मुंबई
बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक आनंद.एल.राय अपनी सुपरहिट फिल्म तनु वेड्स मनु का तीसरा पार्ट बनाना चाहते हैं। आनंद. एल. राय निर्देशित फिल्म तनु वेड्स मनु वर्ष 2011 में प्रदर्शित हुयी थी, जिसमें कंगना रनौत और आर. माधवन ने मुख्य भूमिका निभायी थी। तनु वेड्स मनु की सफलता के बाद आनंद.एल.राय ने वर्ष 2015 में तनु वेड्स मनु की सीक्वल तनु वेड्स मनु रिटर्न्स बनायी। अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट की चर्चा हो रही है।
आनंद एल. राय ने कहा है कि फिल्म तनु वेड्स मनु का तीसरा पार्ट जरूर आएगा। उन्होंने कहा, तनु वेड्स मनु एक ऐसी फ्रेंचाइजी है, जो तीसरा पार्ट डिमांड करती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वह किरदार बहुत खूबसूरत हैं, और कंगना और माधवन ने इन किरदारों को बहुत प्यारी तरह निभाया है। वह किरदार कहानी से भी थोड़े बड़े हो गए थे। शुरुआत में तनु वेड्स मनु को फ्रेंचाइजी बनाने का प्लान नहीं था, फिल्म का सीक्वल तनु वेड्स मनु की सफलता के बाद तय किया गया। तनु वेड्स मनु बहुत अच्छे ढंग से खत्म की गई थी। कहानी पूरी थी। लेकिन किरदार वापस आने को आतुर थे। इसलिए हम दूसरी बना पाए। जैसी ही हमारे पास एक ग्रेट स्टोरी होगी, वो कहानी जिसके हकदार तनु, मनु और दत्तो होंगे, हम इसे बनाएंगे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र