अमृतसर
तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सिक्योरिटी को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने Z+ सिक्योरिटी छोड़ दी है। उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर Z+ सिक्योरिटी वापस करने की अपील कर रहे थे, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। पहले उनकी सिक्योरिटी के लिए अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया जाता था, लेकिन अब उनकी सिक्योरिटी सिर्फ पंजाब पुलिस के जवान ही करेंगे।
बता दें कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह लंबे समय से केंद्र सरकार से यह मांग कर रहे हैं। कुछ दिन पहले विरसा सिंह वल्टोहा से विवाद के बाद उन्होंने जत्थेदार पद से भी इस्तीफा दे दिया था, हालांकि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के आदेश के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उनका इस्तीफा खारिज कर दिया था। उस वक्त भी ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने केंद्र सरकार से सुरक्षा वापस लेने की अपील की थी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









