गुवाहाटी.
मोहन बागान सुपर जायंट ने दूसरे हाफ में किए गए दो गोल की मदद से रविवार को यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले में मेजबान नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 2-0 से हरा दिया।
मोहन बागान की तरफ से विंगर मनवीर सिंह ने 65वें और विंगर लिस्टन कोलासो ने 71वें मिनट में गोल किए। मोहन बागान के राइट-बैक आशीष राय को दोनों गोल में सहायता प्रदान करने और दाहिने छोर पर नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के स्टार स्ट्राइकर अलाद्दीन अजारेई को मौका नहीं देने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इस जीत से मोहन बागान 10 मैचों में सात जीत, दो ड्रा और एक हार से 23 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की टीम 11 मैचों में चार जीत, तीन ड्रा और चार हार से 15 अंक लेकर तालिका में छठे स्थान पर बनी हुई है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











