मुरादाबाद
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक वकील की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े में वकील को बीच बचाव करना महंगा पड़ गया और दबंगों ने लाठी डंडों से उसने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
यह पूरा मामला जिले के ठाकुरद्वारा कोतवाली का बताया जा रहा है। जहां, 32 वर्षीय अधिवक्ता योगेंद्र यादव की हत्या कर दी गई। दो पक्षों के झगड़े में मृतक ने बीच बचाव करने का प्रयास किया था। दबंगों ने अधिवक्ता की बात समझने के बजाय उन पर ही लाठी डंडों से हमला कर दिया और उसे अधमरा कर दिया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल रेफर किया। जहां के इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलसि ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।इधर, इलाज के दौरान अधिवक्ता की हत्या के बाद वकीलों में काफी आक्रोश है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र






