पेरिस
पेरिस ओलिंपिक 2024 की शुरुआत 24 जुलाई से हुई थी। ऐसे में 9 अगस्त यानी कि शुक्रवार का दिन पेरिस ओलिंपिक में भारत का 14वां दिन होगा। अब तक इस ओलंपिक भारत के 13 दिन पूरी हो चुकी है, जिसमे पांच मेडल जीते जा गए। इनमें चार ब्रॉन्ज और एक सिल्वर शामिल हैं। वही। भारत के खाते में अब तक तीन वेंडर शूटिंग, एक हॉकी में और एक जेवलिन थ्रो में आया है। अब भारत के झोली में छठा मेडल भी आ सकता है।
बता दें कि भारत को छठा मेडल अमन सहरावत दिलवा सकते है। दरअसल, आज वो ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेलेंगे। ऐसे में सभी की उम्मीदें इसी बात पर टिकी हैं कि भारत एक बार फिर मेडल जीत सकता है। वहीं अमन को सेमीफाइनल मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी, जिसके चलते आज वह ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे। सेमीफाइनल में अमन को जापान के री हिगुची से हार का सामना करना पड़ा था। हिचुगी ने सेमीफाइनल में अमन 10-0 से करारी शिकस्त दी थी।
पेरिस ओलंपिक में 09 अगस्त को भारत का शेड्यूल
एथलेटिक्स
वुमेंस 4×400 मीटर रिले राउंड 1 – दोपहर 2:10 बजे
मेंस 4×400 मीटर रिले राउंड 1 – दोपहर 2:35 बजे
कुश्ती
मेंस फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कांस्य पदक मैच – अमन सहरावत बनाम डेरियन टोई क्रूज़ – रात 10:45 बजे
गोल्फ
महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 3 – अदिति अशोक और दीक्षा डागर – दोपहर 12:30 बजे

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र