लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन; निबंध प्रतियोगिता में सहभागिता 800 के पार

The “Save Democracy, Eliminate Anarchy” campaign receives overwhelming public support; participation in the essay competition exceeds 800. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव  ​जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जबलपुर महानगर द्वारा चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत आज पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के शुक्ला नगर स्थित ‘A टू Z कॉमर्स क्लासेज’ में विशेष छात्र संवाद एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक निबंध प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। ​महानगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में निरंतर चल रहे इस अभियान को विद्यार्थियों का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हो रहा है, जिसके चलते अब तक निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की कुल संख्या 800 के पार पहुंच गई है। अभियान की निरंतर बढ़ती सफलता पर विचार व्यक्त करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने कहा कि जबलपुर महानगर की युवा शक्ति आज लोकतंत्र की रक्षा और देश में सकारात्मक बदलाव की वाहक बन रही है। उन्होंने कहा कि शुक्ला नगर के शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों का जो उत्साह देखने को मिला है और जिस तरह पूरे शहर में अब तक 800 से अधिक छात्र-छात्राएं इस निबंध प्रतियोगिता से जुड़ चुके हैं, वह यह स्पष्ट करता है कि युवा पीढ़ी किसी भी प्रकार की अराजकता को नकार कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। ​रविंद्र तिवारी ने आगे कहा कि युवा मोर्चा का यह अभियान केवल एक प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं के मन में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति चेतना जगाने और उनके विचारों को एक सशक्त मंच प्रदान करने का माध्यम है। आगामी दिनों में भी शहर के अन्य क्षेत्रों और संस्थानों में यह अभियान इसी ऊर्जा के साथ जारी रहेगा। ​प्रमुख उपस्थिति इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रणय गुप्ता, हरीश ठाकुर, गोपाल गुप्ता, विनय कश्यप, राहुल सेन, अंकित राजपूत, विनय विश्वकर्मा एवं अजय विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। recent visitors 4