सीएम डॉ.यादव ने कहा- ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव में होगा टेक निवेशकों के लिए निवेश का सुनहरा अवसर

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव-2025 देश-दुनिया के टेक दिग्गजों के लिए निवेश का स्वर्णिम अवसर होगा। राज्य का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इस कॉन्क्लेव का आयोजन 27 अप्रैल 2025 को इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है। यह आयोजन जीआईएस-भोपाल में आए निवेश प्रस्तावों को मूर्त रूप देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। कॉन्क्लेव के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कॉन्क्लेव में शामिल अतिथि टेक-दिग्गजों और निवेशकों को प्रदेश के तकनीकी और डिजिटल नवाचार और उससे संबंधित आर्थिक दृष्टिकोण से परिचित कराएंगे। अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग श्री संजय दुबे ने बताया है कि कॉन्क्लेव राज्य सरकार का दृष्टिकोण समझाने के साथ ही इसके ठोस क्रियान्वयन का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशन में 2 माह में ही कई परियोजनाओं का भूमि-पूजन और आईटी इकाइयों के लिए आवंटन पत्र जारी कर दिए हैं। कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसोफ्ट, एनवीडिया, सीमेन्स-ईडीए, एएनएसआर, थोलोन्स, योट्टा, सीटीआरएलएस डाटा सेंटर्स, रैकबैंक, नेटलिंक, इफोबीन्स, डेटा इंजीनियस ग्लोबल, केन्स टेक्नोलॉजी, एचएलबीएस टेक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), पंचशील रियल्टी, एंबर एंटरप्राइज़ेस, केदारा कैपिटल, बॉस्टन इंडिया, प्राइमस पार्टनर्स, वीएलएसआई सोसाइटी ऑफ इंडिया, और कर्नाटक डिजिटल इकोनॉमी मिशन (केडीईएम) समेत अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टेक कंपनियों की भागीदारी होगी। साथ ही, मध्यप्रदेश की अग्रणी आईटी एवं स्टार्ट-अप कंपनियाँ जैसे इंपेटस टेक्नोलॉजीज, अपोइंटी और यश टेक्नोलॉजीज भी इस आयोजन में सम्मिलित होंगी। इस कॉन्क्लेव में एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्टेन्डेड रियलिटी (एवीजीसी-एक्सआर) उद्योग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस आयोजन में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) एवीजी समिति, क्रेजी एनिमेसन्स स्टूडियो, पर्पल टर्टल,एबीएआई, कायरा एनिमेशन्स और सेंटर फॉर एंटरटेनमेंटआर्ट्स जैसी संस्थाएँ भी इस कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगी। इंदौर के भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन जैसे शैक्षणिक संस्थानों की सहभागिता से अकादमिक-उद्योग सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में ‘नीतिगत घोषणाएं, एमपीएसईडीसी’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन और ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर्स, सेमीकंडक्टर्स, कॉमिक्स और एक्टेन्डेड रियलिटी और ड्रोन्स से संबंधित नीति-निर्देश जारी किए जाएंगे। कॉन्क्लेव में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, इनक्यूबेशन हब, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर नोड्स, नए आईटी पार्क, स्किल डेवेलपमेंट सेंटर, और स्टार्ट-अप इनक्यूबेटर का शिलान्यास किया जाएगा। राउंड टेबल मीटिंग में रणनीति साझेदारी पर होगा संवाद सुबह सेक्टोरल राउंड-टेबल्स में जीसीसी, आईटी, आईटीईस, सेमीकंडक्टर्स, ड्रोन्स और एवीजीस-एक्सआर पर चर्चा होगीष इसमें उद्योग जगत और सरकारी अधिकारी रणनीतिक साझेदारी पर संवाद करेंगे। प्रमुख उद्योगपतियों से वन-ऑन-वन होगी मीटिंग दोपहर बाद मुख्यमंत्री और प्रमुख उद्योगपतियों के बीच वन-ऑन-वन मीटिंग्स होंगी, ताकि निवेश प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति और परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। एकीकृत प्रोत्साहन पोर्टल का होगा शुभारंभ राज्य सरकार के एकीकृत प्रोत्साहन पोर्टल का शुभारंभ भी किया जाएगा, जो सभी निवेश परियोजनाओं के लिए रियलटाइम अपडेट और सिंगल विंडो सुविधा प्रदान करेगा। एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025, डिजिटल भारत की दिशा में मध्यप्रदेश की अग्रणी भूमिका को सुनिश्चत कर प्रदेश को वैश्विक नवाचार मानचित्र पर प्रदान करेगा।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27

कलेक्टर ने 65 साल के बुजुर्ग को तेंदुए से लड़कर पोते की जान बचने के लिए किया सम्मानित

गरियाबंद  तेंदुए से बहादुरी से लड़कर अपने चार साल के पोते को मौत के मुंह से खींच लाने वाले 65 वर्षीय दर्शन नेताम को आज जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया. दादा की डेयरिंग: घर से बच्चे को मुंह में दबाकर ले जा रहा था तेंदुआ,दादा ने जान पर खेलकर पोते की बचाई जान कोठीगांव निवासी दर्शन नेताम ने बीते मंगलवार को अपने पोते को तेंदुए के हमले से बचाया था. नलकूप में स्नान कर रहे दादा ने जैसे ही पोते को तेंदुआ उठाकर ले जाते देखा, वे 100 मीटर तक तेंदुए के पीछे दौड़े और उस पर कूद पड़े. इस साहसिक प्रयास से तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया. बच्चे की गर्दन पर तेंदुए के दांतों के निशान पाए गए हैं, लेकिन उसकी जान बच गई. इस अदम्य साहस के लिए कलेक्टर भगवानू उइके और डीएफओ लक्ष्मण सिंह ने दर्शन नेताम को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया. कलेक्टर ने उन्हें “शेर से कम नहीं” बताते हुए ग्रामीणों से वन क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने और हिंसक वन्य प्राणियों से दूरी बनाए रखने की अपील की है. अंकित प्रयागराज राजिम के निवासी हैं और पूर्व राजपत्रित अधिकारी मुरली मनोहर थवानी के सुपुत्र हैं. प्रशासन ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अन्य युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

कांकेर में दर्दनाक हादसा कोटरी नदी में डूबने से नाबालिग की मौत

कांकेर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक नाबालिग की कोटरी नदी में डूबने से मौत हो गई. यह घटना उस समय घटी जब चार दोस्त नहाने के लिए नदी के एनीकेट में उतरे थे और एक साथी की जीवन की समाप्ति हो गई, जबकि दूसरा किसी तरह बच निकला. यह मामला परतापुर थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, परतापुर के कोटरी नदी के एनीकेट में आज दोपहर चार नाबालिग दोस्त नहाने गए थे. नहाते समय दो दोस्त नदी में उतर गए, लेकिन अचानक एक दोस्त डूबने लगा. बहार खड़े जब दो दोस्तों ने उसे डूबते हुए देखा तो आसपास के ग्रामीणों से मदद मांगी. घटनास्थल पर एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि दूसरे की स्थिति सामान्य रही. स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह डूबे हुए नाबालिग को बाहर निकाला और उसे स्कूटी में पखांजुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. सभी नाबालिगों की उम्र लगभग 16 वर्ष थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके [पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 36

प्रदेश में ई-आरटीओ सेवा और ई-चेकपोस्ट सेवा

भोपाल प्रदेश के परिवहन कार्यालयों में आम नागरिकों को प्रदाय की जाने वाली समस्त सेवाओं के लिये ऑनलाइन आवेदन करने तथा प्राप्त आवेदनों का निराकरण परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल पर ऑनलाइन ही किये जाने के प्रावधान किये गये हैं। विभाग द्वारा जिला परिवहन कार्यालय में सेवाओं के लिये निर्धारित शुल्क एवं वाहनों के मोटरयान कर ऑनलाइन की जमा करने की व्यवस्था कर दी गई है। इस व्यवस्था के शुरू हो जाने के बाद से परिवहन कार्यालयों में नकद राशि जमा करने की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। अन्य प्रांतों से प्रदेश में आने वाले अथवा प्रदेश से गुजरने वाले वाहनों को मध्यप्रदेश मोटरयान कर ऑनलाइन जमा कराने के लिये एनआईसी के ई-चेक पोस्ट पोर्टल पर उपयोग किया जाना भी प्रारंभ किया जा चुका है। इस सुविधा से अन्य प्रांतों के परिवहन मोटर स्वामी अपने वाहन का मोटरयान कर ऑनलाइन जमा कर पा रहे हैं। इस सुविधा से अनावश्यक रूप से होने वाली असुविधा से वाहन मालिकों को छुटकारा मिल गया है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34

डॉ. मीणा ने पेयजल संकट, ग्रीष्मकालीन तैयारी, और हीट वेव व लू से निपटने के लिए अधिकारियों को दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश

  अलवर खैरथल-तिजारा जिला प्रभारी मंत्री तथा कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को रीको गेस्ट हाउस, भिवाड़ी में बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों, व्यक्तिगत और सार्वजनिक लाभ की योजनाओं व जिले से सम्बंधित राज्य बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में डॉ. किरोड़ी लाल ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा दिए गए सुझावों ''वेस्ट टू एनर्जी'' परियोजना और भिवाड़ी मास्टर ड्रेनेज प्लान पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इन योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए अब तक किए प्रयासों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि भिवाड़ी में “वेस्ट टू एनर्जी मॉडल” के माध्यम से कचरे से बिजली और कंपोस्ट उत्पादन जैसी परियोजनाएं न केवल कचरा प्रबंधन का स्थायी समाधान बनेंगी, बल्कि इससे क्षेत्र को स्वच्छ और हरित बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने भिवाड़ी जल भराव समस्या से निपटने हेतु मास्टर ड्रेनेज प्लान पर विस्तार से चर्चा भी की। डॉ. मीणा ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि पेयजल की सुचारु और समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न मदों में स्वीकृत कार्यों तथा समर कंटींजेंसी प्लान के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। डॉ. मीणा ने पेयजल से प्रभावित क्षेत्रों में आमजन की आवश्यकताओं का विश्लेषण कर आवश्यकता अनुसार टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और उसकी जीपीएस के माध्यम से प्रभावी निगरानी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पेयजल संबंधी शिकायतों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने ‘नॉन-फिजेबल’ श्रेणी के गांवों में स्थाई समाधन की कार्य योजना बनाने तथा तत्काल रूप से वहां पेयजल आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने चिकित्सा विभाग द्वारा जिले में हीट वेव व लू-तापघात से बचाव हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा कर सीएमएचओ को निर्देश दिए कि चिकित्सा संस्थानों में हीट वेव मरीजों के लिए आरक्षित बैड, कूलर, पंखे, एसी, वाटर कूलर, ओरआरएस के पैकेट, दवाइयां इत्सादि की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। साथ ही आमजन को हीट वेव व लू-तापघात से बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत चिकित्सा संस्थानों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले में भवन रहित चिकित्सा संस्थानों की वस्तुस्थिति जानकर उनके भवन निर्माण के प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भिजवाने के निर्देश दिए। जिले के किसानों को योजनाओं से कराए लाभांवित डॉ. मीणा ने कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक को निर्देशित किया कि तारबंदी, पॉली हाउस निर्माण, ग्रीन हाउस, ड्रीप सिस्टम, मिनी फव्वारा और स्प्रिंकलर, मल्च इत्यादि योजनाओं में जिले के लक्ष्य अनुसार प्रगति अर्जित करें तथा गांवों में संगोष्ठियों और चौपालों के माध्यम से इन योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें लाभांवित करें। उन्होंने कृषि विपणन विभाग के अधिकारी से जिले में कृषि उपज बेचान की मंडियों की वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। पीएम सूर्य घर योजना से करें लाभांवित लोगों को उन्होंने जले या खराब ट्रांसफार्मर की तुरन्त मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। सहायक अभियंता को एपीओ करने के निर्देश पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने आकोली में किसान के साथ हुई घटना के बारे में अवगत कराया जिस पर प्रभारी मंत्री ने संबंधित सहायक अभियंता को एपीओ कर जांच करवाने के निर्देश दिए। डॉ. मीणा ने जिले में अवैध खनन पर प्रभावी लगाम लगाने हेतु खनिज अभियन्ता, वन विभाग व पुलिस के साथ राजस्व विभाग को समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। तिजारा विधायक ने संस्थागत प्रसव की संख्या कम होने के बारे में प्रभारी मंत्री को अवगत करवाया, जिस पर मंत्री ने सीएमएचओ को गवर्नमेंट हॉस्पिटल में प्रसव एंव सीजेरियन सुचारू रूप से करवने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले के दोनों पुलिस अधीक्षकों से जिले में लॉ एण्ड ऑर्डर की स्थिति का फीडबैक लिया, समीक्षा की और दिशा-निर्देश दिए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29

जनसंपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए मीडिया की हस्तियों को मिला पुरस्कार

कोरबा पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI), रायपुर चैप्टर द्वारा राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बालको के जनसंपर्क अधिकारी विजय वाजपेयी को रामशंकर अग्निहोत्री स्मृति जनसंपर्क पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जनसंपर्क और मीडिया क्षेत्र से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र और सम्मान प्रदान किए गए. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर जनसंपर्क दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए पुरस्कृत पीआर पेशेवरों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको), कोरबा की पीआर हेड सुची मिश्रा ने कहा कि हमें आधुनिक तकनीकियों का उपयोग करते हुए सत्य और वस्तुनिष्ठ जानकारी जनता तक पहुँचानी चाहिए. पीआर में सच्चाई और वास्तविकता बहुत आवश्यक हैं. जब हम तथ्यों पर आधारित कार्य करते हैं तो कठिनाइयाँ स्वतः दूर हो जाती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर में तकनीक की गहरी समझ और नवीनतम ट्रेंड्स से अपडेट रहना हर जनसंपर्क अधिकारी के लिए जरूरी है. सूचना में सत्यता और रिपोर्टिंग यथासंभव तथ्यात्मक होनी चाहिए. PRSI रायपुर के चेयरमेन डॉ. शाहिद अली ने स्वागत भाषण में छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क सोसाइटी के विभिन्न आयोजनों और पुरस्कृत व्यक्तियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी. समारोह में PRSI रायपुर के सचिव डॉ. कुमार सिंह तोप्पा, कोषाध्यक्ष डॉ. दानेश्वरी संभाकर, अडानी ग्रुप के वाईस प्रेसिडेंट डॉ. प्रतीक पाण्डे, उप संचालक जनसंपर्क नसीम अहमद खान और सौरभ शर्मा तथा डॉ. कीर्ति सिसोदिया संपादक, मुकेश एस सिंह वरिष्ठ पत्रकार, सत्येश भट्ट जनसंपर्क अधिकारी सहित बड़ी संख्या में जनसंपर्क, पत्रकारिता और साहित्य जगत से जुड़ी हस्तियां मौजूद थे. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

कराची स्टॉक एक्सचेंज में 2,000 से अधिक अंकों की आई गिरावट

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत के सख्त कूटनीतिक रुख और दंडात्मक उपायों ने पाकिस्तान में भूचाल ला दिया है. बाकी सारी चीजें ढंकी-छिपी है, लेकिन शेयर बाजार में सारी चीजें साफ है. पाकिस्तान का सेंसेक्स याने (कराची स्टॉक एक्सचेंज) KSE-100 इंडेक्स 2,224.45 (-1.90%) गिरावट के साथ 115,001.70 पर ट्रेडिंग खत्म होने के समय चल रहा है. तनाव में उल्लेखनीय वृद्धि के तहत, भारत ने कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक हमले के बाद पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि (IWT) को निलंबित कर दिया है, जिसमें कम से कम 26 लोगों की जान चली गई और 17 अन्य घायल हो गए. इस घटना में लोकप्रिय ग्रीष्मकालीन गंतव्य में पर्यटकों को निशाना बनाया गया, जिसके कारण पाकिस्तान ने तेजी से बिगड़ती स्थिति का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई है. जल-बंटवारे के लिए लंबे समय से चले आ रहे समझौते, IWT को निलंबित करना एक तीखे कूटनीतिक कदम को दर्शाता है और यह भारत द्वारा व्यापक दंडात्मक उपायों के बीच हुआ है. इन कदमों का पाकिस्तान पर पहले से ही आर्थिक प्रभाव पड़ रहा है. इस बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने चालू वित्त वर्ष के लिए पाकिस्तान के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि के पूर्वानुमान को घटाकर 2.6% कर दिया है, जो पहले के अनुमानों से कम है. अगले वित्त वर्ष के लिए वृद्धि अब 3.6% अनुमानित है, जबकि मुद्रास्फीति बढ़कर 7.7% होने की उम्मीद है. दबाव को बढ़ाते हुए पाकिस्तानी वस्तुओं पर लगाए गए नए व्यापार शुल्क से देश के प्रमुख निर्यातों को नुकसान पहुँचने की उम्मीद है. एक सरकारी थिंक टैंक ने चेतावनी दी है कि इसे आर्थिक विविधीकरण के लिए एक चेतावनी के रूप में काम करना चाहिए. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35