भाजयुमो के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत जानकी रमण महाविद्यालय में संवाद कार्यक्रम आयोजित; सहभागिता का आंकड़ा 700 के पार

As part of the BJYM’s “Save Democracy, Eliminate Anarchy” campaign, a dialogue program was organized at Janaki Raman College; participation exceeded 700. लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और अराजकता के विरुद्ध एकजुट होकर संकल्प ले रही है जबलपुर की युवा शक्ति : रविंद्र तिवारी विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव  जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जबलपुर महानगर द्वारा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र स्थित जानकी रमण महाविद्यालय, बल्देवबाग में विशेष जनसंपर्क एवं छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोकतंत्र बचाने और अराजकता हटाने का संकल्प लिया। इस अभियान को महानगर के विद्यार्थियों से मिल रहे व्यापक समर्थन के चलते अब तक 700 से अधिक प्रतिभागी ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में सहभागिता कर अपने विचार दर्ज करा चुके हैं। कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए और अभियान की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए भाजयुमो नगर अध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने कहा कि आज देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत बनाए रखने में युवा पीढ़ी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जबलपुर महानगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में चल रहे इस अभियान को छात्र-छात्राओं का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि अब तक 700 से अधिक युवाओं ने इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की है। रविंद्र तिवारी ने आगे कहा कि जानकी रमण महाविद्यालय के विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जो जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जो उत्साह देखने को मिला है, वह अत्यंत प्रेरणादायक है। युवा मोर्चा का उद्देश्य कैंपस-टू-कैंपस संवाद के माध्यम से युवाओं को जोड़ना है ताकि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक और अराजक विचारधारा को समझ सकें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।  इस अवसर पर भाजयुमो अध्यक्ष रविंद्र तिवारी, महामंत्री श्रीकांत वर्मा, शरद विश्वकर्मा, रोहन वैद्य, रनेश खरे, शानू दुबे, मयंक मिश्रा, किशन ललवानी, आकाश गुप्ता, युवराज यादव, चिन्मय जोशी, प्रचेत शर्मा, अनिकेत चौरसिया, आयुष सिंह एवं राज रजक सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। recent visitors 3