Day: May 27, 2025
महासमुंद : पंजीकृत श्रमिकों को डीबीटी से मिलेगा योजना लाभ, आधार लिंकिंग अनिवार्य
महासमुंद : पंजीकृत श्रमिकों को डीबीटी से मिलेगा योजना लाभ, आधार लिंकिंग अनिवार्य महासमुंद छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रणाली (डीबीटी) के माध्यम से 17 सितम्बर 2024 से प्रदान किया जा रहा है। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं श्रमिकों को मिल सकेगा जिनका बैंक खाता आधार से लिंक होगा। वर्तमान में कई पंजीकृत श्रमिकों का आधार एवं बैंक खाता विवरण श्रमिक पंजीयन कार्ड में उपलब्ध नहीं है अथवा उनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, जिससे डीबीटी में बाधा उत्पन्न हो रही है। श्रम विभाग ने ऐसे श्रमिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराएं। यदि किसी कारणवश श्रमिक स्वयं का खाता लिंक नहीं करा पा रहे हैं, तो उनके आश्रित जैसे पिता, पति, पत्नी, पुत्र या पुत्री के बैंक खाते को आधार से लिंक कराना अनिवार्य होगा। श्रमिकों की सुविधा के लिए जिले में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही श्रम संसाधन केंद्रों के माध्यम से व्यक्तिगत संपर्क, समाचार पत्रों एवं प्रचार माध्यमों से निःशुल्क जानकारी एवं सहायता प्रदान की जाएगी ताकि अधिक से अधिक श्रमिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। अधिक जानकारी एवं श्रमिक पंजीयन कार्ड में आवश्यक संशोधन हेतु श्रमिक कार्यालय, जिला श्रम पदाधिकारी, महासमुंद, सभी विकासखंडों में संचालित श्रम संसाधन केंद्र, ’श्रमेव जयते’ मोबाइल ऐप, विभागीय वेबसाइट https://shramevjayate.cg.gov.in/ एवं लोक सेवा केंद्रों से संपर्क किया जा सकता है। recent visitors 49
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की तरफ से चीनी निर्यात पर टैरिफ बढ़ाए जाने से ड्रैगन को करारा झटका, 90 लाख नौकरियों पर खतरा
न्यूयॉर्क अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार सत्ता में आने के बाद से ही जारी है। माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की तरफ से चीनी निर्यात पर टैरिफ बढ़ाए जाने से ड्रैगन को करारा झटका लगने वाला है। खासतौर पर उसके यहां बेरोजगारी में तेज इजाफा हो सकती है और दशकों से ग्रोथ में चल रही इकॉनमी मंदी की चपेट में आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि यदि टैरिफ वॉर ऐसे ही जारी रहा तो चीन में 90 लाख नौकरियां मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में छिन सकती हैं। इसके अलावा चीन में प्रॉपर्टी ग्रोथ भी पहले से काफी डाउन है। चीन में पहले ही बेरोजगारी की दर दोहरे अंकों में जा चुकी है। यूनिवर्सिटी और कॉलेजों से निकलने वाले नए ग्रैजुएट्स को नौकरी मिलने में दिक्कतें आ रही हैं। इस तरह चीन में पहले से ही लाखों लोग बेरोजगारी के दलदल में हैं और अमेरिका से टैरिफ वॉर इस संकट को और बढ़ा सकता है। दरअसल चीन में अकेले 100 मिलियन नौकरियां मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ही हैं। इसी महीने चीन और अमेरिकी अधिकारियों के बीच सहमति बनी है कि अस्थायी तौर पर टैरिफ को कम कर दिया जाए। इसकी वजह है कि दोनों देश ही ऑल आउट ट्रेड वॉर में नहीं जाना चाहते। इससे दोनों की ही इकॉनमी के मंदी में आने की आशंका है। इन्वेस्टमेंट बैंक Natixis की एक रिपोर्ट के अनुसार यदि अमेरिका की ओर से लागू टैरिफ ऐसे ही लागू रहे तो फिर चीन की ओर से अमेरिका को किया जाने वाला निर्यात आधा हो सकता है। ऐसी स्थिति में 6 मिलियन मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की नौकरियां छिन सकती हैं। यही नहीं यदि टैरिफ वॉर तेज हुआ और यह ट्रेड वॉर में तब्दील हुआ तो फिर नौकरियां छिनने आंकड़ा 9 मिलियन यानी 90 लाख तक जाने की आशंका है। गोल्डमैन सैक्स का अनुमान- 1.6 करोड़ नौकरियों पर होगा खतरा बता दें कि बीते महीने ही गोल्डमैन सैक्स की भी एक रिपोर्ट आई थी। इसमें कहा गया था कि चीन में अमेरिकी फैसलों के चलते 1.6 करोड़ नौकरियां छिन सकती हैं। रिपोर्ट में कहा गया था कि यदि चीन और अमेरिका के बीच ऐसे ही संघर्ष बना रहा तो फिर लेबर मार्केट में दबाव होगा। ऐसी स्थिति नौकरियों के लिए संकट पैदा करेगी। खासतौर पर मैन्युफैक्टरिंग और रिटेल सेक्टर में यह संकट अधिक होगा। recent visitors 55
रायपुर : जिला उपभोक्ता आयोगोें के अध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यशाला 31 मई को
रायपुर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल 31 मई को जिला उपभोक्ता आयोगों के अध्यक्ष एवं सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। प्रशिक्षण पंडरी, पुराना बस स्टैण्ड के पास छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग भवन के सम्मेलन कक्ष में सबेरे सवा 10 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री अमरेश्वर प्रताप साही एवं छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया द्वारा उपस्थित उपभोक्ता आयोगों के अध्यक्ष एवं सदस्यों को प्रशिक्षित किया जायेगा। recent visitors 53
रायपुर : संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2024 और 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित
रायपुर : संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2024 और 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित रायपुर, संगीत नाटक अकादेमी, नई दिल्ली द्वारा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2024 और 2025 के लिए प्रदर्शनकारी कला क्षेत्रों के उत्कृष्ट युवा कलाकारों से 07 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संगीत, नृत्य, रंगमंच, पारम्परिक-लोक-आदिवासी संगीत, नृत्य, रंगमंच तथा पपेटरी-मूक अभिनय तथा पारम्परिक संश्रित कलाएं जैसे वाद्ययंत्र निर्माण तथा मुखौटा निर्माण के कलाकार आवेदन कर सकते हैं। ऐसे कलाकारों से जिनकी आयु दिनांक 1 अप्रैल 2025 को न्यूनतम 40 वर्ष या अधिक हो आवेदन संक्षिप्त बायो-डेटा, जन्म प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, यथोचित फोटोग्राफ, उपलब्धियों के संबंध में अखबारों में प्रकाशित आलेखों की कतरनों की छायाप्रतियां जमा करना आवश्यक है। पुरस्कार के लिए कलाकार संगीत नाटक अकादमी के वेबसाईट के माध्यम https://www.sangeetnatak.gov.in/award-honours/nomination के माध्यम से संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के वेबसाईट https://sangeetnatak.gov.in/ से 14 जुलाई तक सीधे नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र में स्पष्ट पूर्ण रूप से भरे गए प्रस्ताव तथा ऑनलाईन नामांकन की जानकारी सहित आवेदन पत्र दिनांक 07 जुलाई, 2025 तक संचालक, संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, सेक्टर-27, नवा रायपुर अटल नगर, छ.ग. को प्रेषित किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदक संस्कृति विभाग में संपर्क कर सकते हैं। recent visitors 60
जगदलपुर : नवीन संगीत महाविद्यालय जगदलपुर में प्रवेश हेतु 15 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित
जगदलपुर नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय जगदलपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत बीपीए पाठ्यक्रम अंतर्गत 40 सीटों पर प्रवेश जारी है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 15 जून 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। उक्त महाविद्यालय वर्तमान में बस्तर एकेडमी डांस आर्ट एवं लिटरेचर (बादल) आसना जगदलपुर में संचालित है। यहां शास्त्रीय गायन (हिन्दुस्तानी), लोकसंगीत, कथक नृत्य विषय संचालित है। विद्यार्थियों को इसमें से कोई एक मुख्य विषय एवं कोई एक सहायक विषय लेना होगा। साथ ही हिन्दी भाषा या अंग्रेजी भाषा तथा पर्यावरण विषय अनिवार्यतः लेना होगा। उक्त बीपीए पाठ्यक्रम स्नातक में चार वर्ष की डिग्री कोर्स है। यह महाविद्यालय इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से संबंद्ध है। संगीत सीखने के इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश हेतु आवेदन फार्म शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय जगदलपुर अथवा बस्तर एकेडमी, बादल आसना जगदलपुर से प्राप्त कर सकते हैं। प्राचार्य नवीन संगीत महाविद्यालय जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर प्रावीण्यता सूची तैयार की जाएगी और आवश्यकता अनुसार अभिरुचि परीक्षा ली जाएगी। चयन सूची 30 जून 2025 को जारी की जाएगी और सीट रिक्त होने की स्थिति में द्वितीय सूची निकाली जाएगी। recent visitors 61
आधा यूपी हीट इंडेक्स के डार्क रेड जोन में, मौसम का नया पैटर्न, कम तापमान में ज्यादा गर्मी, उमस भरी गर्मी से जूझे कानपुर वाले
कानपुर नौतपा के दूसरे दिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने जोर मारा। शुष्क हवाएं चलीं पर नमी अधिक होने के कारण उमस बढ़ गई। हीट इंडेक्स के कारण आधे से ज्यादा यूपी के जिले रेड जोन में चले गए हैं। मौसम विभाग ने चेताया है कि अधिक तापमान से ही नहीं ज्यादा हीट इंडेक्स से भी हीट स्ट्रोक हो सकता है। अप्रैल से लेकर अब तक मौसम में बदलाव रहा है। इसे मौसम के पैटर्न में आ रहे बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। मई में अब तक केवल छह दिन ऐसे रहे हैं जब दिन का पारा 40 डिग्री या इससे अधिक रहा है। 40 के ऊपर पारे से हीट वेव मानी जाती है। मई में हीट वेव की स्थिति कमजोर रही है। मौसम के नए पैटर्न में कम तापमान में भी ज्यादा गर्मी का अहसास होना है.यह स्थिति सेहत के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सामान्य तौर पर पारा ड्राई बल्ब तापमान के आधार पर मापा जाता है। यह थर्मामीटर के आधार पर मापा जाता है। शरीर का तापमान केवल ड्राई बल्ब के आधार पर नहीं बल्कि वेट बल्ब तापमान और इसके आधार पर हीट इंडेक्स जैसी वजह तय करती है। हमें कितनी गर्मी महसूस हो रही है। वेट बल्ब तापमान में हवा की आर्द्रता को भी ध्यान में रखा जाता है। जब आर्द्रता अधिक होती है तो पसीना आसानी से नहीं सूखता, जिसके कारण शरीर को ठंडक नहीं मिल पाती और ज्यादा गर्मी महसूस होती है भले ही तापमान कम हो। इंडेक्स बढ़ने पर हीट स्ट्रोक का खतरा मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि द लैंसेट न्यूरोलॉजी जर्नल में पब्लिश स्टडी के मुताबिक हीट इंडेक्स यदि रेड है तो इससे हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है। यदि ऑरेंज है तो देर तक धूप में रहने से ऐसा हो सकता है। डार्क ग्रीन की स्थिति में लंबे समय तक रहने से थकान हो सकती है। आने वाले दिनों में आंधी-पानी की संभावना बनी रहेगी। मई के अंतिम दिनों में हल्की बारिश संभव है। उमस भरी गर्मी से जूझे कानपुर वाले सोमवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रहा जो सामान्य से कम रहा। रात का पारा 28 डिग्री रहा। सामान्य से अधिक रहा। नमी का अधिकतम प्रतिशत 66 और न्यूनतम 45 फीसदी रहा। इस तरह कानपुर का हीट इंडेक्स 62 रहा। यह रेड जोन में आता है। recent visitors 72