युवा संकल्प रैली के माध्यम से युवाओं में नई ऊर्जा और राष्ट्रसेवा का संकल्प जगाएगा भाजयुमो

Through the Yuva Sankalp Rally, BJYM will instill new energy and resolve to serve the nation in the youth. 12 नवंबर को कांचघर चौक से प्रारंभ होगी युवा संकल्प रैली, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भाजपा कार्यालय में होगा युवा संवाद कार्यक्रम विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव  जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर जबलपुर द्वारा जिला अध्यक्ष रविंद्र तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को युवा संकल्प रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली दोपहर 1 बजे कांचघर चौक से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों से होते हुए भाजपा संभागीय कार्यालय पहुंचेगी। रैली का मार्ग कांचघर चौक से प्रारंभ होकर शीतलामाई, बाई का बगीचा, जाट मोहल्ला, छोटी ओमती, बेलबाग, भरतीपुर, बड़ी ओमती, कर्मचंद चौक, मालवीय चौक, गोलबाजार मुख्य द्वार, डी.एन. जैन, एचडीएफसी बैंक एवं रानीताल चौक होते हुए भाजपा कार्यालय तक निर्धारित किया गया है। रैली के समापन अवसर पर भाजपा कार्यालय, जबलपुर में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें युवाओं के साथ संवाद, विचारों का आदान-प्रदान एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की जाएगी। भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने महानगर के समस्त युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं की ऊर्जा, संकल्प और सक्रिय सहभागिता से समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा देने का कार्य किया जा सकता है। recent visitors 3