लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं युवाओं के बीच निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा भाजयुमो
BJYM to organise essay competitions among students and youth under Save Democracy, Remove Anarchy campaign विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर महानगर की आवश्यक बैठक भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर की उपस्थिति एवं भाजयुमो नगर अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी के नेतृत्व में आयोजित की गई। भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बैठक में कहा कि यह युवा मोर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण प्रारंभिक कार्यक्रम है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इसे गंभीरता से लेते हुए सामूहिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने विशेष रूप से चारों विधानसभा क्षेत्रों में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से संपर्क कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा समयबद्ध कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा के लिए नियुक्त प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में संस्थानों की सूची तैयार करें, संपर्क अभियान चलाएं और प्रतिभागियों का पंजीयन सुनिश्चित करें। केवल बैठक आयोजित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक पदाधिकारी के कार्य की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। संस्थानों की संख्या, पंजीयन एवं कार्यक्रम की प्रगति का पूरा विवरण तैयार रखा जाए, ताकि जबलपुर महानगर का प्रदर्शन प्रदेश स्तर पर बेहतर हो सके। भाजयुमो अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी ने बैठक में विद्यार्थियों एवं युवाओं के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की भावना तथा नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिताओं के आयोजन की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं में वैचारिक क्षमता, तार्किक चिंतन, विश्लेषण क्षमता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को यह संदेश दिया जाएगा कि लोकतंत्र में नागरिक की जिम्मेदारी केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। प्रतियोगिताओं के लिए छह प्रमुख विषय निर्धारित किए गए हैं, जिनमें मतपत्र, असहमति और अव्यवस्था, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), लोकतांत्रिक संस्थाएं संरक्षक के रूप में, सोशल मीडिया और लोकतंत्र तथा अधिकार एवं कर्तव्य : विकसित भारत का सपना शामिल हैं। इन विषयों पर विद्यार्थी निबंध लेखन के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिताओं में विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालयों के स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कॉल सेंटर, हेल्पलाइन सेंटर, आईटी पार्क एवं अन्य ऐसे संस्थानों में कार्यरत युवाओं को भी प्रतियोगिताओं से जोड़ने की योजना बनाई गई है, जहां बड़ी संख्या में युवा कार्यरत हैं। प्रतिभागियों का निर्धारित पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कराया जाएगा। बैठक ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में समन्वय बनाकर अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंच बनाई जाएगी। प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को लोकतंत्र, संविधान एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में संगठनात्मक व्यवस्था के अंतर्गत जिला प्रभारी शरद विश्वकर्मा को कार्यक्रम के समन्वय एवं संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं विधानसभा स्तर पर उत्तर मध्य विधानसभा के प्रभारी रोहन वैध, पूर्व विधानसभा के प्रभारी प्रखर चौबे, पश्चिम विधानसभा के प्रभारी गोपाल गुप्ता एवं केंट विधानसभा के प्रभारी अंकित फ्रांसिस को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं तैयारियों की जिम्मेदारी दी गई। सभी विधानसभा प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं युवा संस्थानों से संपर्क कर अधिक से अधिक प्रतिभागियों का पंजीयन सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समय-सीमा में आयोजन की कार्ययोजना तैयार कर उसकी प्रगति से संगठन को अवगत कराएं। बैठक में भाजपा महामंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी पंकज दुबे, नीति शोध प्रदेश प्रभारी डॉ. जय रोहाणी, युवा मोर्चा महामंत्री श्रीकांत वर्मा, कार्यक्रम प्रभारी शरद विश्वकर्मा, राहुल कपूर, शुभम अरिहंत, गोपाल गुप्ता, रोहन वैध, प्रखर चौबे, अंकित फ्रांसिस, अभिषेक पॉल, अनिकेत रावत, अंकित पाठक, आयुष सिंह, राहुल तिवारी, शानू दुबे, अनिकेत चौरसिया, आकाश गुप्ता, मयंक मिश्रा, चिन्मय जोशी, वैभव चौरसिया, आकाश रजक, रनेश खरे, समरजीत फौजदार, सहित युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। recent visitors 3