सागर
सागर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलकगंज में रविवार तड़के सुबह लकड़ी टाल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे टाल की लकड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि नगर निगम के साथ आसपास के निकाय, बीना रिफाइनरी और सेना की फायर ब्रिगेड की लारियों को आग बुझाने के लिए बुलाया गया है।
सूचना के बाद मौके पर एसडीएम सहित तहसीलदार सीएसपी व पुलिस बल मौके पर मौजूद है। नगर निगम के दो दर्जन से अधिक कर्मचारी, सेना के जवान आग बुझाने में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार तिलकगंज में झूला चौराहे पर स्थित हरविंदर सिंह के लकड़ी ताल पर सुबह तड़के करीब 5 बजे आग लग गई।
आग की सूचना पर कटरा पर खड़ी नगर निगम की फायर लारी मौके पर पहुंची, जिसने आग बुझाने का काम शुरू किया। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते वह पूरे टाल में फैल गई। करीब 5000 वर्ग फीट में रखी लकड़ियों में आग फैलने के बाद उसे काबू करना काफी मुश्किल हो गया।
आग को अनियंत्रित होता देख मौके पर सेना की दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। सुबह 9 बजे तक दो दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही। आसपास के गोदाम व मकानों को खाली कर लिया गया है।
मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई, जिन्हें कोतवाली पुलिस के कर्मचारी हटाते रहे। सुबह करीब आठ बजे आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन लकड़ियों में लगी आग सुलगती रही। इसे हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। मशीन से लकड़ियों को हटाकर दमकल से लगातार पानी डाला जा रहा है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











