बरेली से गढ़ी पहुंचे SI रामप्रसाद गोहे, संभाला चौकी प्रभारी का पद
SI Ramprasad Gohe arrived in Garhi from Bareilly, took over as outpost in-charge. हरिप्रसाद गोहे रायसेन। पुलिस अधीक्षक, जिला रायसेन द्वारा जारी प्रशासनिक तबादला आदेश के तहत उप निरीक्षक रामप्रसाद गोहे को बरेली से गढ़ी पुलिस चौकी प्रभारी के पद पर पदस्थ किया गया है। आदेश जारी होने के बाद उन्होंने गढ़ी चौकी पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया। रामप्रसाद गोहे इससे पहले रायसेन जिले के बरेली थाना सहित पुलिस विभाग के विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नवीन पदस्थापना के बाद गढ़ी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों की रोकथाम तथा आमजन की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई उनकी प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल रहेगी। गढ़ी पुलिस चौकी थाना गैरतगंज के अंतर्गत आती है। चौकी प्रभारी के रूप में पदभार संभालने के बाद गोहे ने क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था को व्यवस्थित रखने और आमजन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया। पुलिस विभाग में सेवाओं के साथ-साथ रामप्रसाद गोहे की पहचान एक एथलीट एवं धावक के रूप में भी बताई जाती है। उनके गढ़ी चौकी प्रभारी बनने पर क्षेत्र में पुलिसिंग को लेकर नई जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की उम्मीद जताई जा रही है। recent visitors 7