80 के दशक में साइंस-फिक्शन पर बना सीरियल ‘इंद्रधनुष’ ने उड़ा दिए थे सबके होश

मुंबई 80 के दशक में जब टीवी पर 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे शोज का बोलबाला था, तब टाइम ट्रैवल पर आधारित एक सीरियल ने भी तहलका मचा रखा था। वह देश का पहला साइंस-फिक्शन टीवी सीरियल था, जिसमें कंप्यूटर, ह्यूमन क्लोनिंग और एलियन के मसाले के साथ टाइम ट्रैवल की ऐसी कहानी दिखाई गई कि दर्शक भी पागल से हो गए थे। इस शो को उस वक्त अपने समय से भी आगे था। इसमें साइकिल का इस्तेमाल कर जुगाड़ से एक ऐसा कंप्यूटर बनाकर दिखाया गया था, जिसने कमाल कर दिया था। दूरदर्शन के कई सीरियलों ने दर्शकों के दिलो-दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी थी, और यह शो उनमें से एक था। दूरदर्शन के इस टीवी सीरियल का नाम है 'इंद्रधनुष', जिसे आनंद महेंद्रू ने डायरेक्ट किया था। इसमें अक्षय आनंद लीड रोल में थे। उनके अलावा करण जौहर, गिरीश कर्नाड, आशुतोष गोवारिकर, उर्मिला मातोंडकर, विक्रम गोखले और विशाल सिंह भी इस शो का हिस्सा थे। बतौर एक्टर यह करण जौहर का पहला प्रोजेक्ट था, जिसमें उन्होंने श्रीकांत का रोल निभाया था। तब वह 15 साल के थे। 13 एपिसोड का सीरियल, उर्मिला मातोंडकर और करण जौहर समेत ये थे कलाकार इस सीरियल में काम करने के दौरान इन कलाकारों में से कोई भी न तो बड़ा स्टार था और ना ही पॉपुलर। इसी वजह से यह सिर्फ 13 एपिसोड तक ही चला था, पर खूब हिट रहा था। हालांकि, बाद में उर्मिला मातोंडकर, करण जौहर, आशुतोष गोवारिकर और अक्षय आनंद ने फिल्मों में खूब नाम कमाया। टीवी सीरियल 'इंद्रधनुष' की कहानी 'इंद्रधनुष' एक स्कूल के चार दोस्तों की कहानी है, जिनके रोल करण जौहर, सागर आर्य, जीतेंद्र राजपाल और विशाल सिंह ने निभाए। शो में उर्मिला मातोंडकर भी नजर आईं। ये चारों दोस्त बड़ी मुश्किल से जैसे-तैसे एक कंप्यूटर असेंबल करते हैं, लेकिन पता चलता है कि यह कंप्यूटर तो एक टाइम मशीन की तरह काम कर सकता है। इस कंप्यूटर में एंड्रोमेडा गैलेक्सी के एक ग्रह के एलियन से बात करने की क्षमता होती है। उस ग्रह का एलियन राजकुमार अप्पू को समय में आगे और पीछे जाने में यानी टाइम ट्रैवल में मदद करता है। लेकिन एक दिन अप्पू गायब हो जाता है, तो उसका बड़ा भाई, बाला उसे खोजने निकल पड़ता है। वह भी टाइम ट्रैवल करके साल 1942 और फिर साल 2013 में पहुंच जाता है, जहां उसकी मुलाकात अपने क्लोन से होती है। रिलीज होते ही हिट हो गया था 'इंद्रधनुष', जुगाड़ से बनाया था कंप्यूटर 'इंद्रधनुष' में सिर्फ 13 एपिसोड थे और रिलीज होते ही तुरंत हिट हो गया था। इसके इसके फ्रेश कंटेंट और लीक से हटकर कहानी के लिए खूब पसंद किया गया और दर्शकों को बांधे रखा। इसमें ह्यूमन क्लोनिंग को दिखाया गया, जिसके बारे में 80s में लोगों ने ज्यादा सुना नहीं था। उसे देख लोग हैरान रह गए थे। पहले दो एपिसोड तो सिर्फ इसी सब्जेक्ट पर दिखाए गए थे। और तो और जिस कंप्यूटर का इस्तेमाल किया गया था, उसे जुगाड़ से बनाया गया था। वह असल में एक साइकिल से जुड़ा हुआ उपकरण था, जिसके तार अलग-अलग जार और उपकरणों से जोड़े गए थे। आरके स्टूडियोज में किया गया था शूट, छा गया था YouTube पर 'इंद्रधनुष' को आज भी भारतीय टेलीविजन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण शो माना जाता है। 'इंद्रधनुष' को मुंबई स्थित आरके स्टूडियोज में शूट किया गया था, और इसका बजट भी काफी कम था। साल 2016 जब 'इंद्रधनुष' के एपिसोड्स को यूट्यूब पर रिलीज किए गए थे, तो इसकी व्यूअरशिप काफी तेजी से बढ़ी थी। recent visitors 51

कश्मीर से तुरंत बाहर निकलें, खतरा बेहद गंभीर!, इजराइल ने भी अपने नागरिकों किया अलर्ट

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर इजराइल ने अपने नागरिकों के लिए मौजूदा यात्रा परामर्श को अद्यतन किया है, जिसमें कश्मीर क्षेत्र में रहने वाले लोगों से ‘तुरंत इलाका छोड़ने' का आग्रह किया गया है। संशोधित परामर्श भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकी ठिकानों पर हमले किए जाने के बाद बुधवार को आया। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास सीमावर्ती गांवों को निशाना बनाकर तेज गोलाबारी की। इजराइल के विदेश मंत्रालय ने इजराइल के नागरिकों से लद्दाख के अतिरिक्त जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में जाने से बचने का आह्वान किया। मंत्रालय ने कहा कि कश्मीर में मौजूद इजराइलियों को ‘तुरंत इलाका छोड़ देना चाहिए' और स्थानीय सुरक्षा बलों के निर्देशों का पालन करना चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि यह परामर्श संयुक्त राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा जारी मौजूदा यात्रा परामर्श के अनुरूप है। भारत ने मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर' के तहत, 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे।   recent visitors 28

एम पी हलचल टी वी न्यूज चैनल के स्थापना के इक्कीस वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर में किए स्मृति चिन्ह भेंट

भोपाल एम पी हलचल टी वी न्यूज चैनल के स्थापना के इक्कीस वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर में वरिष्ठ जनों को स्मृति चिन्ह भेंट किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में प्रदेश के परिवहन एवं स्कूली शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह,महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया , आदिवासी विकास मंत्री विजय शाह,एवं कुटीर उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। साथ ही उन्हें एम पी हलचल टी वी न्यूज चैनल की आगामी गतिविधियों की जानकारी। अपने अपने विभागों की विकास उन्मुखी योजनाओं की चर्चा के लिए एम पी हलचल टी वी न्यूज के कार्यालय पधारने का आग्रह भी उन्होंने स्वीकार किया। इस अवसर पर एम पी हलचल टी वी न्यूज चैनल के प्रधान संपादक जितेंद्र सिंह,नदीम खान व कुलदीप यादव उपस्थित रहे। recent visitors 28

अहमदाबाद–पटना–अहमदाबाद साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, संत हिरदाराम नगर एवं बीना स्टेशनों से होकर गुजरेगी

संत हिरदाराम नगर गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 09485/09486 अहमदाबाद – पटना – अहमदाबाद साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02-02 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर एवं बीना स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 09485 अहमदाबाद – पटना ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02 ट्रिप) गाड़ी संख्या 09485 अहमदाबाद – पटना विशेष ट्रेन दिनांक 09 मई एवं 16 मई 2025 (प्रत्येक शुक्रवार) को अहमदाबाद स्टेशन से शाम 16:35 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए सुबह 03:30 बजे संत हिरदाराम नगर, सुबह 06:35 बजे बीना स्टेशन एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद  रात 23:45 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09486 पटना – अहमदाबाद ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02 ट्रिप) गाड़ी संख्या 09486 पटना – अहमदाबाद विशेष ट्रेन दिनांक 11 मई एवं 18 मई 2025 (प्रत्येक रविवार) को सुबह 04:00 बजे पटना स्टेशन से प्रस्थान कर, उसी दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए रात 22:25 बजे बीना, अगले दिन रात 01:30 बजे संत हिरदाराम नगर एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद दोपहर 13:30 बजे अहमदाबाद स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी के हाल्ट: रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में अहमदाबाद, नडियाद, छायापुरी (वडोदरा), रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, दमोह, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, पटना स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा NTES/139 के माध्यम से गाड़ी की सटीक स्थिति की जानकारी प्राप्त करें। विस्तृत समय-सारणी एवं ठहराव विवरण हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें। recent visitors 25

महिला अधिवक्ता की कार में पेट्रोल डालकर युवक ने लगाई आग, घर पर भी हमला

उदयपुर उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक युवक ने महिला अधिवक्ता की कार के पास जाकर उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। इसके बाद उसने महिला के घर को भी आग लगाने की कोशिश की। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। महिला अधिवक्ता ने इस घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक को देखा गया है, जो नीतू जैन के पड़ोस में ही रहता है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। गुरुवार सुबह इस घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों अधिवक्ता प्रतापनगर थाने पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने थाने के बाहर रोड जाम कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन मौके पर पुलिस के पहुंचने में काफी देर हो गई, जिससे लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।   recent visitors 44

आपदा से पहले केदारनाथ धाम में मंदाकिनी व सरस्वती नदी के संगम पर आरती की जाती थी, अब फिर से शुरू

रुद्रप्रयाग श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा श्री केदार सभा के सौजन्य से मंदाकिनी तट पर सायं कालीन गंगा आरती शुरू हो गई है। केदारनाथ आपदा से पूर्व केदारनाथ धाम में मंदाकिनी व सरस्वती नदी के संगम पर आरती की जाती थी, वर्ष 2013 की भीषण दैवीय आपदा के बाद ये नित्य गंगा आरती बाधित हो गई थी। सचिव पर्यटन ने दिए थे नि‍र्देश इस सम्बन्ध में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे द्वारा इस वर्ष से भव्य गंगा आरती सरस्वती और मंदाकिनी के संगम स्थल पर आयोजित करने के निर्देश मंदिर समिति को दिये थे। मंदिर समिति द्वारा श्री केदार सभा के सहयोग और तीर्थ पुरोहितों की सहभागिता के साथ भव्य आरती शुभारंभ कर दिया है। खराब मौसम के बावजूद स्थानीय पंडा पुरोहितों के साथ ही मंदिर समिति कार्मिक और श्रद्धालुजन आरती में शामिल हो रहे हैं। recent visitors 28

ज‍िंदा है जॉन विक! कियानू रीव्स की ‘चैप्‍टर 5’ में होगी वापसी, ट्विस्‍ट देखकर चौंक जाएंगे सब

लॉस एंजिल्स कियानू रीव्‍स की एक्‍शन थ्र‍िलर 'जॉन विक' के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। खूंखार हिटमैन की पर्दे पर वापसी होने वाली है। 'जॉन विक 5' को लेकर मेकर्स ने अपडेट जारी किया है। डायरेक्‍टर चैड स्टेल्स्की ने साफ शब्‍दों में कहा है कि वह कियानू रीव्‍स को एक बार फिर पर्दे पर 'जॉन विक' के रूप में लाने वाले हैं। लेकिन इस बार कहानी सबसे अलग होगी। 2014 इस सुपरहिट फ्रेंचाइज की पहली फिल्‍म रिलीज हुई थी, जिसमें अपने पालतू कुत्ते की हत्‍या के बाद शुरू हुए जॉन वीक के खूनी बदले ने पूरे अंडरवर्ल्‍ड की नींव हिलाकर रख दी है। इस फ्रेंचाइज की दूसरी फिल्‍म 'जॉन विक: चैप्‍टर 2' 2017 में, 'जॉन विक: चैप्‍टर 3' 2019 में और 'जॉन विक: चैप्‍टर 4' दो साल पहले 2023 में रिलीज हुई थी। चैड स्टेल्स्की ने बताया है कि उनकी नई फिल्म 'जॉन विक 5' अपनी पिछली फिल्मों की घटनाओं से अलग कहानी लेकर आएगी। इसमें अंडरवर्ल्‍ड के हाई टेबल को शामिल नहीं किया जाएगा। इसकी बजाय, कहानी जॉन विक के दुख में गहराई से उतरेगी और इसमें चौंकाने वाले ट्विस्‍ट आएंगे। स्टेल्स्की ने फ्रेंचाइजी के फैंस से कहा है कि 'जॉन विक 5' का ट्रेलर ऐसा होगा, जिसे देखने के बाद लोग अपनी बेताबी रोक नहीं पाएंगे। 'ट्रेलर देख हर कोई कहेगा- हे भगवान… मुझे यह तो देखना ही है' 'एम्पायर' से बात करते हुए चैड स्टेल्स्की ने कहा, 'जॉन विक की कहानी काफी हद तक समाप्त हो चुकी थी। इसलिए इसके पार्ट-5 को बनाने का एकमात्र तरीका जॉन विक के लिए एक नई कहानी बनाना है। अब यहां हाई टेबल से दुश्‍मनी को आगे नहीं दिखाया जाएगा। जॉन विक ने बहुत दुख झेला है। इस बार कहानी अलग और अनूठी होगी। हर कोई ट्रेलर देखकर यही कहेगा, 'हे भगवान… मुझे यह तो देखना ही है।' जॉन विक पर वेब सीरीज और एनिमेशन फिल्‍म की भी तैयारी डायरेक्‍टर ने कहा कि जॉन विक पर टीवी शो और एनिमेशन उनकी प्रायरिटी में शामिल है। चैड ने कहा, 'हमारा कुछ नई चीजों को आजमाना और कुछ सूत्र तलाशना चाहते हैं और इसी का उपयोग कर हमें 'जॉन 5' के विचार के साथ आगे बढ़ाना है।' मेकर्स 'जॉन विक 5' के साथ, इस पर एक टीवी सीरीज और एक एनिमेटेड प्रोजेक्ट लाने वाले हैं। 'बैलेरिना' पर आ रही फिल्‍म और केन पर भी बनाएंगे मूवी मेकर्स 'जॉन विक फ्रेंचाइज' को एक अलग लेवल पर ले जाने की तैयारी में है। इसके लिए 'जॉन विक चैप्‍टर 3' में एना डी आर्मस के किरदार पर नई फिल्‍म 'बैलेरिना' आएगी। इसमें कियानू रीव्‍स का कैमियो होगा। जबकि 'जॉन विक चैप्‍टर 4' में डोनी येन के कैरेक्‍टर कैन पर भी एक स्पिन ऑफ फिल्‍म बनेगी। जॉन विक की चैप्‍टर 4 में हो गई थी मौत 'जॉन विक 5' की घोषणा फैंस के लिए बड़ा तोहफा है, क्‍योंकि 'जॉन विक: चैप्टर 4' के आख‍िर में जॉन की मौत हो जाती है। वह खुद को हाई टेबल से मुक्त करने के लिए केन के खिलाफ लड़ाई के बाद अपनी चोटों से मर जाता है। मौत के बाद आखिरकार जॉन विक को शांति मिलती है और उसे उसकी पत्‍नी के बगल में दफनाया जाता है। इस इमोशनल अंत के कारण अब तक सबको यही लग रहा था कि इस फ्रेंचाइज को अब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। 6 जून को रिलीज होगी 'बैलेरिना' फ्रेंचाइज की आगामी फिल्म 'बैलेरिना' एक डांसर की कहानी है, जो अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए हत्यारन बन जाती है। एना डी आर्मस इसमें लीड रोल में हैं। यह फिल्‍म इसी साल 6 जून को वर्ल्‍डवाइड रिलीज होने वाली है। recent visitors 36