यांगून
दक्षिणी म्यांमार में एक यात्री नौका पलट गई। इस हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 18 लोग लापता बताए जा रहे हैं। मायिक अग्निशमन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 11 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि दुर्घटना रविवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब 9:15 बजे तनिन्थयी क्षेत्र में मायिक जिले के पलाव कस्बे में हुई।
अधिकारी ने बताया कि बताया कि यह दुर्घटना स्ट्रॉन्ग भंवर की वजह से हुई। इसने नौका को पलट दिया। उन्होंने कहा, "क्षेत्र में खराब मौसम और इंटरनेट कनेक्टिविटी के कारण हमें आगे की जानकारी प्राप्त करने में परेशानी हो रही है।"
उन्होंने कहा कि मृतकों और लापता लोगों की संख्या बढ़ सकती है। बचाव और खोज अभियान अभी भी जारी है। बता दें कि हाल ही में दक्षिणी म्यांमार के तनिन्थयी क्षेत्र में एक तेल वाहक जहाज में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई थी और तीन घायल हो गए थे। स्थानीय अग्निशमन विभाग ने बताया था कि यह घटना क्षेत्र के दावेई टाउनशिप के एक बंदरगाह पर हुई थी। उस समय एक तेल टैंकर दूसरे तेल स्टोरेज जहाज (पोत) में तेल भर रहा था, तभी तेल स्टोरेज जहाज में आग लग गई थी। दावेई अग्निशमन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने बताया था कि मृतकों में सात पुरुष और एक महिला शामिल थी। जबकि दो पुरुष और एक महिला घायल हुई थी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र