लॉस एंजिल्स
ग्लैमर की दुनिया में सिर्फ चमक-धमक ही नहीं होती है। यहां मिलने वाली शोहरत-स्टारडम के लिए काफी कुछ चुकाना पड़ता है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। हाल ही में फेमस अमेरिकन सिंगर एरियाना ग्रांडे को लंदन में BAFTAs के रेड कार्पेट पर देखा गया, जहां उनकी हेल्थ देख फैंस को धक्का लगा। वो इतनी दुबली-पतली लग रही थीं कि हड्डियां तक नजर आ रही थीं। चर्चा ये भी हो रही है कि आखिर एरियाना का ये हाल कैसे हो गया! उनका वजन इतना कम कैसे हो गया! अब इसके पीछे कई कयास लगाए जा रहे हैं।
एरियाना ग्रांडे भले ही अपने करियर के शिखर पर हों, लेकिन चमक-धमक और ग्लैमर के पीछे सिंगर कथित तौर पर बिजी शेड्यूल, मीडिया जवाबदेही और पर्सनल चुनौतियों के दबाव से जूझ रही हैं।
BAFTAs में एरियाना को देख उड़े होश
ऑस्कर में नॉमिनेशन हासिल करने वाली एरियाना इन दिनों सक्सेस इंजॉय कर रही हैं, लेकिन जिस तरह से उनका वजन घटता दिख रहा है, वो देखकर फैंस को उनकी चिंता सता रही है। उन्हें लंदन में BAFTAs में गुलाबी और काले रंग के लुई वितों गाउन में देखा गया। उनके गाल पिचके हुए थे। पसलियां तक नजर आ रही थीं। ये देख उनके फैंस के होश फाख्ता हो गए।
तनाव और चिंता की वजह से हुआ ये हाल?
अब सिंगर के करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि तनाव और चिंता का असर उनकी हेल्थ पर काफी हद तक पड़ा है। पेज सिक्स से बात करते हुए सिंगर के साथ काम करने वाले एक पुराने सहयोगी ने उनके बिजी शेड्यूल का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'ये फिजिकली बहुत डिमांड वाला है। मुझे नहीं लगता कि आपका शरीर ये भी जानता है कि उसे कब खाना चाहिए। जब आपको उठना चाहिए, तब आप सो रहे होते हैं और जब आपको सोना चाहिए, तब आप उठ रहे होते हैं। इसके अलावा फैशन की डिमांड- नेल्स, हेयर, मेकअप… ये सब बिना रुके चलता रहता है। ये सुपर ह्युमन है।'
बिजी शेड्यूल भी है एक वजह!
अंदरूनी सूत्र ने आगे कहा, 'इस तरह के शेड्यूल पर चलने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। मानसिक और शारीरिक रूप से खुद का ख्याल रखना उतना ही मुश्किल हो जाता है। आपको हमेशा 'ऑन' रहना पड़ता है। आपको अपने द्वारा कहे जाने वाले हर शब्द को मापना पड़ता है, लगातार यह सोचना पड़ता है, 'अगर मैं यह कहूंगी, तो इसका क्या मतलब निकाला जाएगा?' आपका दिमाग कभी काम करना बंद नहीं करता।'
सिंगर ने डिप्रेशन और थेरेपी का किया था जिक्र
एरियाना ग्रांडे के साथ पहले काम कर चुके एक अन्य ने बताया कि वह लंबे समय से चिंता से जूझ रही हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा इसे अच्छी तरह से संभाला है। उनके अनुसार, सिंगर हमेशा आत्मविश्वास से भरी और खुद के साथ सहज दिखती थीं। उन्हें कभी नहीं लगा कि वो अपने चेहरे से नाखुश हैं या उन्हें अपने दिखने के तरीके से कोई परेशानी है। एरियान ने एक इंटरव्यू में PTSD, डिप्रेशन और चिंता सहित मेंटल हेल्थ के साथ संघर्षों के बारे में बात की थी। उन्होंने ये भी बताया कि वो बहुत सारी थेरेपी कर रही थीं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











