MY SECRET NEWS

मुंगेली

जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के बरेला में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक टायर दुकान के बाहर खड़ी ट्रक को चुरा लिया। यह घटना बीती रात की है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक मालिक धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, जो कि कबीरधाम जिले के पंडरिया के निवासी हैं, मटेरियल सप्लाई का कार्य करते हैं। उनके ट्रक चालक ने रात में गजेंद्र टायर दुकान के सामने वाहन खड़ा किया था और फिर अपने घर चला गया। सुबह जब दुकान संचालक की नजर ट्रक की जगह गई तो वाहन वहां नहीं था।

घटना की सूचना मिलते ही दुकान संचालक ने तुरंत ट्रक मालिक को फोन कर जानकारी दी। पीड़ित ट्रक मालिक ने तुरंत जरहागांव थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में अज्ञात चोर ट्रक को ले जाते हुए दिख रहे हैं।

जांच में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि चोर ट्रक को बरेला से लोरमी की ओर लेकर गए हैं। पुलिस टीम अलग-अलग स्थानों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही चोरों तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें चोरी से संबंधित कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0