जम्मू
152 महिलाओं सहित 990 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक और छोटा जत्था शनिवार सुबह जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से कश्मीर के दो मुख्य आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।
अमरनाथ यात्रा के लिए 41 साधु और नौ साध्वियाँ सहित 991 तीर्थयात्रियों का 37वां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह 3.30 बजे भगवती नगर बेस कैंप से घाटी के लिए रवाना हुए। कुल 991 तीथयात्रियों में से 815 तीर्थयात्री पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग की ओर जा रहे हैं, जबकि 176 यात्रियों ने 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग का विकल्प चुना है।
29 जून को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल के जुड़वां आधार शिविरों से 52 दिवसीय यात्रा शुरू होने के बाद से जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना होने वाले श्रद्धालुओं का यह सबसे छोटा जत्था था।
अब तक 4.85 लाख से अधिक तीर्थयात्री 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बर्फ के बने भगवान शिव के दर्शन कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 5,000 तीर्थयात्री अभी भी प्रतिदिन गुफा में पूजा करने के लिए आ रहे हैं। तीर्थयात्रा 14 अगस्त को अपने अंतिम चरण में प्रवेश करेगी, जब भगवान शिव की पवित्र छड़ी ‘छड़ी मुबारक’ पहलगाम में यात्रा में शामिल होगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र