जयपुर.
जयसिंहपुरा भांकरोटा क्षेत्र में अपनी ही जमीन पर काम करने के लिए संघर्ष कर रहे अशोक मीणा को पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार जमीन पर जाने से रोका जा रहा है। प्रार्थी और उनके समर्थकों ने दो दिन पहले अपनी जमीन पर पहुंचकर काम शुरू करने का प्रयास किया था लेकिन पुलिस प्रशासन भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गया और मजदूरों को लाठियों से डराने-धमकाने लगा। प्रशासन की इस कार्रवाई पर मीडिया के सवालों का पुलिस अधिकारियों के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं था।
काश्तकार अशोक मीणा का आरोप है कि पुलिस प्रशासन बिना किसी कानूनी आधार के उनके खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें अपनी जमीन पर काम करने से रोक रहा है। पुलिस द्वारा मजदूरों को डराने और काम रोकने की कोशिशें की जा रही हैं, जिससे आधे मजदूर डरकर भाग गए। जमीन मालिक का कहना है कि संजय जाखड़ नामक व्यक्ति उनकी जमीन पर घोड़ों का अस्तबल चलाता है और वह प्रशासन के साथ मिलकर उन्हें उनकी जमीन से बेदखल करने की कोशिश कर रहा है। जमीन मालिक अशोक मीणा का कहना है कि जाखड़ स्वयं मौके पर नहीं आता लेकिन प्रशासन उसके पक्ष में कार्रवाई करता है। काश्तकार के मुताबिक पुलिस प्रशासन का रवैया इस मामले में संदिग्ध बना हुआ है। इस दौरान एसपी अमित कुमार बुदानी, डिप्टी अमीर हसन और मौके पर मौजूद अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले में मीडिया के सवाल पर कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। यह मामला अब और गंभीर हो गया है क्योंकि पुलिस प्रशासन द्वारा बार-बार अशोक मीना को उनकी ही जमीन पर काम करने से रोका जा रहा है, जिससे स्थानीय जनता में असंतोष और गहरा गया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











