शनिवार 10 अगस्त 2024 का राशिफल

मेष राशि- आज आप किसी बीमारी से छुटकारा पाएंगे। किसी जरूरी काम के लिए पैसे जुटा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मानसिक थकान दूर होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक उन्नति के योग हैं। वृषभ राशि-आज आपकी डेली लाइफस्टाइल में कोई बदलाव नहीं होगा। आप आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होने की उम्मीद कर सकते हैं। काम के मोर्चे पर अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार का सहयोग तब मिलेगा जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी। आपको संपत्ति विरासत में मिलने या उपहार के रूप में मिलने की संभावना है। मिथुन राशि– आज आप फिट रहेंगे। वित्तीय मोर्चे पर मजबूती आने के पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। कामकाज के मोर्चे पर चिंताजनक स्थिति रहने वाली है। किसी घर या संपत्ति से उम्मीद से कम रिटर्न मिलने की संभावना है। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। कर्क राशि- बीमारी से जल्द छुटकारा मिलेगा। मेडिकल या कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज आर्थिक लाभ होगा। लंबे समय से अटके कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। आज आपको संपत्ति या कोई चीज गिफ्ट में मिल सकती है। करियर के मोर्चे पर समय अनुकूल रहने वाला है। सिंह राशि- आज आप अपने खर्चें के प्रति सतर्क रहें। आर्थिक बजट बनाकर न चलने वालों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग पदोन्नति के मोर्चे पर भाग्यशाली रहेंगे। नौकरी पेशा से जुड़े अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। कन्या राशि- घरेलू मोर्चे पर चीजें काफी उतार-चढ़ाव भरी रहने वाली है। सेहत संबंधी परेशानियों में आज घरेलू नुस्खे काम आ सकते हैं। आर्थिक रूप से चीजें जल्द ही बेहतर हो सकती है। पेशेवर मोर्चे पर उतार-चढ़ाव भरी स्थिति रहने वाली है। आपको अच्छी कीमत पर नई संपत्ति खरीदने का अवसर मिलेगा। आज आपकी किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। तुला राशि- आज जुआ,सट्टेबाजी में पैसे न लगाएं, धन हानि के संकेत हैं। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। घरेलू मोर्चे पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसस मनोबल बढ़ेगा। किसी के साथ यात्रा पर जाने का मौका आपके हाथ आ सकता है। संपत्ति खरीदने या बेचने की सोच रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। शैक्षणिक मोर्चे पर कोई कदम उठाने का सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। वृश्चिक राशि-आज खुद के लिए समय निकालें। आज निवेश करने से पहले आपको दो बार सोचना चाहिए। कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपको अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, धन का आगमन होगा। धनु राशि– आज आप खुद को पहले से ज्यादा फिट महसूस करेंगे। अतीत में किए गए निवेश आपको अच्छा रिटर्न देंगे। कार्यस्थल पर किसी गलती को सुधारने के प्रयास सफल नहीं होंगे, जिससे निराशा घेर सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कठिन दौर से गुजर रहे लोग अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। मकर राशि- आज आपके पास धन आएगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का साथ मिलेगा। बॉस आपके कार्यों से प्रसन्न होगा। पारिवारिक विवाद को सुलझाने का आपका प्रयास सफल होने की संभावना है। संपत्ति से जुड़े किसी मामले का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कुंभ राशि- आर्थिक रूप से सुरक्षित होने के लिए आप कुछ पॉजिटिव कदम उठा सकते हैं। कोई ऐसा व्यक्ति जिसके साथ आपकी अच्छी पटती है, काम में आपका साथ दे सकता है। अपने जीवनसाथी या लवर को हल्के में लेने का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आज कुछ लोगों को विदेश जाने के मौके मिलेंगे। मीन राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन आएगा। नौकरी करने वाले लोगों को नए ऑप्शन मिलेंगे। संपत्ति के रूप में कोई नई चीज मिलने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। recent visitors 93

खेत-सड़क के रास्ते नाकाम होने पर वे नदी-नाले लांघकर भी घुसपैठ की कोशिशों में जुटे हैं बांग्लादेशी

नई दिल्ली बांग्लादेश में राजनीतिक संकट और हिंसा के चलते पड़ोसी देश से बड़ी संख्या में लोग भारत आने की फिराक में हैं। भारत-बांग्लादेश सीमा पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हैं, जिन्हें जीरो प्वाइंट पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने रोक लिया है। मीडिया ने बांग्लादेश में सीमा पार के वीडियो फुटेज जारी किए हैं, जिसे पश्चिम बंगाल में कूचबिहार के सीतलकुची में पथनटुली से कैप्चर किया गया है। इसे देखकर साफ पता चलता है कि खेत-सड़क के रास्ते नाकाम होने पर वे नदी-नाले लांघकर भी घुसपैठ की कोशिशों में जुटे हैं। हालांकि, बीएसएफ जवानों की तैनाती के चलते उन्हें रोक लिया गया है। कूचबिहार के पथनटुली के रहने वाले इकरामुल हक ने इसे लेकर एएनआई से बातचीत की। उन्होंने बताया, 'सुबह 9-9.30 बजे के आसपास बांग्लादेश के कुछ लोग सीमा पर इकट्ठा हुए। उनमें से कई अभी भी वहीं पर हैं। भीड़ अब थोड़ी कम नजर आ रही है। फिलहाल, जवानों की तैनाती के चलते उनके अचानक भारत आने की संभव नहीं है।' मीडिया में कुछ और भी वीडियो फुटेज सामने आए हैं जिनमें कुछ लोग नदी-नालों को लांघकर भारत आने का प्रयास करते दिख रहे हैं। हालांकि, बीएसएफ की ओर से उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है और उन्हें सीमा के उस पार ही रोका गया है।   भारत-बांग्लादेश सीमा पर निगरानी के लिए समिति गठित गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पड़ोसी देश में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थिति की निगरानी के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की। गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर कहा, 'बांग्लादेश में व्याप्त स्थिति के मद्देनजर मोदी सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर मौजूदा स्थिति की निगरानी के लिए एक समिति गठित की है। समिति बांग्लादेश में अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए रखेगी, ताकि वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों, हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। समिति की अध्यक्षता एडीजी (अतिरिक्त महानिदेशक), सीमा सुरक्षा बल, पूर्वी कमान करेंगे।' recent visitors 88

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर स्थित तिराह घाटी में हुआ हमला, चौकी को लगाई आग, सात की मौत

पेशावर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ है। पाकिस्तान तालिबान से जुड़े आतंकवादियों ने एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया। हमले में सात सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई और 11 अन्य घायल हैं। अधिकारियों के मुताबिक हमला पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर स्थित तिराह घाटी में हुआ। इस समूह ने ली जिम्मेदारी हाफिज गुल बहादर समूह ने इंटरनेट मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली है। इस समूह ने फरवरी में तारिक अफरीदी समूह के साथ गठबंधन किया था। इसे तारिक गेदर समूह के नाम से भी जाना जाता है। खास बात यह है कि यह समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का सहयोगी संगठन है। चौकी को आग के हवाले किया अधिकारियों के अनुसार आतंकवादियों ने औरकजई स्काउट्स चेक पोस्ट पर कब्जा करने की कोशिश की। हमले के बाद में चौकी पर आग लगा दी। हमले में आतंकवादियों ने विस्फोटक और रॉकेट से चलने वाले ग्रेनेड का इस्तेमाल किया। recent visitors 109

वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर अंकुश लगाने के 100 पेट्रोल पंपों पर पीयूसी जांच के लिए आदेश, पेट्रोल भराने से पहले ध्यान दें!

नई दिल्ली अगले हफ्ते से वैध पीयूसी (प्रदू्षण नियंत्रण) प्रमाणपत्र के बिना वाहन चलाने वालों की खैर नहीं है। दिल्ली सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए 100 पेट्रोल पंपों पर पीयूसी जांच के लिए कैमरे लगाने व सॉफ्टवेयर इंस्टाल करने के लिए निजी कंपनी नवगति टेक को टेंडर आवंटित कर दिया है। कंपनी को 15 दिन के अंदर अपनी सिस्टम शुरू कर देना है। कंपनी को दिया गया पांच साल के लिए ठेका कंपनी को पांच साल के लिए ठेका दिया गया है। दिल्ली ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ( डीटीआईडीसी ) के इसी टेंडर को विस्तार देकर बाकी के 400 पेट्रोल पंपों पर भी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए जाएंगे। बता दें कि इसी कंपनी ने चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर पायलट प्रोजेक्ट भी किया था। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नवगति टेक को 15 दिनों के अंदर कम से कम 25 पेट्रोल पंपों पर पीयूसी जांच के लिए सिस्टम तैयार कर देने को कहा गया है। उन्होंने दावा किया कि कुछ ही दिनों में 100 पेट्रोल पंपों पर पीयूसीसी जांच का सिस्टम लग जाएगा। पीयूसी नहीं बनवाने पर कटेगा ई-चालान जिसकी अनुमानित लागत छह करोड़ रुपये है। पेट्रोल पंपों पर आने वाले वाहनों में वैध पीयूसीसी नहीं होने पर प्रदूषण जांच के लिए कुछ घंटों की मोहलत भी दी जाएगी और इस अवधि में पीयूसी नहीं बनवाने पर स्वत: ई-चालान कट जाएगा और इसकी सूचना मोबाइल पर भेज दी जाएगी। दिल्ली के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर पहले से कैमरे लगे हुए हैं और निजी कंपनी को पेट्रोल पंपों पर साफ्टवेयर इंस्टाल करना है तथा परिवहन सेवा पोर्टल पर जोड़ना भर है। इससे पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप 25 पेट्रोल पंपों पर पीयूसीसी वैधता सत्यापन प्रणाली स्थापित की गई थी और इस दौरान करीब 24 प्रतिशत वाहन यहां पर वैध पीयूसीसी के बिना पाए गए थे। बता दें कि दिल्ली में 79 लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। recent visitors 89

आरएसएस ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं पर ‘चिंता’ व्यक्त की

नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं पर शुक्रवार को ‘चिंता’ व्यक्त की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आग्रह किया। आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से भी ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने और जान-माल की सुरक्षा के लिए उचित बंदोबस्त करने का आग्रह किया। अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ी हिंसा गौरतलब है कि बांग्लादेश में सोमवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद से कई हिंदू मंदिरों, हिंदू समुदाय के लोगों के घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की गई है। नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली को लेकर शेख हसीना सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद देश में अव्यवस्था का माहौल हो गया था। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस ने बृहस्पतिवार को हसीना की जगह बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली। होसबाले ने एक बयान में विश्व समुदाय और भारत के सभी राजनीतिक दलों से हिंदू, बौद्ध और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों के साथ एकजुट होने का आग्रह किया, जो बांग्लादेश में उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। RSS ने जताई चिंता उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के आंदोलन के दौरान हिंदू, बौद्ध तथा वहां के अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के साथ हो रही हिंसा की घटनाओं पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गंभीर चिंता व्यक्त करता है।' होसबाले ने कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से उम्मीद है कि वह ऐसी घटनाओं को तुरंत रोकने के उपायों को सख्ती से लागू करे। केंद्र सरकार से की अपील उन्होंने कहा, 'इस गंभीर समय में विश्व समुदाय तथा भारत के सभी राजनीतिक दलों से भी अनुरोध है कि बांग्लादेश में प्रताड़ना के शिकार बने हिंदू, बौद्ध इत्यादि समुदायों के साथ एकजुट होकर खड़े हों। बांग्लादेश में व्याप्त हालात के मद्देनजर एक पड़ोसी मित्र देश होने के नाते उपयुक्त भूमिका निभाने का प्रयास कर रही भारत सरकार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आग्रह करता है कि बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध आदि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये हरसंभव प्रयास करे।' recent visitors 92

वक्फ संशोधन विधेयक के लिए संयुक्त संसदीय कमेटी में ओवैसी और इमरान मसूद समेत होंगे 31 सदस्य, हुआ एलान

नई दिल्ली वक्फ अधिनियम (संशोधन) विधेयक के लिए संयुक्त संसदीय कमेटी (JPC) का एलान कर दिया गया है। इसमें लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य शामिल होंगे। असदुद्दीन ओवैसी, निशिकांत दुबे, तेजस्वी सूर्या, जगदंबिका पाल, इमरान मसूद और गौरव गोगोई समेत कुल 31 सदस्य होंगे। बता दें कि शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ (संशोधन) विधेयक- 2024 के लिए जेपीसी के 21 लोकसभा सदस्यों और राज्यसभा से 10 सदस्यों के नामों की सिफारिश करने को कहा। इसके बाद सदन ने प्रस्ताव पारित किया। बता दें कि गुरुवार को किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था। विपक्ष के भारी हंगामे के बाद सरकार ने विधेयक को जेपीसी को भेजने की सिफारिश की थी। लोकसभा के वो 21 सांसद जो जेपीसी के सदस्य होंगे     जगदंबिका पाल     निशिकांत दुबे     तेजस्वी सूर्या     अपराजिता सारंगी     संजय जयसवाल     दिलीप सैकिया     अभिजीत गंगोपाध्याय     डीके अरुणा     गौरव गोगोई     इमरान मसूद     मोहम्मद जावेद     मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी     कल्याण बनर्जी     ए राजा     लावु श्री कृष्ण देवरायलू     दिलेश्वर कामत     अरविंद सावंत     सुरेश गोपीनाथ     नरेश गणपत म्हस्के     अरुण भारती     असदुद्दीन ओवैसी ये राज्यसभा सदस्य होंगे जेपीसी का हिस्सा     बृज लाल     डॉ. मेधा विश्राम कुलकर्णी     गुलाम अली     डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल     सैयद नसीर हुसैन     मोहम्मद नदीम उल हक     वी विजयसाई रेड्डी     एम. मोहम्मद अब्दुल्ला     संजय सिंह     डॉ. वीरेंद्र हेगड़े   recent visitors 89

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर कल ग्वालियर में करेंगे जन-सुनवाई

भोपाल   ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शनिवार 10 अगस्त को आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु की जाने वाली जन-सुनवाई ग्वालियर नगर निगम के बिस्मिल भवन कांच मील स्थित जोन 5 के क्षेत्रीय कार्यालय पर करेंगे। मंत्री श्री तोमर शनिवार को प्रात: 8.30 बजे से 12 बजे तक नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में जन-सुनवाई करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम व विद्युत वितरण कंपनी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस जन-सुनवाई में उपस्थित रहकर जन-समस्याओं का निराकरण करने एवं आवश्यक व्यवस्थायें करने के निर्देश दिए गए हैं।   recent visitors 92