RDSS योजना के तहत DTR क्षमता वृद्धि कार्य, कल 5 घंटे बिजली बंद रहेगी।

Due to DTR capacity enhancement work under the RDSS scheme, there will be a 5-hour power outage tomorrow. हरिप्रसाद गोहेआमला। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, आमला नगर जोन द्वारा RDSS योजनांतर्गत मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा है।कार्यालय प्रबंधक (संचा./संधा.) द्वारा जारी पत्र क्रं. 658 दिनांक 05.10.26 के अनुसार आमला नगर जोन अंतर्गत 11 केव्ही बोड़खी फीडर में शहीद चौक वाले डी.टी.आर. की क्षमता वृद्धि एवं लाइन में मिडस्पान पोल लगवाने का कार्य किया जाना है। इस कारण दिनांक 06.10.2026 दिन मंगलवार को दोपहर 11.00 से शाम 04.00 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।प्रभावित क्षेत्र – बोड़खी, लोहार मोहल्ला, हसलपुर, रोड़गांव, पवार मोहल्ला, झा मोहल्ला, जीराढाना, रेल्वे कॉलोनी, भीमनगर, आमला गंज, 12 क्वार्टर, लक्ष्मण नगर सहित समस्त बोड़खी क्षेत्र। विभाग ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से निर्धारित समय में परिवर्तन एवं वृद्धि किया जा सकता है। recent visitors 4