रीवा
रीवा में 'गुफा' के अंदर संबंध बनाते पकड़े गए प्रेमी जोड़े को परेशान और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पाए जाने के बाद दो युवक उन्हें परेशान कर उनसे पैसों की मांग करते हैं और एक युवक वीडियो बनाता रहता है। इस दौरान वो युवक-युवती से छेड़खानी करने की कोशिश करते हैं और उसे कपड़े भी नहीं पहनने देते। पुलिस अब आरोपियों के साथ ही पीड़ितों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।
सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आया है जिसमें गुफानुमा चट्टान के नीचे प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक हालत में दिखते हैं। इसी दौरान बदमाश किस्म के दो युवक उनके पास आते हैं और गाली-गलौज कर उनकी तलाशी लेते हुए पैसों की मांग करने लगते हैं। इस दौरान एक युवक उनका वीडियो बनाता रहता है।
बदमाशों ने खुद बनाया वीडियो
इस दौरान वो युवती के साथ अभद्रता भी करते हैं और छेड़खानी करने की कोशिश करते हैं। प्रेमी जोड़ा उन्हें पैसा देने को तैयार भी हो जाता है और वीडियो बनाने के लिए मना करते हैं, लेकिन बदमाश युवक वीडियो बनाते रहते हैं। वो युवती को कपड़े भी नहीं पहनने देते। इस दौरान युवक युवती उनके हाथ जोड़ते रहते हैं और कपड़े पहन लेने के लिए कहते हैं। इसके आगे क्या हुआ और उन बदमाशों ने युवक-युवती के साथ क्या किया इस बारे में फिलहाल किसी को भी नहीं पता।
ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वा फॉल का है, जो करीब एक सप्ताह पुराना है। हालांकि इस घटना से संबंधित किसी भी तरह की कोई शिकायत जिले के किसी भी थाने में अब तक दर्ज नहीं कराई गई है।
वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस सभी पर्यटक स्थलों के आसपास इस घटना के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विवेक सिंह, पुलिस अधीक्षक रीवा ने कहा कि पुलिस ने पीड़ितों की मदद के लिए उनसे सामने आने की अपील की है। पुलिस ने उनकी पहचान को गुप्त रखने का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस का ऐसा मानना है कि वीडियो से लग रहा है कि दुष्कर्म जैसी घटना नहीं हुई है। पीड़ित जब सामने आएंगे उसके बाद ही पूरा घटनाक्रम मालूम चलेगा।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











