मुंबई
अर्चना पूरन सिंह इन दिनों कपिल शर्मा के शो में नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने यूट्यूब पर व्लॉगिंग चैनल शुरू किया था, जिसका ऐलान इंस्टाग्राम पर किया था। लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही। क्योंकि उनका चैनल हैक हो गया और इसकी भी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। हालांकि उम्मीद जताई है कि जल्द ही सब वापस आ जाएगा।
अर्चना पूरन सिंह ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनका चैनल या तो शनिवार (14 दिसंबर) को रात 2 बजे हैक हो गया था या हाल ही में ऐसा हुआ है। अर्चना ने कहा कि वह और उनकी टीम इस मामले की जांच कर रही है कि वास्तव में क्या हुआ था।
अर्चना पूरन सिंह का चैनल हैक
अर्चना पूरन सिंह ने वीडियो में कहा, 'हेलो दोस्तों, कल ही मैंने अपना नया यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है और आप लोगों ने इतना सारा प्यार दिया है कि लाखों व्यूज आगए कुछ ही घंटों में। लेकिन अफसोस से मुझे कहना पड़ रहा है कि कल रात करीब 2 बजे मेरे यूट्यूब चैनल को किसी ने हैक कर लिया है या कर दिया है। अभी तक समझ नहीं आ रहा है क्योंकि वो पूरी तरह से डिलीट हो गया है।' उन्होंने आगे कहा कि वह एक ही समय में खुश और दुखी हैं।
अर्चना पूरन सिंह ने लोगों का आभार जताया
अर्चना पूरन सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा यूट्यूब चैनल कुछ घंटों में ही वायरल हो गया था। थैंक यू सभी को जिन्होंने मेरे और मेरे परिवार को अपना प्यार दिया। मैं आप सभी को प्यार करती हूं और चैनल शायद एक या दो दिन वापस आ जाएगा। जैसा होगा हम आपको अपडेट करते रहेंगे।' इसके बाद कमेंट सेक्शन में फैंस ने सपोर्ट दिखाते हुए कहा कि जल्द ही उनका चैनल वापस आएगा।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











