गुना
मध्य प्रदेश के गुना जिले के चाचौड़ा थाना क्षेत्र के चालपुरा गांव के पास नेशनल हाईवे-46 पर एक बड़ा हादसा टल गया। चलते ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रक में आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। ड्राइवर और क्लीनर ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी जान बचाई।
घटना आज दोपहर की है। जब एक ट्रक चालपुरा गांव के पास नेशनल हाईवे 46 से गुजर रहा था। अचानक ट्रक के केबिन से धुआं उठने लगा। और जल्द ही आग ने पूरे केबिन को अपनी लपटे में ले लिया। ड्राइवर और क्लीनर ने बिना देरी किए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं बिना ड्राइवर के ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे के बीच में बनी नाली में जाकर रुक गया।
ट्रक आग की लपटों से घिर गया, जिससे हाईवे पर मौजूद लोग घबरा गए। घटना स्थल के पास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए आगे बढ़कर पानी का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग तेज होने के कारण उनकी कोशिशें नाकाफी साबित हुईं। हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनने लगी, लेकिन स्थानीय लोगों ने यातायात को संभालने में मदद की। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। और दमकल कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। हालांकि, आग ने ट्रक के केबिन और कुछ अन्य हिस्सों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट माना जा रहा है। हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई है। समय पर आग पर काबू पा लिया गया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











