Wednesday, July 8, 2026 3:01 am

हम खुलकर बताएंगे तो कोई हमें ही उड़ा देगा, हमारी शक्ति का सदुपयोग करें- धीरेंद्र शास्त्री

छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि अब राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री ने दावा कर रहे हैं कि वे अपनी शक्तियों के माध्यम से भविष्य में घटने वाली घटनाओं के बारे में बता सकते हैं. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सलाह देते हुए कहा कि हम तो भारत के रक्षा मंत्री से भी कहेंगे कि हमारी शक्ति का सदुपयोग करें. हम आधिकारिक तौर पर कोई अधिकारी तो नहीं बन सकते, लेकिन हमारे पास जो चेतना है, हनुमान जी की जो कृपा है, उसका राष्ट्रहित में उपयोग किया जाए. आने वाले समय में कहां, कौन सी और क्या संभावित घटनाएं हो सकती हैं, इस पर हमारी शक्ति का उपयोग किया जाए. हम खुलकर बताएंगे तो कोई हमें ही उड़ा देगा- धीरेंद्र शास्त्री उन्होंने आगे कहा कि लेकिन यह सब गोपनीय तरीके से हो. अगर हम खुलकर बताएंगे तो कोई हमें ही उड़ा देगा. हम भारत के लिए भी अब काम शुरू कर रहे हैं, राष्ट्रहित के लिए, ताकि देश का भला हो. मन की बात कर देने से देश का भला नहीं होने वाला है. वही अब इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है. देश की सुरक्षा के संदर्भ में यह चर्चा अब तक सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल हो चुकी है. recent visitors 25

रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ जांच पूरी, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने दिया आदेश, लौटाया जायेगा पासपोर्ट

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने चर्चित पॉडकास्टर और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को बड़ी राहत देते हुए विदेश यात्रा के लिए उनका पासपोर्ट वापस लौटाने की अनुमति दे दी है। यह आदेश सोमवार को न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने दिया। यह निर्णय तब आया जब असम और महाराष्ट्र सरकारों ने अदालत को सूचित किया कि इलाहाबादिया के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है। रणवीर इलाहाबादिया, जिन्हें लोग सोशल मीडिया पर ‘BeerBiceps’ के नाम से जानते हैं, विवादों में तब फंसे जब उन्होंने कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इस मामले को लेकर उन पर कई प्राथमिकी दर्ज की गईं, जिनमें यौन विषयों और माता-पिता पर की गई टिप्पणियों को लेकर नाराजगी जताई गई थी। सुप्रीम कोर्ट की शर्तें और रियायतें अदालत ने यह स्पष्ट किया कि इलाहाबादिया को पासपोर्ट पाने के लिए महाराष्ट्र साइबर पुलिस ब्यूरो से संपर्क करना होगा। शीर्ष अदालत ने उन्हें पहले ही 18 फरवरी को गिरफ्तारी से संरक्षण दे दिया था। अदालत ने कहा कि ‘द रणवीर शो’ का प्रसारण तीन मार्च से किया जा सकता है लेकिन इस शर्त के साथ कि वह कार्यक्रम में "नैतिकता और शालीनता" बनाए रखें और उसे सभी उम्र के दर्शकों के लिए उपयुक्त बनाएं। अदालत अगली सुनवाई में उन एफआईआर को एक स्थान पर समेकित करने के अनुरोध पर विचार करेगी। ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो में विवाद की जड़ समय रैना के शो में रणवीर इलाहाबादिया के साथ साथ कॉमेडियन आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्वा मखीजा भी मौजूद थे। शो में हुई बातचीत को लेकर असम और महाराष्ट्र में कई आपराधिक मामले दर्ज हुए। शो के एक हिस्से में यौन विषयों पर की गई टिप्पणी को लेकर जनता और कई सामाजिक संगठनों ने विरोध जताया। पुलिस जांच और सरकार का पक्ष असम और महाराष्ट्र पुलिस ने कोर्ट को सूचित किया कि उन्होंने इस मामले की जांच पूरी कर ली है। इसके बाद अदालत ने पासपोर्ट वापस करने की अनुमति देते हुए कहा कि रणवीर अब अपने व्यावसायिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा कर सकते हैं। अदालत ने यह भी संकेत दिया कि विभिन्न राज्यों में दर्ज एफआईआर को एक स्थान पर स्थानांतरित करने का अनुरोध सुनवाई के लिए विचाराधीन रहेगा। recent visitors 32

एमसीबी : जिला निर्वाचन कार्यालय ने सहायक अधीक्षक एवं लेखापाल सह-उच्च श्रेणी लिपिक के पदों पर आवेदन आमंत्रित

एमसीबी जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन) में सहायक अधीक्षक (स्थानीय निर्वाचन) / लेखापाल सह-उच्च श्रेणी लिपिक के पदों पर पदस्थापना के संबंध में, लेख है कि जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन) में सहायक अधीक्षक (स्थानीय निर्वाचन) / लेखापाल सह-उच्च श्रेणी लिपिक का पद जिले में पदस्थ लिपिकों से पदपूर्ति किया जाना है। अतः आपके विभाग/कार्यालय अंतर्गत उक्त पदों हेतु इच्छुक ऐसे लिपिक जो पात्रता की शर्तों को पूर्ण करते हों, ऐसे लिपिकों को जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन) में आवेदन 12 मई 2025 तक प्रस्तुत करने हेतु सूचित करना सुनिश्चित करें। पात्रता की शर्तें इस प्रकार हैं कि सहायक अधीक्षक (स्थानीय निर्वाचन) (वेतन लेबल 8) हेतु जिले में पदस्थ ऐसे वरिष्ट प्रथम श्रेणी लिपिक, जिन्होंने सहायक अधीक्षक पद पर पदोन्नति की पात्रता अर्जित कर ली हो, पात्र होंगे। चयन का मापदण्ड योग्यता-सह-वरिष्ठता रहेगा। ऐसे कर्मचारी पात्र होंगे जिनकी कम से कम 5 वर्ष की सेवाकाल बाकी हो तथा जिनके कार्य का विगत 5 वर्षों का मूल्यांकन 'उत्कृष्ट' या 'बहुत अच्छा' श्रेणी का हो। लेखापाल-सह-उच्च श्रेणी लिपिक (वेतन लेबल 6) हेतु ऐसे लिपिक (सहायक वर्ग-3) पात्र होंगे जिन्होंने उच्च श्रेणी लिपिक (सहायक वर्ग-2) के पद हेतु पदोन्नति की पात्रता अर्जित कर ली हो, जिनके कार्य का विगत 5 वर्षों का मूल्यांकन 'उत्कृष्ट' या 'बहुत अच्छा' श्रेणी का हो एवं जो संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा संचालित लेखा प्रशिक्षण परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हों या जिले में कार्यरत ऐसे उच्च श्रेणी लिपिक (सहायक वर्ग-2) जो लेखा प्रशिक्षण परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हों। टीप यह है कि उक्त पद हेतु जिले अंतर्गत कार्यरत लिपिक वर्ग पात्र होंगे। recent visitors 27

उप मुख्यमंत्री विजय शर्माआश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध

कवर्धा उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज लोहारा विकासखंड के ग्राम नवागांव में आयोजित महरा (झारिया) समाज के भव्य सामाजिक सम्मेलन में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए महरा समाज के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि महरा समाज की एकता, मेहनत और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं समूचे प्रदेश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।      उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में कई प्रभावी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान (पीएम जनमन), युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाएं और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों का विस्तार से उल्लेख करते हुए बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।       उप मुख्यमंत्री ने महरा समाज के सदस्यों से शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को जागरूक, सशक्त और आत्मनिर्भर बना सकती है। शिक्षित समाज ही अपने अधिकारों के प्रति सजग होता है और विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवाओं को सरकारी कौशल विकास कार्यक्रमों से जुड़कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने महरा समाज की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और अगली पीढ़ी तक उसे पहुंचाने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ हम छत्तीसगढ़ को एक मजबूत और समृद्ध राज्य बना सकते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा और महिलाएं उपस्थित थीं। recent visitors 22

दंतेवाड़ा : जिला स्तरीय बाल समागम 2025 में बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, विधायक ने मलखम्ब प्रतिभागियों को किया सम्मानित

दंतेवाड़ा जिला प्रशासन एवं समग्र शिक्षा दंतेवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में “जिला स्तरीय बाल समागम 2025” का भव्य आयोजन 27 अप्रैल को ऑडिटोरियम जावंगा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री चैतराम अटामी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा उपस्थित रहे। इसके अलावा जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। ज्ञात हो कि यह आयोजन जिले के पोटाकेबिन एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में 12 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 तक आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन समारोह था, जिसमें बच्चों ने संगीत, नाटक, नृत्य, मलखम्ब, आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्रॉइंग-पेंटिंग, कंप्यूटर साक्षरता एवं खेलकूद जैसे विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। प्रशिक्षण हेतु विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनर्स का सहयोग लिया गया था, जिससे बच्चों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भागीदारी की थी। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बच्चों द्वारा लगाई गई गतिविधि-आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों की प्रतिभा तथा आयोजकों के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। शिविर के दौरान हुई गतिविधियों का संकलित वीडियो भी प्रस्तुत किया गया, जिसे खूब सराहा गया। अपने संबोधन में विधायक श्री चैतराम अटामी ने बच्चों की प्रतिभा और सीखने की लगन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।  इस क्रम में उनके द्वारा मलखम्ब में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पोटाकेबिन कुआकोंडा-2 के बच्चों एवं उनके मास्टर ट्रेनर को 5000-5000 रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा ने आयोजन को अत्यंत सराहनीय बताते हुए विभागीय अधिकारियों एवं अधीक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने ग्रीष्मकालीन शिविर में सीखे नृत्य, गीत एवं नाटक प्रस्तुत किए, जिसे सभी उपस्थित अतिथियों ने भरपूर सराहा। श्रेष्ठ आयोजन के लिए अधीक्षक पोटाकेबिन गोडरे, कुआकोंडा-1, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गीदम एवं पोटाकेबिन कारली को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.के. अंबस्ट, जिला मिशन समन्वयक श्री हरीश प्रताप सिंह गौतम, सहायक परियोजना समन्वयक श्री राजेंद्र पांडेय द्वारा किया गया। recent visitors 25

केंद्र सरकार से की जा रही खास अपील, तेजी से बढ़ रही भारत में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की संख्या

अमृतसर भारत में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। देश में इस बीमारी के बारे में जागरूकता की भारी कमी के कारण हर साल 10 से 15 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। जहां उक्त बीमारी से पीड़ित बच्चों के अनमोल जीवन को बचाने के लिए हर माह करीब दो से तीन यूनिट रक्त चढ़ाया जा रहा है, वहीं सरकारी अस्पतालों में रक्त की मौजूदा भारी कमी के कारण थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों व अन्य रोगियों को रक्त मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार थैलेसीमिया की बीमारी लगातार भयानक रूप लेती जा रही है। जिस प्रकार भारत सरकार हेपेटाइटिस बी, पोलियो आदि बीमारियों की रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर जागरूकता के प्रयास कर रही है। वहीं थैलेसीमिया की रोकथाम के लिए भी प्राथमिक प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र व पंजाब सरकार की ढिलाई के कारण थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अमृतसर जिले की बात करें तो यहां वर्तमान में थैलेसीमिया से पीड़ित लगभग 200 बच्चे हैं, जिन्हें सरकारी गुरु नानक देव अस्पताल में हर महीने लगभग 1 से 3 यूनिट रक्त चढ़ाया जाता है। उपरोक्त श्रेणी के बच्चों के लिए प्रति वर्ष लगभग 7,000 यूनिट होनी चाहिए। ब्लड बैंक में रक्त की लगातार कमी के कारण बच्चों और आम रोगियों को अक्सर रक्त मिलने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसका एक बड़ा कारण यह है कि निजी ब्लड बैंक एक यूनिट दान करने के लिए प्रति व्यक्ति 250 रुपए उपलब्ध करवाते हैं, जबकि सरकारी स्तर पर 70 के करीब एक यूनिट के लिए प्रति व्यक्ति उपलब्ध करवाए जाते हैं। इतना ही नहीं, सरकारें भी इस बीमारी की रोकथाम के लिए पूरी तरह गंभीर नहीं हैं। सरकार गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चों की जांच के लिए कई तरह के टैस्ट कराती है, लेकिन अगर सरकार थैलेसीमिया बीमारी की जांच के लिए शुरुआती चरण में ही टेस्ट करवा ले तो इस बीमारी को रोका जा सकता है। फिलहाल थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को बचाने के लिए थैलेसीमिया वेलफेयर एसोसिएशन और कई समाज सेवी संगठनों द्वारा बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार को उक्त एसोसिएशन और समाजसेवी संस्थाओं के प्रयासों को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से उक्त बीमारी की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान तुरंत शुरू करने की जरूरत है। डा. महाजन थैलेसीमिया की रोकथाम के लिए उठा रहे हैं विशेष कदम सरकारी ब्लड बैंक गुरु नानक देव अस्पताल में तैनात डॉ. अनिल महाजन थैलेसीमिया रोग की रोकथाम के लिए अपने स्तर पर विशेष प्रयास कर रहे हैं। डॉ. महाजन के अनुसार अब तक वे अपने स्तर पर करीब 6,000 लोगों के नि:शुल्क टैस्ट करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि गर्भवती महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसके पति की भी जांच की जाती है। यदि उनका टैस्ट भी सकारात्मक आता है तो उनका पुनः टोस्ट भी किया जा रहा है। recent visitors 33

भारत के डर से पाकिस्तानी सेना में मची ‘भगदड़’असीम मुनीर, इस्तीफा दो वर्ना…

इस्लामाबाद  पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपनी सरकार को भारत के साथ तनाव को कम करने की सलाह दी है। पाकिस्तान के तीन बार पीएम रहे नवाज शरीफ मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बड़े भाई हैं। पाकिस्तान के सबसे सीनियर नेताओं में शुमार नवाज ने अपने भाई और पीएम शहबाज को साफतौर पर कहा है कि भारत के साथ युद्ध की ओर ना बढ़ें बल्कि कूटनीतिक तरीके अपनाकर तनाव को कम करें। पाकिस्तानी नेताओं की भारत के खिलाफ आक्रामक बयानबाजी के बीच नवाज शरीफ की ओर से यह सलाह दी गई है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पहलगाम हमले के बाद भारत के साथ उपजे तनाव के बीच शहबाज शरीफ ने अपने भाई नवाज शरीफ से मुलाकात की है। इस दौरान शहबाज शरीफ ने भारत से तनाव के संबंध में नवाज शरीफ को अपनी सरकार के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि देश किसी भी आक्रमण का जवाब देने के लिए तैयार है। इस पर नवाज शरीफ ने कहा कि वह आक्रामक रुख अपनाने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने शहबाज से कहा कि वह दो परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच शांति बहाल करने के लिए सभी उपलब्ध राजनयिक संसाधनों का इस्तेमाल करें। बातचीत के जरिए भारत के साथ तनाव करने पर काम करें। शहबाज ने नवाज से कहा- भारत झूठ बोल रहा शहबाज शरीफ ने मुलाकात में नवाज शरीफ को बताया कि पहलगाम हमले में भारत झूठ बोल रहा है। इसमें पाकिस्तान का कोई किरदार नहीं है। इस हमले का मकसद क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करना है। भारत ने एकतरफा तरीके से सिंधु समझौते से हटने का ऐलान कर दिया है। ये पाकिस्तान के लिए बड़ा संकट पैदा करता है। भारत के सिंधु समझौते को निलंबित करने के फैसले से युद्ध का खतरा बढ़ा है। नवाज की सलाह पर शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान शांति के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन भारत की ओर से कोई कार्रवाई हुई तो जवाबी कदम उठाए जाएंगे। शहबाज ने ये भी बताया कि उनकी सरकार ने पहलगाम हमले की जांच के लिए भारत को अंतरराष्ट्रीय आयोग बनाने का प्रस्ताव दिया। इस पर नवाज ने कहा कि दोनों देशों और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए शांति जरूरी है। ऐसे में प्राथमिकता बातचीत से चीजों को हल करना होना चाहिए। क्या है पूरा मामला कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 26 लोगों की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। इस हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए हैं तो इस्लामाबाद की ओर से भी आक्रामक बयानबाजी की जा रही है और युद्ध की धमकी दी जा रही है। ऐसे में दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। भारत के डर से पाकिस्तानी सेना में मची 'भगदड़' पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार के मंत्री एक तरफ ऊल-जलूल बयान देने में लगे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तानी फौज के प्रमुख असीम मुनीर से इस्तीफा मांगा जा रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में अटकलें थीं कि मुनीर देश छोड़कर भाग गए हैं। कई रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि असीम मुनीर के परिवार ने भी देश छोड़ दिया है। इसके अलावा, बिलावल भुट्टो का परिवार भी देश छोड़कर जा चुका है। माना जा रहा है कि भारत पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई कर सकता है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकियों को ऐसी सजा देने की बात की है, जो आतंकियों की कल्पना से परे होगा। जानते हैं-क्या भारत की संभावित कार्रवाई के डर से पाकिस्तानी फौज की हालत खराब हो रही है। जब पाकिस्तानी PMO को फोटो शेयर कर देनी पड़ी सफाई कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि जनरल मुनीर रावलपिंडी में एक बंकर में छिप गए हैं। इन अटकलों के बीच पाकिस्तान सरकार ने एक फोटो शेयर कर बताया कि 'सब ठीक ठाक है।' पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक X हैंडल से रविवार को एबटाबाद से एक ग्रुप फोटो पोस्ट की, जिसमें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और जनरल मुनीर आगे की लाइन में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो के साथ तारीख भी स्पष्ट रूप से कैप्शन देते हुए पाक पीएमओ ने कहा-26 अप्रैल, 2025 को प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर (NIM) और पीएमए काकुल के अधिकारी एबटाबाद के पीएमए काकुल में 151वें लॉन्ग कोर्स के ग्रेजुएट अधिकारियों के साथ एक ग्रुप फोटो में शामिल हुए। मुनीर ने फिर उगला जहर-मुसलमान-हिंदू अलग मुल्क हैं मुनीर ने बीते फिर जहर उगलते हुए कहा कि मुसलमान और हिंदू दो अलग-अलग मुल्क हैं। मुनीर ने इस बात पर जोर दिया था कि उनके पूर्वजों का मानना था कि हिंदू और मुसलमान जीवन के हर पहलू में भिन्न हैं। मुनीर शनिवार को खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के काकुल इलाके में पाकिस्तान सैन्य अकादमी (PMA) में कैडेट की पासिंग आउट परेड को संबोधित कर रहे थे। मुनीर ने कहा-द्वि-राष्ट्र सिद्धांत इस बुनियादी मान्यता पर आधारित था कि मुसलमान और हिंदू दो अलग-अलग राष्ट्र हैं, एक नहीं। मुसलमान जीवन के सभी पहलुओं- धर्म, रीति-रिवाज, परंपरा और सोच में हिंदुओं से अलग हैं। recent visitors 29