जगदलपुर
बस्तर संभाग के बीजापुर और सुकमा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है. बीजापुर में सहायक आयुक्त के सरकारी आवास समेत कई ठिकानों पर ACB ने दबिश दी है.
जानकारी के अनुसार, सहायक आयुक्त के जगदलपुर के धरमपुरा स्थित मकान में भी छापेमारी की गई. इसके अलावा उनके दो रिश्तेदारों के बैलाबाजार और धरमपुरा स्थित एक अन्य मकान में भी ACB की टीम पहुंची हुई है.
इसके साथ ही ACB और EOW की टीम ने सुकमा के डीएफओ (वन मंडल अधिकारी) समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि सुकमा जिले के कोंटा और छिंदगढ़ ब्लॉक में भी कई ठिकानों पर पूछताछ की जा रही है.
बस्तर संभाग में कार्रवाई के लिए रायपुर से ACB और EOW की टीम पहुंची हुई है. फिलहाल, जिन-जिन स्थानों पर ACB और EOW की टीम ने दबिश दी है, वहां जांच जारी है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











