मध्यप्रदेश गेहूं उपार्जन में देश में दूसरे स्थान पर खाद्य मंत्री राजपूत ने दी बधाई

भोपाल प्रदेश में इस वर्ष गेहूं उपार्जन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश अब पूरे देश में गेहूं उपार्जन में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। यह जानकारी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रभार के जिले गुना में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान दी। मंत्री राजपूत ने बताया कि इस वर्ष गेहूं उपार्जन में 60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में एक बड़ी छलांग है। उन्होंने इसे किसानों के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता और सुनियोजित नीति का परिणाम बताया। मंत्री राजपूत ने कहा कि हमारे प्रयासों का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और उपार्जन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने 60 प्रतिशत से अधिक गेहूं उपार्जन पर उपार्जन से जुड़े विभाग के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार जताया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार की सक्रिय भूमिका, समय पर समर्थन मूल्य की घोषणा तथा सुचारू परिवहन और भंडारण व्यवस्था ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई है। ''मोबाइल कोर्ट'' से न्याय हो रहा सुलभ बैठक में  बताया गया कि ''मोबाइल कोर्ट'' के माध्यम से जमीनी विवाद, अतिक्रमण और सीमांकन जैसे पुराने लंबित प्रकरणों के त्वरित निपटारे किए जा रहे हैं। इस दौरान दोनों पक्षों की सहमति से मौके पर ही समाधान किया जा रहा है, जिससे जनता को न्याय सुलभ हो रहा है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को किया सम्मानित मंत्री राजपूत ने जल-गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ सुमंजूषा खत्री, एसडीओ पीएचई टीएल मेहरा एवं उपयंत्री जनपद पंचायत आरोन चंदन शुक्ला को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान पाने वाले छात्र शैलेन्द्र धाकड़, कु. पूर्णिमा अडा़वकर एवं राष्ट्रीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में चयनित नमन लोधी को भी सम्मानित किया गया।  बैठक में कलेक्टर किशोर कन्याल ने बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराए गए श्रमिकों की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी दी।   recent visitors 46

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बनेगा राज्य का पहला एक्वा पार्क

रायपुर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बनेगा राज्य का पहला एक्वा पार्कछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बनेगा राज्य का पहला एक्वा पार्कछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बनेगा राज्य का पहला एक्वा पार्कछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बनेगा राज्य का पहला एक्वा पार्क हसदेव-बांगो जलाशय के डूबान क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य का पहला एक्वा पार्क विकसित किया जा रहा है, जो राज्य में मछली पालन, प्रसंस्करण एवं पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसरों का सृजन करेगा। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत भारत सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए 37 करोड़ 10 लाख 69 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह एक्वा पार्क कोरबा जिले के एतमानगर और सतरेंगा क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। एतमानगर में स्थापित किए जाने वाले एक्वा पार्क में फीड मिल, फिश प्रोसेसिंग प्लांट, हेचरी एवं रिसर्कुलेटरी एक्वा कल्चर सिस्टम की स्थापना की जाएगी। इसके माध्यम से मछलियों के उत्पादन से लेकर उनकी प्रोसेसिंग एवं निर्यात तक की समग्र व्यवस्था होगी। फिश प्रोसेसिंग प्लांट में मछलियों की सफाई, बोन हटाकर फिले तैयार करना और उच्च गुणवत्ता पैकिंग कर निर्यात की सुविधा होगी। हेचरी के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले मत्स्य बीज का उत्पादन किया जाएगा। सतरेंगा में एक्वा पार्क का विस्तार कर एक्वा म्यूजियम, एंगलिंग डेस्क, कैफेटेरिया, फ्लोटिंग हाउस तथा मोटर बोट जैसी पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह स्थल मछली पालन की जानकारी, मनोरंजन और ताजे जल की मछलियों के स्वाद का समागम स्थल बनेगा। गौरतलब है कि हसदेव जलाशय के सरभोंका स्थित निमउकछार क्षेत्र में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना तथा जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) के सहयोग से लगभग 800 नग केज की स्थापना की गई है। इन केजों के माध्यम से मछली पालन हेतु 9 पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियों के 160 सदस्यों का चयन किया गया, जिन्हें 5-5 केज आवंटित किए गए हैं। केज कल्चर के माध्यम से ग्रामीणों को औसतन 88 हजार रुपये वार्षिक आमदनी प्राप्त हो रही है। मछुआरा समिति के सदस्यों दीपक राम मांझीवार, अमर सिंह मांझीवार एवं महिला सदस्य श्रीमती देवमति उइके ने बताया कि इस तकनीक ने उन्हें न केवल रोजगार दिया है, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधरी है। मत्स्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में प्रतिवर्ष लगभग 1600 मीट्रिक टन मछली का उत्पादन हो रहा है, जिससे प्रतिदिन 70-80 लोगों को प्रत्यक्ष एवं 15-20 चिल्लहर विक्रेताओं को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है। हसदेव जलाशय क्षेत्र में तिलापिया एवं पंगास (बासा) प्रजाति की मछलियों का उत्पादन किया जा रहा है। तिलापिया मछली कम लागत में पाली जा सकती है, यह पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अत्यंत लोकप्रिय है। इसकी खपत अमेरिका जैसे देशों में भी हो रही है। यह मछली रोग प्रतिरोधक होती है तथा 6-8 माह में बाजार योग्य आकार में विकसित हो जाती है। वहीं पंगास मछली में कांटा कम होता है, जिससे यह उपभोक्ताओं के बीच अधिक लोकप्रिय है। हसदेव-बांगो जलाशय क्षेत्र में विकसित हो रहा एक्वा पार्क राज्य में मछली पालन, स्वरोजगार एवं पर्यटन को एक नई पहचान देगा। यह पहल न केवल क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति देगी, बल्कि ग्रामीणों के लिए सम्मानजनक और टिकाऊ आजीविका के नए द्वार भी खोलेगी। recent visitors 31

केएल राहुल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, T20 में 7 शतक, 8 हजार रन का आंकड़ा क्रॉस…

 नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही गुजरात के 12 मैचों में 18 अंक हो गए हैं और अंक तालिका में टॉप पर अब गुजरात की टीम पहुंच गई है. गुजरात ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है. साथ ही आरसीबी और पंजाब की टीम का भी प्लेऑफ टिकट पक्का हो गया है.  यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ. इस मैच में टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के शतक के दम पर गुजरात के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा. इसके जवाब में उतरी गुजरात ने 19 ओवर में ही इसे साई सुदर्शन के शतक के दम पर चेज कर लिया. ऐसी रही गुजरात की बल्लेबाजी 200 रनों के जवाब में उतरी गुजरात की शुरुआत बेहद शानदार रही. साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने पारी का आगाज किया और दोनों ने चौके-छक्के की बारिश की. साई सुदर्शन ने आतिशी फिफ्टी जड़ी. दिल्ली के गेंदबाज विकेटों के लिए तरसते दिखे. वहीं 13वें ओवर में शुभमन गिल ने 33 गेंद में फिफ्टी जड़ दी. साई सुदर्शन ने 18वें ओवर में महज 56 गेंदों में शतक जड़ दिया. साई सुदर्शन ने अपनी पारी में 61 गेंदों में नाबाद 108 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के निकले. वहीं, गिल ने 53 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए. गिल ने 3 चौके और 7 छक्के जड़े. इसके दम पर गुजरात ने 19 ओवर में ही ये मुकाबला जीत लिया. इसके साथ ही गुजरात की टीम अब प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गई है. वहीं आरसीबी भी अब दूसरी टीम बन गई है, जिसने क्वालिफाई कर लिया है. ऐसी रही दिल्ली की शुरुआत पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही. केएल राहुल और फाफ ने धीमी शुरुआत दिलाई लेकिन चौथे ही ओवर में दिल्ली को फाफ डु प्लेसिस के रूप में झटका लगा. अरशद खान ने ये विकेट झटका. लेकिन इसके बाद केएल राहुल ने धैर्य दिखाया और दिल्ली की पारी को संभाला. दूसरे छोर पर अभिषेक पोरेल ने भी उनका साथ दिया. केएल राहुल ने 35 गेंद में अर्धशतक जड़ा और दिल्ली का स्कोर 10 ओवर के बाद 80 के पार पहुंचा दिया. आखिरकार 12वें ओवर में दिल्ली को दूसरा झटका लगा जब अभिषेक पोरेल 19 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन राहुल दूसरे छोर पर टिके रहे. 17वें ओवर में अक्षर पटेल का विकेट गिरा. अक्षर ने 16 गेंद में 25 रन बनाए. लेकिन केएल राहुल का आतिशी अंदाज जारी रहा. केएल राहुल ने 19वें ओवर में केवल 60 गेंद में शतक जड़ दिया. यह आईपीएल के इतिहास में केएल राहुल का 5वां शतक है. केएल राहुल ने इस मैच में 65 गेंदों में नाबाद 112 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में राहुल ने 14 चौके और 4 छक्के लगाए. जिसके दम पर दिल्ली ने गुजरात के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा. जानें अंक तालिका का हाल गुजरात की टीम 12 मैच में 18 अंक के साथ टॉप पर है और क्वालिफाई कर लिया है. वहीं, आरसीबी के 12 मैच में 17 अंक हैं और उसने भी प्लेऑफ की सीट पक्की कर ली है. पंजाब के भी 12 मैच में 17 अंक है और उसके आगे भी क्वालिफाई लिख गया है. अब नंबर 4 की लड़ाई दिलचस्प है. मुंबई के 12 मैच में 14 अंक हैं जबकि दिल्ली के 12 मैच में अब 13 अंक हैं. यानी अब दिल्ली और मुंबई में लड़ाई है. लेकिन मुंबई का रन रेट अच्छा है. यानी दोनों टीमों के लिए बचे हुए दोनों मुकाबले करो या मरो वाले हैं. गुजरात, आरसीबी और पंजाब 3 टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही गुजरात के 12 मैचों में 18 अंक हो गए हैं और अंक तालिका में टॉप पर अब गुजरात की टीम पहुंच गई है. गुजरात ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है. साथ ही आरसीबी और पंजाब की टीम का भी प्लेऑफ टिकट पक्का हो गया है. लेकिन नंबर-4 के लिए मुंबई और दिल्ली में तगड़ी फाइट है. यहां समझें पूरा समीकरण गुजरात की टीम 12 मैच में 18 अंक के साथ टॉप पर है और क्वालिफाई कर लिया है. वहीं, आरसीबी के 12 मैच में 17 अंक हैं और उसने भी प्लेऑफ की सीट पक्की कर ली है. पंजाब के भी 12 मैच में 17 अंक है और उसके आगे भी क्वालिफाई लिख गया है. अब नंबर 4 की लड़ाई दिलचस्प है. मुंबई के 12 मैच में 14 अंक हैं जबकि दिल्ली के 12 मैच में अब 13 अंक हैं. यानी अब दिल्ली और मुंबई में लड़ाई है. लेकिन मुंबई का रन रेट अच्छा है. यानी दोनों टीमों के लिए बचे हुए दोनों मुकाबले करो या मरो वाले हैं. चेन्नई, राजस्थान, हैदराबाद और केकेआर प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हैं. वहीं, लखनऊ की टीम के 11 मैच में 10 अंक हैं. यानी उसके 3 मैच बचे हैं. वह भी रेस में है लेकिन उसे बचे हुए सारे मैच जीतने होंगे और साथ में ये दुआ करनी होगी की लखनऊ और मुंबई अपने दोनों मैच हारें.   अगर मुंबई अपने दोनों मैच जीतती है और इधर दिल्ली भी अपने दोनों मैच जीतती है तो फिर बेहतर रन रेट के दम पर मुंबई क्वालिफाई कर जाएगी. वहीं, अगर दिल्ली और मुंबई दोनों एक-एक मैच हारती हैं तब भी मुंबई क्वालिफाई कर जाएगी. ऐसे में सबसे पहले तो दोनों टीमों के लिए अपने बचे हुए मैच जीतने होंगे और दिल्ली को बड़े अंतर से मैच जीतने होंगे. केएल राहुल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया. इस मैच में गुजरात टाइटंस ने 10 विकेट से जीत हासिल की. लेकिन इस मुकाबले में भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज़ केएल राहुल ने एक … Read more

महिला स्वसहायता समूहों को भ्रमण किट 23 मई तक आवश्यक रूप से वितरित हो

"वूमन फॉर ट्री” अभियान भोपाल प्रदेश में केन्द्र सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” से प्रेरित होकर अमृत मित्र योजना के अंतर्गत “वूमन फॉर ट्री” पौध-रोपण अभियान का संचालन किया जा रहा है। यह अभियान प्रदेश में 5 जून से 31 अगस्त तक चलाया जायेगा। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने विस्तृत दिशा निर्देश नगरीय निकायों को जारी किये है। यह अभियान अमृत ​​2.0 योजना एवं डे-एनयूएलएम के कन्वर्जेंस से संचालित किया जा रहा है। नगरीय निकायों को पौध रोपण का स्थल चयन कर अमृत 2.0 के पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने नगरीय निकायों से कहा है कि स्व सहायता समूह की महिलाओं को 21 मई से 23 मई तक पौध रोपण के स्थान का भ्रमण किट आवश्यक रूप से वितरित कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। इसके बाद प्रदेश में 5 जून से 31 अगस्त तक सफलता पूर्वक पौध रोपण किया जायेगा। अभियान को सफल बनाने के लिये नगरीय निकायों को महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये भी कहा गया है। यह अभियान नारी सशक्तिकरण एवं हरित भारत के निर्माण की दिशा में एक अनूठा प्रयास है। इस अभियान को सामाजिक सहभागिता और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के साथ पूरा किया जायेगा। देशभर में यह अभियान केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की मदद से संचालित किया जा रहा है।   recent visitors 26

Google स्टोरेज टेंशन खत्म!, Gmail लाया नया फीचर

नई दिल्ली Google आपको फ्री अकाउंट के साथ 15GB की स्टोरेज मुफ्त देता है। आज के डेटा वाले युग में यह 15GB कहां खप जाती है पता ही नहीं चलता। ऐसे में लोग Google को पैसे चुका कर अतिरिक्त स्टोरेज प्लान खरीदते हैं। बता दें कि Google द्वारा दी जाने वाली 15GB की फ्री स्टोरेज का एक बड़ा हिस्सा आपके ईमेल भी इस्तेमाल करते हैं। यहां बड़ी बात यह है कि इस फ्री स्टोरेज में से अधिक्तर हिस्सा ऐसी ईमेल खर्च कर देती हैं, जो कि आपके किसी काम की नहीं होतीं। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए, Google आपके लिए Gmail ऐप में एक बड़े ही काम का फीचर लेकर आया है। इसकी मदद से आप ऐसे ईमेल से एक क्लिक में छुटकारा पा सकेंगे जो कि बेकार में आपकी Gmail स्टोरेज को खर्च कर रहे हैं। साथ ही हो सकता है कि इसकी मदद से आप अपने Google अकाउंट में इतनी जगह खाली कर सकें कि आपको अतिरिक्त स्टोरेज के लिए कोई पैसा न खर्च करना पड़े। Manage Subscription फीचर क्या है? Google अपने Gmail ऐप में बहुत ही काम का फीचर लेकर आया है। इसकी मदद से आप उन ईमेल्स से छुटकारा पा सकेंगे जो कि रोजाना हजारों की तादाद में आपके इनबॉक्स को भरती हैं। अक्सर जब हम किसी वेबसाइट पर विजिट करते हैं या किसी वेबसाइट की कोई सर्विस इस्तेमाल करते हैं, तो अनजाने में उसके न्यूजलेटर या सर्विस से जुड़े अपडेट्स के ईमेल के लिए भी साइन अप कर देते हैं। कुछ वेबसाइट्स जान-बूझ कर इन ईमेल लेटर्स के लिए सब्सक्राइब करवाती हैं। इन ईमेल्स से छुटकारा दिलाने के लिए ही Google ने Gmail ऐप में Manage Subscription नाम का फीचर जोड़ा है। इसका इस्तेमाल करते हुए आप सभी फालतू के ईमेल अनसब्सक्राइब कर सकेंगे और अपनी Google स्टोरेज को भी बेकार की चीजों में खर्च होने से बचा सकेंगे। ऐसे करें इस्तेमाल इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने अपने Gmail ऐप को अपडेट कर लें। इसके बाद आपको अपने Gmail ऐप में टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिए हैमबर्गर मेन्यू में जाना है। वहां नीचे की ओर स्क्रॉल करने के बाद आपको Manage Subscription नाम का फीचर मिलेगा। इस पर टैप करने के बाद आपको उन सभी जगहों की एक लंबी लिस्ट मिलेगी जहां से आपको रोजाना ढेरों ईमेल्स भेजे जा रहे है। इनके नाम के आगे आपको अनसब्सक्राइब करने का आइकन दिखाई देगा। इन पर क्लिक करके आप आसानी से इस तरह के ईमेल्स को अनसब्सक्राइब कर पाएंगे। इससे आपकी Google स्टोरेज का एक बड़ा हिस्सा बच पाएगा। गौर करने वाली बात इस फीचर को Google धीरे-धीरे रोलआउट कर रहा है। खबर लिखने तक यह फीचर हमारे Android स्मार्टफोन पर उपलब्ध था लेकिन iPhone के लिए यह अभी नहीं आया था। ऐसे में अगर आपके लिए भी यह फीचर फिलहाल नहीं आया है, तो अपनी Gmail या Google ऐप को अपडेट रखें और चेक करते रहें। recent visitors 52

बेटियों के लिए घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं इस सरकारी स्कीम में

नई दिल्ली ऐसी कई सरकारी योजनाएं होती हैं जिनके फायदे जानते हुए भी हम सिर्फ सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के डर से उनके लिए अप्लाई नहीं करते। वहीं अगर आपको बताया जाए कि आप बिना किसी लाइन में लगे या सरकारी दफ्तर के धक्के खाए अपनी बिटिया के भविष्य के लिए एक खास सरकारी योजना में अप्लाई कर सकते हैं, तो कैसा रहेगा? अगर आपके घर में भी प्यारी सी छोटी बिटिया है, तो यह खबर आपको पढ़नी चाहिए। दरअसल घर बैठे अपने फोन से आप सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना में अप्लाई कर सकते हैं। इस स्कीम में आप हर साल थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके बेटी की पढ़ाई या शादी के लिए बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। इसमें आपको अच्छा ब्याज तो मिलेगा ही साथ ही टैक्स में भी छूट मिलेगी। अगर आप इस सरकारी स्कीम में नियमित रूप से निवेश करेंगें, तो बिटिया के 21 साल का होने पर ₹65 लाख का फंड तैयार हो सकता है। चलिए जानते हैं इस खास स्कीम के लिए फोन से अप्लाई करने का तरीका। इन जरूरी डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखें फोन से इस योजना के लिए अप्लाई करने का तरीका जानने से पहले जान लेतें हैं कि आपको किन डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखना होगा। इन डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखने से आप और भी तेजी से इस योजना के लिए अप्लाई कर पाएंगे। फोन से इस योजना के लिए अप्लाई करने से पहले ये डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके PDF या फोटो के रूप में अपने फोन में रखें। इसमें सबसे पहले बेटी के जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत होगी। इसके बाद माता-पिता के आधार कार्ड और एड्रेस प्रूफ जैसे कि बिजली का बिल, राशन कार्ड आदि को तैयार रखें। बेटी की पारपोर्ट साइज फोटो और जिस बैंक में खाता खालना है वहां की पासबुक भी तैयार रखें। नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप फोन से सुकन्या समृद्धि योजना के लिए फोन से अप्लाई करने के लिए आपके पास SBI, PNB, ICICI, HDFC, या अन्य प्रमुख बैंकों में से किसी एक में बैंक खाता होना चाहिए। इसके अलावा आपके पास उस बैंक की मोबाइल ऐप या नेट बैंकिंग सुविधा एक्टिव होनी चाहिए। दरअसल एक सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट आपके बैंक में खोला जाता है। इसके लिए नेट बैंकिंग या ऐसे बनेगा खाता सुकन्या समृद्धि योजना के लिए अप्लाई करने के लिए अपनी बैंकिंग ऐप में लॉग इन करें और Govt Schemes या Sukanya Samriddhi Account वाला ऑप्शन चुनें। इसके बाद Open Account पर क्लिक करें। इसके बाद आपको पूछी गई हर एक डिटेल भरनी है। जैसे कि बेटी का नाम, जन्म तारीख, जन्म प्रमाण पत्र नंबर आदि। यहां आपसे माता-पिता/अभिभावक का नाम और आधार नंबर, नॉमिनी की जानकारी, और KYC के लिए डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए भी कहा जाएगा। पहली किस्त से खाता शुरू बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट के लिए सभी डिटेल्स भर देने के बाद खाते की शुरूआत करने के लिए आपको कम से कम 250 रुपये जमा करने होंगे। यह आप UPI, बैंक बैलेंस या नेट बैंकिंग के जरिए से कर सकते हैं। ध्यान रखें कि फॉर्म भरने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा और कुछ ही देर में आपको अपना अकाउंट शुरू होने की जानकारी आपके फोन पर ही SMS के जरिए मिल जाएगी। recent visitors 44

पासपोर्ट बना हुआ आसान, घर में ही होगी बायोमेट्रिक स्कैनिंग और दस्तावेजों की जांच

रायपुर समय के साथ सुविधाएं लोगों को घर-द्वार में मिल रही हैं. इस कड़ी में पासपोर्ट भी शामिल हो गया है, जिसके लिए अब आपको कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, बल्कि घर बैठे ही पासपोर्ट से जुड़े काम हो जाएंगे. सरकार ने अब घर बैठे ही फिंगर प्रिंट्स और बायोमेट्रिक स्कैनिंग मशीन, दस्तावेजों की जांच, फोटो खींचने समेत सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराने जा रही है. विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनाने में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए लोगों को सुविधा के लिहाज से पासपोर्ट मोबाइल वैन चला रही है. इस हाईटेक वैन में पासपोर्ट बनाने की पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी. इस वैन को अलग-अलग इलाकों में हफ्ते में एक बार पहुंचाया जाएगा. लोगों को केवल इस वैन तक पहुंचना होगा. बाकी के काम वैन में तैनात कर्मचारी और अफसर कर लेंगे. मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में यह सुविधा शुरू भी हो गई है. अब इस विदेश मंत्रालय की इस महती योजना में छत्तीसगढ़ को भी शामिल कर लिया गया है. जल्द ही छत्तीसगढ़ पासपोर्ट दफ्तर को पहली वैन मिलने वाली है. यहां वैन कहां-कहां जाएगी, इसका रूट भी तैयार किया जा रहा है. तीन दिन में तत्काल पासपोर्ट दरअसल, बिना पासपोर्ट के विदेश जाना संभव नहीं है. विदेश जाने वालों की संख्या भी हर साल बढ़ रही है. पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया भी आसान हुई है. तत्काल पासपोर्ट तीन दिन में उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके लिए शुल्क 3500 रुपए ही है. सामान्य पासपोर्ट के लिए 1500 रुपए शुल्क लिया जाता है. सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो हफ्ते में इसे जारी कर दिया जाता है. क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी गौरव गर्ग ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए मोबाइल वैन शुरू की जा रही है. इसमें पासपोर्ट बनाने के सारे काम होंगे. लोगों को सेंटर तक नहीं जाना होगा. शुरुआत में इस वैन को वहां चलाया जाएगा जहां पासपोर्ट दफ्तर नहीं है. ताकि लोग घरों के सामने ही पासपोर्ट बनवा सकें. 19 साल में 6 लाख पासपोर्ट रायपुर में 2007 में पासपोर्ट दफ्तर खुलने के पहले तक लोगों को नया पासपोर्ट बनवाने के लिए भोपाल जाना पड़ता था. पहली बार दफ्तर खुला तो उस वर्ष 45 पासपोर्ट बने थे. इसके बाद हर साल पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या बढ़ती गई. पिछले तीन साल से हर साल 50 हजार से ज्यादा लोग पासपोर्ट बनवा रहे हैं. जहां दफ्तर नहीं, वहां सुविधा पहले क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी गौरव गर्ग ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए मोबाइल वैन शुरू की जा रही है. इसमें पासपोर्ट बनाने के सारे काम होंगे. लोगों को सेंटर तक नहीं जाना होगा. शुरुआत में इस वैन को वहां चलाया जाएगा, जहां पासपोर्ट दफ्तर नहीं है. ऑनलाइन पता चलेगा कब-कहां आएगी गाड़ी     मोबाइल वैन से पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को अलग से अपॉइंटमेंट दिया जाएगा     लोग सुविधा के अनुसार टाइम स्लॉट बुक करा सकेंगे. दिन भी चुन सकेंगे.     अपॉइंटमेंट बुक करने से लेकर दस्तावेज सत्यापन तक की प्रक्रिया सरल और तेज होगी. ऐसे करेंगे आवेदन     आवेदकों को passportindia.gov.in वेबसाइट पर लॉग इन कर स्लॉट बुक करना होगा.     अलग-अलग प्रक्रियाओं में मोबाइल वैन के ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा.     स्लॉट बुक होने के बाद वैन तय समय पर इलाके में पहुंचेगी. जहां प्रक्रिया पूरी की जाएगी.   recent visitors 33