौराहे – मुंगेली नाका से प्रारंभ होकर नेहरू चौक-कम्पनी गार्डन-गोल बजार-श्याम टॉकिज-गांधी चौक-तारबहार चौक-श्रीकांत वर्मा मार्ग-व्यापार विहार चौक-रिंग रोड 2-मंगला चौक होते हुये वापस मुंगेली नाका के पास संपन्न हुई। इस फायर रैली कार्यक्रम के द्वारा बिलासपुर की जनता को अग्नि से सावधान रहने, अग्नि से बचाव एवं अग्नि दुर्घटना में क्या करें एवं क्या नहीं करें, इस संबंध में जानकारी दी गई।           रैली के दौरान श्री एस. के. ठाकुर डी.आई.जी. एवं संचालक, एसडीआरएफ प्रशिक्षण केन्द्र परसदा बिलासपुर तथा प्रभारी डिवीजनल कमाण्डेन्ट एवं श्री दीपांकुर सामुएल नाथ जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना बिलासपुर के अतिरिक्त नगरसेना, एसडीआरएफ (परसदा एवं बिलासपुर), फायर के कर्मचारी के अलावा नगरसेना के लगभग 2 सौ महिला/पुरूष नगर सैनिकों ने उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। recent visitors 44

बिलासपुर : अग्नि सुरक्षा जागरूकता के लिए शहर में निकाली गई रैली

बिलासपुर : अग्नि सुरक्षा जागरूकता के लिए शहर में निकाली गई रैली अग्नि दुर्घटना के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि बिलासपुर नगरसेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाऐं तथा एसडीआरएफ मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के निर्देशानुसार दिनांक 14अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। आज से 81 वर्ष पूर्व 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया डॉक यार्ड पर एक आयुध से भरे पानी जहाज में अग्नि दुर्घटना हुई थी। इसमें सैकड़ों लोगों की जान गई थी। जिसमें लगभग 66 अग्निशमन के कर्मचारी भी शामिल थे। तब से प्रतिवर्ष अग्नि दुर्घटना में शहीद अग्निशमन के कर्मचारी को श्रद्धांजलि देने एवं आम जनता को अग्नि दुर्घटना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 14 अप्रैल से अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इस पूरे सप्ताह में अग्निशमन विभाग द्वारा रैली, बैनर, पोस्टर, निबंध प्रतियोगिता, मॉक ड्रील आदि माध्यम से प्रचार-प्रसार कर आम जनता को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है।          इसी अनुक्रम में आज जिला बिलासपुर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन 14 अप्रैल को अग्नि सुरक्षा जागरूकता हेतु डी.आई.जी नगरसेना एसडीआरएफ एस. के. ठाकुर द्वारा सवेरे साढ़े 8 बजे हरि झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जिला अग्निशमन अधिकारी दीपांकुर नाथ के नेतृत्व में फायर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली बिलासपुर के मुख्य चौक चौराहे – मुंगेली नाका से प्रारंभ होकर नेहरू चौक-कम्पनी गार्डन-गोल बजार-श्याम टॉकिज-गांधी चौक-तारबहार चौक-श्रीकांत वर्मा मार्ग-व्यापार विहार चौक-रिंग रोड 2-मंगला चौक होते हुये वापस मुंगेली नाका के पास संपन्न हुई। इस फायर रैली कार्यक्रम के द्वारा बिलासपुर की जनता को अग्नि से सावधान रहने, अग्नि से बचाव एवं अग्नि दुर्घटना में क्या करें एवं क्या नहीं करें, इस संबंध में जानकारी दी गई।          रैली के दौरान एस. के. ठाकुर डी.आई.जी. एवं संचालक, एसडीआरएफ प्रशिक्षण केन्द्र परसदा बिलासपुर तथा प्रभारी डिवीजनल कमाण्डेन्ट एवं दीपांकुर सामुएल नाथ जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना बिलासपुर के अतिरिक्त नगरसेना, एसडीआरएफ (परसदा एवं बिलासपुर), फायर के कर्मचारी के अलावा नगरसेना के लगभग 2 सौ महिला/पुरूष नगर सैनिकों ने उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। recent visitors 62

सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर साधा निशान, बोले- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग बाबा साहब के जीते जी तो उन्हें अपमानित करते रहे

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशान साधा. सीएम ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने विपक्ष पर बाबा साहब के अपमान का आरोप लगाया. योगी ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग बाबा साहब के जीते जी तो उन्हें अपमानित करते रहे. उनके नहीं रहने के बाद उनके मूल्यों और आदर्शों को कहीं स्थापित ना होने दें इसके लिए इन्होंने काम किया. बाबा साहब का स्मारक दिल्ली में नहीं बनने दिया. ये समाजवादी पार्टी कहती थी कि बाबा साहब का कहीं स्मारक बनेगा तो हम उसको तोड़ेंगे. क्या क्या घोषणाएं ये लोग करते थे. लेकिन, बाबा साहब को सम्मान मिल रहा है. उन्होंने मूल्यों के प्रति पूरा भारत उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहा है. सीएम ने आगे कहा कि हम सब बाबा साहब के मूल्यों के प्रति जागरूक हों. उन्होंने कहा था कि शिक्षित बनों. शिक्षा के प्रति जो उनका आग्रह था, उनका कहना था कि शिक्षित रहेंगे तो हम लोग भटक नहीं पाएंगे. आज सरकार कई सुविधाएं दे रही है, हमें उसका लाभ उठाना चाहिए, अपने बच्चों को पढ़ाना चाहिए. बाबा साहब के समय में तो इन सब का भी आभाव था. उन्होंने सामाजिक रूप से संगठित होने के लिए भी कहा था. हर एक वंचित और दलित को मदद करने के लिए कहा. आर्थिक रूप से उन्नत बनने के लिए भी उन्होंने कहा था. इन सबका रास्ता शिक्षा से ही आगे बढ़ता है. उस मार्ग का अनुसरण अगर हम कर सकते हैं तो निश्चित ही आने वाली पीढ़ी को हम एक उज्ज्वल भविष्य दे पाएंगे. recent visitors 27

दुर्ग से प्रयागराज जा रही बस का शहडोल में एक्सीडेंट, कई यात्री घायल

शहडोल छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से प्रयागराज जा रही बस मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल घटना शहडोल जिले के गोहपारु थाना क्षेत्र के ग्राम असवारी तिराहे के पास की है। बताया जाता है कि बस का ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही वहां पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से घायलों को किसी तरह बस से बाहर निकाला गया। बस मनीष सर्विस कंपनी की बताई गई है। घायलों के नाम और पते की जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि इसी जगह पर दो दिन पहले एक और बस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई थी। ब्यौहारी से शहडोल की ओर आ रही यात्री बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हुई थी। घटनास्थल पर आये दिन हादसे होते रहते है इसके बाद भी परिवहन विभाग की ओर से गति नियंत्रण के लिए कोई भी संकेतक बोर्ड नहीं लगाया गया है। recent visitors 39