भाजपा की लोकप्रियता और विकास से डर कर राहुल गांधी हर मुद्दे का विरोध कर भ्रमित कर रहे हैं : सांसद गजेंद्र पटेल

Fearing the BJP’s popularity and development, Rahul Gandhi is opposing every issue and spreading confusion: MP Gajendra Patel. खरगोन । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्र पटेल ने कहा है कि राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता और विकास से डरते हुए हर मुद्दे पर विरोध कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। मंगलवार को खरगोन में पत्रकारों से चर्चा में राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा के डरने की बात को लेकर पूछे गए सवाल पर गजेंद्र पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लंबे समय से सरकार में है और विपक्ष को पारदर्शिता और नियमानुसार कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मिलती रही है। राहुल गांधी गत तीन महीने से युवाओं को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं तो क्या अभी बिना अनुमति के कार्यक्रम कर रहे हैं और वक्तव्य दे रहे हैं? इस सवाल के जवाब में राष्ट्रीय महासचिव पटेल ने कहा कि आगामी दिनों में इंदौर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी इसी प्रकार का दुष्प्रचार किया जा रहा है, लेकिन सरकार उन्हें नियमानुसार अनुमति दे रही है। पटेल ने कहा कि दरअसल 70 प्रतिशत देश में भाजपा की सरकार है और देश के विकास के पद पर अग्रसर है, इसलिए उन्हें डर सता रहा है और उनकी कोई ना कोई मुद्दा निकाल कर विरोध और भ्रम पैदा करने की प्रवृत्ति हो गई है। केंद्र सरकार लोकसभा में हर विषय पर निडर होकर चर्चा करने को तैयार है लेकिन राहुल गांधी तो स्वयं डरते हैं इसलिए विदेश में जाकर भारत का विरोध और बुराई करते हैं। उनकी यह आदत जनता देख और समझ रही है। तत्काल की है कार्रवाईसागर में हुई जहरीली शराब से मौतों को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने इस पर तत्काल एक्शन लेकर कार्रवाई की है। इसी तरह बालाघाट में बच्चों की मृत्यु को लेकर उन्होंने कहा कि मामलों की स्क्रुटनी और स्कैनिंग की जा रही है और प्रभारी मंत्री गंभीरता से इस मुद्दे को देख रहे हैं। गजेंद्र पटेल राजस्थान नगर निकाय चुनाव सह प्रभारी हैं, उन्होंने कहा कि इन चुनाव में भी जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है और मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में विकास की नई गाथाएं लिखी जाएगी। recent visitors 1

भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, सड़क पर लगा 5 किमी लंबा जाम, चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था

Intern doctors protest in Bhopal; 5-km-long traffic jam on the road; traffic system thrown out of gear. भोपाल: भोपाल में MBBS इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. राजधानी के पुराने शहर इलाके में इंटर्न डॉक्टरों के सड़क पर प्रदर्शन के चलते यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है. कई प्रमुख मार्गों पर जाम जैसे हालात बन गए हैं और वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. जाम में कई स्कूल बसें भी फंस गईं, जिससे बच्चों और अभिभावकों को परेशानी उटानी पड़ी. रोजाना अपने काम और नौकरी के लिए घर से निकलने वाले लोगों को भी रास्ते में काफी समय तक रुकना पड़ा. एंबुलेंस को रास्ता मिलने में परेशानी प्रदर्शन के बीच एंबुलेंस को भी रास्ता मिलने में परेशानी से जूझना पड़ा. अस्पतालों और मरीजों से जुड़े इलाके में यातायात बाधित होने से मरीजों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई. प्रदर्शन का असर सिर्फ अस्पताल आने-जाने वाले लोगों तक सीमित नहीं रहा. वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा. पुराने शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से आसपास के मार्गों पर भी यातायात प्रभावित हुआ. स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन MBBS इंटर्न डॉक्टर लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि वर्तमान स्टाइपेंड उनकी जिम्मेदारियों और काम के हिसाब से पर्याप्त नहीं है. डॉक्टर 14,377 रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड किए जाने की मांग कर रहे हैं. डॉक्टरों के सड़क पर प्रदर्शन का सीधा असर आम लोगों पर भी दिखाई देने लगा है. मरीज, स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग और आम लोग जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं. जाम मे फ़ंसी एक महिला सीमा ने कहा “आंदोलन करें लेकिन दूसरों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. मैं रोजाना इसी रास्ते से गाँधी मेडिकल कॉलेज जाती हूं. इस स्थिति में मैं कैसे अपने ऑफिस और फिर घर वापस आउंगी.” वहीं डॉक्टरों के जाम को लेकर एसीपी संतोष पटेल ने कहा “आंदोलनकारियों से लगातार बातचीत की जा रही है. समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है. यातायत व्यवस्था को भी ठीक किया जा रहा है.” अब समाधान पर नजर स्थिति को देखते हुए बड़ा सवाल है कि मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन और आम जनता की परेशानी के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए? प्रदर्शनकारियों की मांगों को लेकर सरकार जल्द बातचीत करे और ऐसा रास्ता निकाले जिससे डॉक्टरों का आंदोलन खत्म हो जाए और आम राहगीरों की आवाजाही भी प्रभावित न हो. recent visitors 4

विदेश मंत्रालय: एफिल टावर विवाद पर MEA ने पल्ला झाड़ा, LAC पर चीन से बातचीत; पाकिस्तान के खेलों पर क्या कहा?

Ministry of External Affairs: MEA distances itself from the Eiffel Tower controversy; talks with China on the LAC; what was said about Pakistan’s antics? नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कई अहम मुद्दों पर भारत का पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने पेरिस के एफिल टावर से जुड़े विवाद, भारत-चीन LAC सैन्य बैठक और 2027 में पाकिस्तान में होने वाले क्षिण एशियाई महासंघ (एसएएफ) खेल में भारत की संभावित भागीदारी पर जानकारी दी। एफिल टावर मामले पर MEA ने क्या कहा?बीएपीएस संस्था के प्रतिनिधिमंडल की पेरिस यात्रा के दौरान एफिल टावर की कुछ जगहों पर महिला कर्मचारियों को नहीं जाने देने संबंधी रिपोर्टों पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार को इस मामले की जानकारी है। उन्होंने बताया कि पेरिस क्षेत्र में बीएपीएस संस्था की ओर से एक मंदिर का उद्घाटन हुआ है। हालांकि एफिल टावर से जुड़े विशेष मामले को उन्होंने संबंधित संस्थाओं के बीच का विषय बताया। विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे पर कोई विस्तृत टिप्पणी नहीं की। LAC पर भारत-चीन के बीच क्या हुआ?भारत-चीन सीमा से जुड़े LAC मुद्दे पर विदेश मंत्रालय ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की बैठक की जानकारी दी। रणधीर जायसवाल के अनुसार, अगस्त 2025 और अगस्त 2026 में दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों के बीच बनी सहमति के बाद WMCC की बैठकें बीजिंग और नई दिल्ली में हुई थीं। इसके बाद पहली वरिष्ठ सैन्य कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग 6 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में भारतीय क्षेत्र के वाचा और 7 सितंबर को चीन की ओर दमाई में हुई। उन्होंने बताया कि पश्चिमी सेक्टर में भी इसी तरह की व्यवस्था मौजूद है। पाकिस्तान में एसएएफ गेम्स में भारत जाएगा?2027 दक्षिण एशियाई महासंघ खेल में भारत की भागीदारी को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय या बहुपक्षीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का फैसला खेल मंत्रालय की हालिया नीति के अनुसार होगा। प्रवक्ता ने कहा कि इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय और संबंधित खेल संस्थाओं के निर्देशों के साथ-साथ भारतीय खिलाड़ियों के हित को भी ध्यान में रखा जाएगा। यानी पाकिस्तान में होने वाले एसएएफ गेम्स में भारत की भागीदारी पर अभी कोई अंतिम फैसला स्पष्ट नहीं किया गया है। recent visitors 3

फिर आपा खो बैठै रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को बताया गीदड़

Rewa MP Janardan Mishra loses his cool again; calls protesting Congress workers ‘jackals’. रीवा । रीवा में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था का आरोप लगाकर कांग्रेस उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला पर हमलावार है. बीते दिनों युवा कांग्रेस के नेताओं ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के निवास का घेराव करते हुए दीवार पर कालिख पोती थी और गेट फांदकर अंदर दाखिल हुए थे. इसके विरोध में सोमवार को बीजेपी सांसद जानर्दन मिश्रा सहित बीजेपी के सैकड़ों नेता सड़क पर उतरे और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. युवा कांग्रेस पर गुंडागर्दी करने का आरोप रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने बीजेपी कार्यर्ताओं के साथ स्वामी विवेकानंद पार्क से पैदल मार्च किया और युवा कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ आईजी को शिकायती पत्र सौंपा. इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी संसाद जानर्दन मिश्रा एक बार फिर अपना आपा खो बैठे. उन्होंने कहा “युवा कांग्रेस ने गुंडागर्दी करते हुए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के निवास में घुसने और हमला करने का प्रयास किया. इस घटना को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर हिम्मत है तो सामने आकर कहो कि हमें राजेंद्र शुक्ला पर हमला करना है. उसका जवाब तुम्हें मिलेगा और जरूर मिलेगा.” बोले- इन गीदड़ों की मौत आई है सांसद जनार्दन मिश्रा ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा “अगर धोखे से जाओगे तो कड़ा जवाब मिलेगा. जब गीदड़ की मौत आती है तो वह शहर की तरफ भागता है. इन गीदड़ों की भी मौत आई है. इसलिए ये राजेंद्र शुक्ला के घर की तरफ भागे. इनको तो ठिकाने लगाया जाएगा. अगर इस तरह से कोई कार्रवाई की गई तो वह चाहे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला हो या फिर कोइ अन्य नेता ही क्यों न हो. अगर उनके घरों में कोई गुंडागर्दी करने आएगा तो उसे 4 गुना ज्यादा उलटा जवाब मिलेगा.” पुलिस से मिला कार्रवाई का आश्वासन सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा “कल जिस तरह से कुछ गुंडों ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं के इशारे पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के निवास मे घुसकर हमला करने का प्रयास किया. साथ ही उनके द्वारा जो भी आपराधिक कृत्य करने का प्रयास किया गया, उसके विरोध मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और आईजी को ज्ञापन सौंपा. उनके द्वारा आश्वासन दिया गया है कि मामले की गंभीरता से जांच करते हुए तत्काल अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे. recent visitors 6