लखनऊ
लखनऊ में आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर एक गांव में बवाल हो गया था। यहां पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं रातोंरात एक दूसरे गांव में भी प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरा बना दिया गया। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
राजधानी लखनऊ में रातोंरात एक और गांव में आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरे का निर्माण करा दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लोगों से बात करके जानकारी ली। तनाव की स्थिति न पैदा हो, इसके लिए पुलिस तैनात है।
इससे पहले बख्शी का तालाब क्षेत्र के मवई खंतारी गांव में प्रतिमा स्थापित कर दी गई। इसे हटाने को लेकर शनिवार को बवाल हो गया था। इसमें ग्रामीणों की पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। यहां रविवार को भी मामला गर्म रहा। पुलिस और पीएसी बल तैनात है।
ताजा मामला महिंगवा क्षेत्र के शिवपुरी गांव का है। खंतारी गांव में हुए बवाल के बाद रातोंरात यहां आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरे का निर्माण कर दिया गया। जानकारी मिली तो मामले की गंभीरता और हंगामे की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने मौके पर पुलिस बल भेजा। उधर, खंतारी गांव में रविवार को भी पीएसी और पुलिस बल तैनात रहा। अग्निकांड को लेकर दमकल कर्मी भी मुस्तैद रहे। प्रतिमा को चारों ओर से ट्री गार्ड से ढक दिया गया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र