MY SECRET NEWS

नई दिल्ली

दिल्ली सरकार सीएम रेखा गुप्ता नहीं बल्कि उनके पति मनीष गुप्ता चला रहे हैं। जी हां.. ये सनसनीखेज दावा आम आदमी पार्टी ने किया है। AAP की सीनियर लीडर आतिशी ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि दिल्ली की सत्ता की कमान असल में सीएम रेखा गुप्ता नहीं, बल्कि उनके पति मनीष गुप्ता चला रहे हैं। इधर AAP के आरोपों पर BJP ने भी पलटवार किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने AAP के इन आरोपों का जवाब देते हुए इसे सीएम रेखा का अपमान बताया है साथ ही कुछ सवाल भी किए हैं।

दरअसल शनिवार दोपहर करीब 1 बजे AAP की सीनियर लीडर आतिशी ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया। फोटो किसी बैठक की है। बैठक में सीएम रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता बैठे हैं।  शल मीडिया एक्स पर फोटो शेयर करते हुए आतिशी ने लिखा कि- यह फोटो ध्यान से देखिए। जो व्यक्ति MCD, DJB, PWD और DUSIB के अफसरों की मीटिंग ले रहे हैं, यह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के पति मनीष गुप्ता जी हैं। हम पहले सुनते थे कि अगर गाँव में एक महिला सरपंच चुन कर आती थी, तो सारा सरकारी काम उसका पति संभालता था।

आतिशी ने आगे लिखा कि- ऐसा कहा जाता था कि गांव की महिलाओं को सरकारी काम संभालना नहीं आता, इसलिए काम ‘सरपंच-पति’ संभालेंगे। लेकिन इस प्रथा का विरोध हुआ, महिला सरपंचों को ट्रेनिंग देने की शुरुआत हुई कि वे अपनी ज़िम्मेदारी संभाल सकें। लेकिन देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ होगा कि एक महिला मुख्यमंत्री बनी और सारा सरकारी काम उनके पति संभाल रहे हैं।

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने सवाल किया कि- क्या रेखा गुप्ता जी को सरकारी काम संभालना नहीं आता? क्या इसी वजह से दिल्ली में रोज़ लंबे-लंबे पॉवर कट हो रहे हैं? क्या रेखा जी से बिजली कंपनियाँ नहीं संभल रहीं? क्या इसी वजह से प्राइवेट स्कूलों की फ़ीस बढ़ रही है? क्या रेखा जी से शिक्षा विभाग नहीं संभल रहा? एक मुख्यमंत्री-पति का सरकार चलाना बेहद खतरनाक है!

आतिशी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए मनीष सीसोदिया ने लिखा कि- यह है बीजेपी का असली “परिवारवाद मॉडल” — जनता ने रेखा गुप्ता जी को चुना, लेकिन सिस्टम को चला रहे हैं उनके पति! CM कुर्सी पर पत्नी और फाइलों पर पति — यही है BJP का नया सुशासन? शर्मनाक और अलोकतांत्रिक!

मामले में बीजेपी ने पलटवार किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने AAP के इन आरोपों का जवाब देते हुए इसे सीएम रेखा का अपमान बताया है साथ ही कुछ सवाल भी किए हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है साथ ही दो तस्वीरें भी साझा की हैं। एक तस्वीर में AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल की पत्नी हैं और दूसरी में आतिशी हैं। अपने पोस्ट में सचदेवा ने लिखा ‘आतिशी जी आपकी यह X Post देख कर आश्चर्यचकित हूं की एक महिला होते हुए आपने – अपने खुद के परिश्रम से जनसेवा के संकल्प के साथ डूसू छात्रसंघ सचिव से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री पद तक की यात्रा पूर्ण करने वाली श्रीमती रेखा गुप्ता जी के प्रति अपमानजनक कटाक्ष किया है’।

सचदेवा ने आगे कहा ‘सीएम रेखा जी के पति द्वारा उनका सहयोग करना पूरी तरह सामान्य है और राजनीति में दैनिक जन समस्याओं का निदान अति आवश्यक है और उसमें जन प्रतिनिधि के परिजनों का पार्टी पदाधिकारियों का सहयोग करना सामान्य बात है’। उन्होंने आगे कहा कि अगर आपको यह लगता है कि किसी जनप्रतिनिधि के पति या पत्नी का सहयोग करना लोकतंत्र का अपमान है तो मेरे कुछ सवालों के जवाब दीजिए। इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष ने एक-एक कर सवाल दागे।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0