ABVP Bhopal celebrated “Maha Yoga Day”, thousands of students did mass yoga
- सैकड़ों छात्रों ने किया एक साथ तात्या टोपे स्टेडियम में महायोग
भोपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भोपाल महानगर द्वारा तात्या टोपे स्टेडियम में महायोग दिवस मनाया गया। जिसमें प्रमुख रूप से अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री शालिनी वर्मा, मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त हरि नारायण चारी उपस्थित रहे। पूरा विश्व योग दिवस 21 जून को मनाते हैं। इसके निमित्त एक दिन पूर्व बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भोपाल के खेलो भारत एवं जिज्ञासा आयाम द्वारा सामूहिक योग का आयोजन किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग की प्राचीन भारतीय पद्धति और शारीरिक और मानसिक हेल्थ के लिए इसके लाभों के बारे में वैश्विक जागरूकता को बढ़ावा देता है।
अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री कु. शालिनी वर्मा ने बताया कि योग की मान्यता हजारों वर्ष पुरानी है । भगवान शिव का तांडव नृत्य हो या भगवान कृष्ण, बुद्ध, महावीर के बाद पतंजलि का योग सभी के माध्यम से दुनिया भर योग का प्रचार प्राचीन काल से ही हुआ है। फिर भी अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2015 में अंतराष्ट्रीय होने में इतने वर्ष लगे हैं।
भगवान बुद्ध ने जहां-जहां भ्रमण किया और उपदेश दिए, वहां-वहां योग का भी विस्तार होता गया।
शिकागो में विवेकानंद ने योग का संदेश दिया। उन्होंने अपनी पुस्तक ज्ञानयोग के माध्यम से योग के रहस्यों पर प्रकाश डाला था एवं 17 अध्यायों वाली उस पुस्तक में उन्होंने ज्ञानयोग को ईश्वर से साक्षात्कार बताया था।

स्वामी विवेकानंद के बाद कही महर्षियों ने योग को बढ़ावा दिया।
साथ ही कार्यक्रम में मध्य भारत के प्रांत संगठन मंत्री रोहित दुबे, दक्षिण क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी, हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा एवं भोपाल महानगर के प्रत्येक विद्यालय, महाविद्यालय व विभिन्न शासकीय और अशासकीय विश्वविद्यालय के छात्र और अध्यापक उपस्थित रहे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें