अंबिकापुर
हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है.
लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम गेरसा में घटित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घायल युवक का नाम रघुवीर खलखो बताया जा रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि बिजली सुधारने ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक का चप्पल सुधारते समय गिर जाता है, जिससे लगने वाला करंट से युवक सीधे जमीन पर गिरता है.
बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है. इसके पहले भी वह ट्रांसफार्मर पर चढ़ चुका था, लेकिन गनीमत रही कि वह बच निकला. लेकिन अबकी बारकरंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. सवाल यह भी है कि जो लोग उसके साथ थे, उन्होंने उसे रोकने की कोशिश क्यों नहीं की, केवल वीडियो बनाते रहे.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











