रुद्रप्रयाग
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा श्री केदार सभा के सौजन्य से मंदाकिनी तट पर सायं कालीन गंगा आरती शुरू हो गई है। केदारनाथ आपदा से पूर्व केदारनाथ धाम में मंदाकिनी व सरस्वती नदी के संगम पर आरती की जाती थी, वर्ष 2013 की भीषण दैवीय आपदा के बाद ये नित्य गंगा आरती बाधित हो गई थी।
सचिव पर्यटन ने दिए थे निर्देश
इस सम्बन्ध में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे द्वारा इस वर्ष से भव्य गंगा आरती सरस्वती और मंदाकिनी के संगम स्थल पर आयोजित करने के निर्देश मंदिर समिति को दिये थे। मंदिर समिति द्वारा श्री केदार सभा के सहयोग और तीर्थ पुरोहितों की सहभागिता के साथ भव्य आरती शुभारंभ कर दिया है। खराब मौसम के बावजूद स्थानीय पंडा पुरोहितों के साथ ही मंदिर समिति कार्मिक और श्रद्धालुजन आरती में शामिल हो रहे हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











