सचिव संग जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर संदीप रघुवंशी का आमला में सचिव साथियों ने किया भव्य स्वागत।

Sandeep Raghuvanshi was given a grand welcome by his secretary colleagues in Amla on being made the district president along with the secretary. हरिप्रसाद गोहे आमला। मुलताई स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित सचिव जागृति एवं संगठन उदय संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय विशाल सम्मेलन का आयोजन आयोजित किया गया था। आयोजित सम्मेलन में बतौर विशेष अतिथि प्रदेश सचिव संघ अध्यक्ष दिनेश शर्मा उपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी अनुसार इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से आमला जनपद की ग्राम पंचायत ब्राह्मणवाड़ा में पदस्थ सचिव संदीप सिंह रघुवंशी को बैतूल जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया, वहीं राजेन्द्र झरबड़े  को संभागीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सम्मेलन में बैतूल जिले के समस्त पंचायत सचिव ‘एक संकल्प एक दिन संगठन के नाम’ के संकल्प के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संगठन का मुख्य लक्ष्य पंचायत सचिवों के भविष्य को सुरक्षित करना एवं संगठन को मजबूत करना है। संदीप रघुवंशी के जिला अध्यक्ष बनने पर आमला जनपद के सचिवों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने नवागत अध्यक्ष के आमला जनपद आगमन पर फूल माला पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया और जिया सचिव संघ अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं प्रेषित की गई। आमला जनपद के सचिव रूसीलाल यादव, सुमेर सिंह बघेल, राजकुमार जादौन, गुड्डू पवार, खेमराज सूर्यवंशी, दिनेश यदुवंशी, कृष्णा सोलंकी, मनोज गड़ेकर, सर्जेराव चिल्लाटे, हरिकिशोर पठाड़े सहित समस्त सचिवों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। recent visitors 4