MY SECRET NEWS

Tuesday, March 24, 2026 3:29 am

उज्जैन
श्रीमहाकालेश्वर दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से आई एक युवती के साथ मुस्लिम मैजिक चालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि वह खुद को सोनू बताकर हिंदू युवतियों से दोस्ती बनाता था। उनसे चैटिंग करता था। उसके फोन में 145 हिंदू युवतियों के फोन नंबर मिले हैं।
 
युवती ने चिल्लाकर बुलाई मदद
पुलिस के अनुसार युवती शनिवार को महाकाल मंदिर में दर्शन करने उज्जैन आई थी। उसने मैजिक चालक को दर्शन करवाने के लिए बुलाया। खुद को सोनू बताने वाला चालक शाहरुख है। शाहरुख ने मैजिक वाहन नहीं होने का हवाला देते हुए युवती को अपने साथ बाइक पर चलने के लिए राजी कर लिया।

शनिवार रात युवती चिंतामन दर्शन के बाद उसके साथ वापस बेगमबाग स्थित होटल लौट रही थी। इसी दौरान शाहरुख ने सुनसान जगह पर बाइक रोक युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के चिल्लाने पर लोग इकट्ठा हुए, तो शाहरुख भागने लगा। उसे लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा। उसके बाद चिंतामन थाना पुलिस को सौंप दिया।
 
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने शाहरुख के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह नवंबर 2024 में परिवार के साथ महाकाल मंदिर के दर्शन करने उज्जैन आई थी। यहां मैजिक वाहन चालक ने उसे महाकाल मंदिर व उज्जैन के अन्य मंदिरों के दर्शन करवाए थे। उसका मोबाइल नंबर युवती के पास था। शनिवार को युवती दोबारा उज्जैन आई, तो मैजिक गाड़ी के लिए फोन किया था।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0