पीड़ित बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाकर उससे 50 लाख रुपयों की भी डिमांड की, 61 साल के बुजुर्ग के साथ हनी ट्रैप

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। 61 साल के बुजुर्ग के साथ हनी ट्रैप का मामला सामने आने के बाद पुलिस भी दंग रह गई। आरोप है कि पीड़ित बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाकर उससे 50 लाख रुपयों की भी डिमांड की गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर के कनाड़िया में एक 61 साल के बुजुर्ग को एक महिला ने अपने हुस्न के जाल में फसाया। बुजुर्ग के साथ आरोपी महिला ने अश्लील फोटोज व वीडियो भी बना डाले। अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर आरोपी महिला ने बुजुर्ग से 50 लाख रुपयों की मांग तक कर डाली। आरोपी महिला के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मकवाना कॉम्प्लेक्स में एक सुपर मार्केट के लिए उन्होंने दुकान को किराये पर दिया था। बिल्डिंग मालिक होने के कारण बुजुर्ग दंपति दुकान में आया-जाया करते थे। बताया कि दुकान में वैशाली मनावत पत्नी संतोष मनावत निवासी पहाड़ी टेकरी सेल्स गर्ल का काम करती थी। स्टोर में आने जाने के दौरान पीड़ित का बुजुर्ग से बातचीत शुरू हुई। 28/11/2023 को लगभग 10 बजे आरोपी वैशाली ने पीड़ित को फोन कर मिलने की बात कही। वैशाली ने पीड़ित को कहा कि यदि मैंने आप को नहीं बताया तो मैं बर्बाद हो जाउंगी । आरोपी वैशली ने चालाकी से उसे कहा की ट्रैफिक में कैसे बात करेंगे तो बुजुर्ग ने उसे अपनी कार में बैठा लिया। वैशाली ने कार को पहले उज्जैन रोड की और ले जाने को कहा। आरोप है कि वैशाली ने बुजुर्ग को बात खत्म होने तक उज्जैन दर्शन के लिए चलने की जिद की। रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में कमरा लेने के बाद आरोपी वैशली ने बुजुर्ग को खाना लाने के लिए कमरे से बाहर भेज दिया। इस बीच, वैशली ने मोबाईल वीडियो रिकॉर्डिंग मोड पर ऑन कर छुपा दिया। खाना खाने के बाद बुजुर्ग बेहोश हो गए, जिसके बाद आरोपित वैशाली ने बुजुर्ग के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। फोन पर दी धमकी-बदनाम कर दूंगी आरोप है कि वैशाली ने फोन पर बुजुर्ग को कहा कि तुमने मेरे साथ जो किया है वह सारी बातें उसके घरवालों को बता देगी। घरवालों को बताकर बदनाम करने के साथ ही जेल भेजने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने इस उम्र में इस तरह कार्य नहीं करने में वो शरारिक असमर्थता बताई लेकिन वैशाली ने उसे 50 लाख की डिमांड कर दी । आरोपी वैशाली ने बुजुर्ग को स्टोर बुलाकर एक वीडियो दिखाया। आरोपी वैशाली ने 19 लाख रुपये देकर फोटो-वीडियो वायरल नहीं करने की बात तय हुई। 5 लाख फिर मांगे और दोबारा 11 लाख की थी डिमांड दिनांक 17.01.2024 को वैशाली एवं पीड़ित के 19 लाख रूपये देने के रूप में एग्रीमेंट 500 रूपये के स्टाम्प पर हुआ । जिसके बाद कुछ राशि नगद और कुछ राशि चेक के माध्यम से वैशाली को दिए । वीडियो-फोटो देने की बात पर पीड़ित ने बोला की वह मोबाईल फोन उसके भाई के पास है और वह वीडियो-फोटो डिलीट कर देगी। आरोप है कि वैशली ने 5 लाख और मांगे, जो बुजुर्ग ने दे दिए। बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि वैशाली ने 11 लाख की दोबारा डिमांड रखी जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच करने के बार आरोपी वैशाली को गिरफ्तार कर लिया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 37

पोलमपाड़ दशकों बाद फिर से रौशन, लोगों ने घरों में बल्ब जलाकर दी एक-दूसरे को बधाई

सुकमा जिले के नक्सली प्रभावित पोलमपाड़ दशकों बाद फिर से रौशन हो गया है. पुलिस-प्रशासन और सीआरपीएफ की 223वीं बटालियन के प्रयासों से बिजली आपूर्ति बहाल की गई है. बिजली पहुंचने की खुशी में लोगों ने अपने घरों में बल्ब जलाकर एक-दूसरे को बधाइयाँ दी. गौरतलब है वर्षों से माओवाद का दंश झेल रहे पोलमपाड़ के ग्रामीणों तक बुनियादी सुविधाएं पहुँचाने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. शासन के नियद नेला नार योजन के तहत इसी कड़ी में पोलमपाड़ होते हुए रायगुड़म तक सड़क का निर्माण जारी है, जिसके बनने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी. सुकमा जिला मुख्यालय से करीब 50 किलो मीटर अंदरूनी क्षेत्र में नक्सलियों ने दशकों पहले खंभों को तोड़कर बिजली सेवा बाधित कर दिया था. जिसके बाद से थाना चिंतलनार का पोलमपाड़ वह इलाका रहा है, जहां के लोगों को अपने निजी कार्यों से भी बाहर जाने नक्सलियों की अनुमति की जरूरत होती थी. यदि नक्सली मना कर दें तो लोग गांवों से निकल भी नहीं पाते थे, लेकिन समय के साथ पोलमपाड़ में बदलाव आया है. बताया गया कि कभी इन क्षेत्रों में बिजली हुआ करती थी. लेकिन 2006 की बात है, जब सलवा जुडूम अभियान के प्रारंभ होते ही नक्सलियों पोलमपाड़ इलाके को पुरी तरह विद्युत सेवा से दूर करते हुए बिजली के सारे पोल तोड़ दिया था. नक्सलियों का इतना ख़ौफ़ था की लोग चाह कर भी विकास की माँग सरकार के पास नहीं रख पाते थे, पर कैम्प के खुलने के बाद अब गांव का माहौल पुरी तरह बदल चुका है. लोग गांव में बाकी सुविधाओं की भी माँग सरकार व स्थानीय प्रशासन व पुलिस, सीआरपीएफ से करने लगे हैं. सीआरपीएफ व जिला पुलिस के प्रयासों से कैम्प की स्थापना की गई, जिसके बाद अब लोगों को आने जाने में किसी की अनुमति की जरूरत नहीं पड़ती है. लोग जब दिल चाहे आना-जाना कर सकते हैं. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 41

कवर्धा में तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

कवर्धा कोरबा से कवर्धा की ओर आ रही तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। यह हादसा पंडरिया थाना क्षेत्र के सैगोनाडीह और किशुनगढ़ गांव के बीच हुआ है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बस सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से पंडरिया अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है। कोयले से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा गौरेला-अनुपपूर मार्ग पर कोयले से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। पहले बेकाबू ट्रेलर वाहन पेड़ से टकराया, फिर सड़क पर पलट गया। वाहन इतनी तेज रफ्तार में था कि जिस पेड़ से टकराकर ट्रेलर पलटा वो पेड़ ही जमीन से उखड़ गया। हादसा रविवार सुबह गौरेला के फॉरेस्ट बैरियर के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार कोयले से लदा ट्रेलर मध्यप्रदेश के रामपुर से चम्पा जांजगीर की ओर जा रहा था। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नही है। वहीं घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। गौरेला पुलिस जांच में जुटी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 36

पहलगाम हमले पर बीजेपी सांसद का शर्मनाक बयान, अखिलेश बोले- भाजपा दल नहीं, नारी विरोधी मानसिकता का दल-दल है

लखनऊ हरियाणा से बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जो बयान दिया है, उस पर बवाल मच गया है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी सांसद पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि नारी वंदना की जगह, नारी का अपमान, निंदा और हर संभव शोषण व उत्पीड़न करना ही भाजपा का असली चेहरा है. अखिलेश ने X पर पोस्ट किया है कि ‘पहलगाम की पीड़ित महिलाओं के बारे में कहे गये भाजपा सांसद के इस कुत्सित बयान के लिए ‘निंदनीय’ शब्द लिखने से निंदनीय शब्द तक को आपत्ति होगी. नारी वंदना की जगह, नारी का अपमान, निंदा और हर संभव शोषण व उत्पीड़न करना ही भाजपा का असली चेहरा है, जो वीभत्स भी है और बेहद शर्मनाक भी. भाजपा दल नहीं नारी विरोधी मानसिकता का दल-दल है.’ दरअसल, हरियाणा के भिवानी में एक कार्यक्रम के दौरान सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि पहलगाम हमले में अपने पति (सुहाग) को खोने वाली महिलाओं में वीरांगनाओं जैसा जोश और भाव नहीं था. बीजेपी सांसद ने कहा जो ट्रेनिंग पीएम मोदी इस देश के लोगों को देना चाहते हैं अगर ये ट्रेनिंग उन पर्यटकों के पास होती तो तीन उग्रवादी 26 लोगों को नहीं मार सकते थे. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 46

ओवैसी ने पाकिस्तान पर किया कड़ा प्रहार, ‘नाकाम देश’ बताते हुए उसकी नीतियों की जमकर की आलोचना

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर के बाद, भारतीय सांसदों का प्रतिनिधिमंडल दुनियाभर में पाकिस्तान और आतंकवाद के बीच संबंध को उजागर करने के लिए एक अभियान चला रहा है। AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में भारतीय डलिगेशन पश्चिमी एशिया के दौरे पर है। बहरीन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने पड़ोसी मुल्क को ‘नाकाम देश’ बताते हुए उसकी नीतियों की जमकर आलोचना की। बहरीन में, प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के आतंकवाद को निंदा की और बहरीन सरकार से पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में वापस लाने का आग्रह किया। AIMIM प्रमुख पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि आतंकवाद केवल पाकिस्तान के कारण है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या के लिए आतंकवादियों ने धर्म का सहारा लिया। उन्होंने कुरान की आयतों को गलत संदर्भ में पेश किया है। हमें इसे खत्म करना होगा। उन्होंने लोगों की हत्या को उचित ठहराने के लिए धर्म का इस्तेमाल किया है। इस्लाम आतंकवाद की निंदा करता है और कुरान ने स्पष्ट रूप से कहा है कि एक निर्दोष व्यक्ति की हत्या पूरी मानव जाति की हत्या के समान है। ओवैसी ने कहा, “हमारी सरकार ने हमें यहां भेजा है ताकि दुनिया को यह समझा सकें कि भारत पिछले कई सालों से किस तरह के खतरों का सामना कर रहा है। दुर्भाग्य से हमारे कई निर्दोष लोग मारे जा चुके हैं। इस समस्या की जड़ पाकिस्तान है। जब तक पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों को समर्थन देना, मदद करना और उन्हें प्रायोजित करना बंद नहीं करता, तब तक यह खतरा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत अपने लोगों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठा रहा है और अगर पाकिस्तान फिर से कोई गलती करता है तो इस बार जवाब बहुत सख्त होगा। उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे इस हमले ने आम लोगों की जिदगियां तबाह कर दीं। उन्होंने कहा, “एक महिला, जिसकी शादी को सिर्फ छह दिन हुए थे, सातवें दिन विधवा हो गई। दूसरी महिला ने दो महीने पहले शादी की थी, उसका पति भी इस हमले में मारा गया। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमारे देश में एकमत है, चाहे हम किसी भी राजनीतिक संबद्धता से संबंधित हों। हमारे बीच राजनीतिक मतभेद हैं, लेकिन जब हमारे देश की अखंडता की बात आती है, तो यह सही समय है कि हमारा पड़ोसी देश इसे समझे। मैं अनुरोध करता हूं और उम्मीद करता हूं कि बहरीन सरकार पाकिस्तान को FATF की ग्रे सूची में वापस लाने में हमारी मदद करेगी, .क्योंकि इस पैसे का इस्तेमाल उन आतंकवादियों का समर्थन करने के लिए किया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 45

ताजमहल को एक बार फिर से उड़ाने की धमकी, पुलिस हाईअलर्ट

आगरा ताजमहल को एक बार फिर से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी केरल से मिली है. ई-मेल से भेजी गई इस धमकी में ताजमहल को बम से उड़ाने की बात लिखी है. जिसके बाद से पुलिस हाईअलर्ट पर है. शनिवार सुबह करीब सात बजे केरल से सव्वाकू शंकर की ईमेल आईडी से एक मेल यूपी टूरिज्म, दिल्ली पुलिस और अभय श्रीवास्तव की आईडी पर आई. जिसमें ताजमहल को दोपहर 3:30 बजे तक आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई थी. धमकी मिलने के बाद सीआईएसएफ, ताज सुरक्षा पुलिस, बन निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉइड, पर्यटन पुलिस और भारत पुरातत्व सर्वेक्षण ​विभाग ने करीब तीन घंटे तक ताजमहल का चप्पा-चप्पा छान मारा. हालांकि, कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. धमकी के चलते ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर सतर्कता और बढा दी गई. पर्यटकों को ताजमहल में पेन ले जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई. तीन घंटे की तलाशी के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली तो सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली. डीसीपी सिटी के मुताबिक यह हॉक्स ईमेल था, जो केरल से आया था. इस बारे में साइबर सेल थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है. जिसकी जांच साइबर सेल कर रही है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 53

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में बोला – सेना ने सिर गर्व से ऊंचा कर दिया

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 122वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों से संवाद किया। अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा, "आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है, संकल्पबद्ध है। आज हर भारतीय का यही संकल्प है कि हमें आतंकवाद को खत्म करना है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेना ने जो पराक्रम दिखाया उसने हर हिंदुस्तान का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया…" "जवानों ने आतंक के अड्डों को तबाह किया" पीएम मोदी ने आगे कहा, "ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया भर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है…" उन्होंने कहा, "हमारे जवानों ने आतंक के अड्डों को तबाह किया, यह उनका अदम्य साहस था और उसमें शामिल थी, भारत में बने हथियारों, उपकरणों और टेक्नोलॉजी की ताकत। उसमें 'आत्मनिर्भर भारत' का संकल्प भी था। हमारे इंजीनियर, हमारे टेक्निशियन हर किसी का पसीना इस विजय में शामिल है।" उन्होंने कहा कि जिस सटीकता के साथ, जिस सटीकता के साथ, हमारी सेनाओं ने सीमा पार के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया, वो अद्भुत है। 'ऑपरेशन सिंदूर' ने दुनिया-भर में आतंक के खिलाफ़ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है। पीएम मोदी ने कहा, "'ऑपरेशन सिंदूर' सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, ये हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है और इस तस्वीर ने पूरे देश को देश-भक्ति के भावों से भर दिया है, तिरंगे में रंग दिया है। आपने देखा होगा, देश के कई शहरों में, गावों में, छोटे-छोटे कस्बों में, तिरंगा यात्राएं निकाली गई। हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर देश की सेना, उसके प्रति वंदन-अभिनंदन करने निकल पड़े। कितने ही शहरों में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर बनने के लिए बड़ी संख्या में युवा एकजुट हो गए, और हमने देखा, चंडीगढ़ के वीडियो तो काफी वायरल हुए थे।" उन्होंने आगे कहा, "सोशल मीडिया पर कविताएं लिखी जा रही थीं, संकल्प गीत गाये जा रहे थे । छोटे-छोटे बच्चे पेटिंग्स बना रहे थे जिनमें बड़े सन्देश छुपे थे। मैं अभी तीन दिन पहले बीकानेर गया था । वहाँ बच्चों ने मुझे ऐसी ही एक पेटिंग्स भेंट की थी। 'ऑपरेशन सिंदूर' ने देश के लोगों को इतना प्रभावित किया है कि कई परिवारों ने इसे अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है। बिहार के कटिहार में, यूपी के कुशीनगर में, और भी कई शहरों में, उस दौरान जन्म लेने वाले बच्चों का नाम 'सिंदूर' रखा गया है।" नक्सलवाद पर बोले पीएम मोदी पीएम मोदी ने नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "बस से कहीं आना-जाना कितनी सामान्य बात है। लेकिन मैं आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताना चाहता हूं, जहां पहली बार एक बस पहुंची। इस दिन का वहां के लोग वर्षों से इंतजार कर रहे थे। और जब गांव में पहली बार बस पहुंची तो लोगों ने ढोल-नगाड़े बजाकर उसका स्वागत किया। बस को देखकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। गांव में पक्की सड़क थी, लोगों को जरूरत थी, लेकिन पहले कभी यहां बस नहीं चल पाई थी।" पीएम ने कहा, "क्यों, क्योंकि ये गांव माओवादी हिंसा से प्रभावित था। यह जगह है महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में, और इस गांव का नाम है, काटेझरी। काटेझरी में आए इस परिवर्तन को आसपास के पूरे क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है। अब यहां हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। माओवाद के खिलाफ सामूहिक लड़ाई से अब ऐसे क्षेत्रों तक भी बुनियादी सुविधाएं पहुंचने लगी है। गांव के लोगों का कहना है कि बस के आने से उन लोगों का जीवन बहुत आसान हो जाएगा।" प्रधानमंत्री ने कहा कि 'मन की बात' में हम छत्तीसगढ़ में हुए बस्तर ओलंपिक्स और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में साइंस लैब पर चर्चा कर चुके हैं। यहां के बच्चों में साइंस का जुनून है। वो स्पोर्ट्स में भी कमाल कर रहे हैं। ऐसे प्रयासों से पता चलता है कि इन इलाकों में रहने वाले लोग कितने साहसी होते हैं। इन लोगों ने तमाम चुनौतियों के बीच अपने जीवन को बेहतर बनाने की राह चुनी है। मुझे यह जानकार भी बहुत खुशी हुई कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में दंतेवाड़ा जिले के नतीजे बहुत शानदार रहे हैं। करीब 95 परसेंट रिजल्ट के साथ ये जिला 10वीं के नतीजों में टॉप पर रहा। वहीं 12वीं की परीक्षा में इस जिले ने छत्तीसगढ़ में छठा स्थान हासिल किया । सोचिए। जिस दंतेवाड़ा में कभी माओवाद चरम पर था, वहां आज शिक्षा का परचम लहरा रहा है। ऐसे बदलाव हम सभी को गर्व से भर देते हैं। शेरों से जुड़ी एक बड़ी अच्छी खबर पीएम मोदी ने शेरों की बढ़ती आबादी का जिक्र करते हुए खुशी जताई। उन्होंने कहा, "मेरे प्यारे देशवासियो, अब मैं लॉयन्स, शेरों से जुड़ी एक बड़ी अच्छी खबर आपको बताना चाहता हूं। पिछले केवल पाँच वर्षों में गुजरात के गिर में शेरों की आबादी 674 से बढ़कर 891 हो गई है। 674 से 891! शेरों की गणना के बाद सामने आई शेरों की ये संख्या बहुत उत्साहित करने वाली है।" उन्होंने कहा, "आप में से बहुत से लोग यह जानना चाह रहे होंगे कि आखिर ये जानवरों की जनगणना होती कैसे है? ये अभ्यास बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शेरों की गणना 11 जिलों में, 35 हजार वर्ग किलोमीटर के दायरे में की गई थी। गणना के लिए टीमों ने हर समय यानी चौबीसों घंटे इन क्षेत्रों की निगरानी की। इस पूरे अभियान में वेरिफिकेशन और क्रॉस वेरिफिकेशन दोनों किए गए। इससे पूरी बारीकी से शेरों की गिनती का काम पूरा हो सका।" उन्होंने कहा, "एशियाई शेरों की आबादी में बढ़ोतरी ये दिखाती है कि जब समाज में ऑनरशिप का भाव मजबूत होता है, तो कैसे शानदार नतीजे आते हैं। कुछ दशक पहले गिर में हालात बहुत चुनौतीपूर्ण थे। लेकिन वहां के लोगों ने मिलकर बदलाव लाने का बीड़ा उठाया। वहां लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ ही ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिस को भी अपनाया गया। इसी दौरान गुजरात ऐसा पहला राज्य बना, जहां बड़े पैमाने पर वन विभाग के पद पर … Read more