MY SECRET NEWS

ग्रेटर नोएडा
यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में रविवार तड़के एक बेकाबू कैंटर ने दो कारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ वाले कृपालु जी महाराज की 3 बेटियों सहित 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक कैंटर ने दो कारों इनोवा हायक्रॉस और टोयोटा केमरी को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कारों में सवार आठ लोग घायल हो गए।

हादसे का शिकार हुए लोगों में प्रतापगढ़ वाले कृपालु महाराज की तीन बेटियां भी शामिल हैं। तीनें बहनों सिंगापुर की फ्लाइट पकड़ने के लिए प्रतापगढ़ के मनगढ़ से कार में सवार होकर दिल्ली जा रही थीं। इसी दौरान ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र में रविवार तड़के यह हादसा हुआ। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल विशाखा की मौत हो गई, जबकि श्यामा और कृष्णा त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों बेटियों और ड्राइवर को इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया है।

हादसे का शिकार हुए घायलों की डिटेल
1. दीपक पुत्र यशपाल उम्र 35 वर्ष, निवासी दिल्ली
2. हंसा पटेल पुत्री शिवाजी पटेल उम्र 56 वर्ष, निवासी मथुरा
3. कश्मीरा पटेल पुत्री रामखडका उम्र 53 वर्ष, निवासी मथुरा
4. जानूका खडका पुत्री रामखडका उम्र 40 वर्ष निवासी मथुरा
5. संजय मलिक उम्र 57 वर्ष, निवासी प्रतापगढ
6. विशाखा त्रिपाठी उम्र 75 वर्ष, निवासी सेक्टर 10 द्वारका दिल्ली
7. श्यामा त्रिपाठी उम्र 69 वर्ष, निवासी सेक्टर 10 द्वाराका दिल्ली
8. कृष्णा त्रिपाठी उम्र 67 वर्ष, निवासी सेक्टर 10 दिल्ली

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0