कोरबा
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश हुई और कई स्थानों पर ओलावृष्टि की स्थिति में निर्मित हुई। कोरबा जिले के भैंसमा में ऐसा ही कुछ हुआ। बारिश के साथ ही आसमान से ओले बरसे। गर्मी के बीच अचानक हुए मौसम के परिवर्तन के कारण आम जनजीवन खासा प्रभावित हुआ। वहीं, ओले गिरने से सब्जी की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
शुक्रवार की दोपहर तेज आंधी तूफान आने से मौसम का मिजाज बदल गया। शहर में तेज आंधी तूफान के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने लगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। कोरबा के ग्रामीण अंचलो मे जमकर हुई बारिश से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि लेमरू, सुर्वे, बड़गाव सहित श्याग, चकामार इलाके में जमकर बारिश हुई और ओले गिरे।
ग्रामीणों की मानें तो शुक्रवार की दोपहर से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। जहां देर रात हुई आंधी तूफान के बाद आकाशीय बिजली की चमक देखने को मिली। वहीं शुक्रवार की सुबह तक कई इलाकों में हल्की बारिश और बिजली की चमकती रही। सुबह होने पर मौसम फिर से खुला।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











