सोलेइल
हैती देश से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जादू टोना के शक पर 110 लोगों की हत्या कर दी गई है। इसमें ज्यादातर बुजुर्गों को निशाना बनाया गया है। बता दें कि इस घटना को मोनेल “मिकानो” फेलिक्स गिरोह के नेता ने विव अंसनम ग्रुप के साथ मिलकर अंजाम दिया है। इससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
दरअसल, मामला केरिबियन द्वीप समूह के देश हैती के सिटे सोलेइल स्लम का है। यहां मोनेल “मिकानो” फेलिक्स गिरोह का एक बच्चा बीमार हो गया था। जिसे तांत्रिक के पास ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई थी।
तांत्रिक से ली थी सलाह
नेशनल ह्यूमन राइट डिफेंस नेटवर्क द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बीमार बच्चे को तांत्रिक के पास ले जाया गया था और सलाह मांगी। जिसके बाद उसकी हालत बिगाड़ने लगी, फिर बच्चे की मौत हो गई। जिससे गुस्साए गिरोह के नेता ने अपने लोगों के साथ मिलकर इलाके के बुजुर्गों की हत्या कर दी। जिनपर आरोप लगाया कि इनलोगों ने जादू टोना की मदद से बच्चे को नुकसान पहुंचाया है।
लोगों में डर का माहौल
आगे RNDDH की जानकारी के मुताबिक, गैंग के लोगों ने चाकू और छुरे से शुक्रवार को लगभग 60 और शनिवार को लगभग 50 लोगों की हत्या कर दी। जिनकी उम्र 60 साल से अधिक थी। फिलहाल, इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
Hi , I do believe this is an excellent blog. I stumbled upon it on Yahoo , i will come back once again. Money and freedom is the best way to change, may you be rich and help other people.