बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच बुधवार को आईपीएल 2025 का 14वां मुकाबला खेला जाएगा। बेंगलुरु की टीम अपने घरेलू मैदान पर जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं। 4 अंक के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद है। बेंगलुरु ने कोलकाता और चेन्नई को हराया। वहीं गुजरात टाइटंस को पंजाब के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था लेकिन अगले मैच में शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम ने मुंबई को हराया था।
रजत पाटीदार के नेतृत्व में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जारी सीजन में काफी मजबूत नजर आ रही है। एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। बल्लेबाजों ने भी इस बार अच्छा साथ दिया है और दोनों मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है। आरसीबी की टीम बदलाव के बिना उतर सकती है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
गुजरात टाइटंस ने भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जीतकर विपक्षी टीमों को बता दिया है कि उन्हें हल्के में लेने की गलती ना करे। गुजरात टाइटन्स के लिए, साई सुदर्शन प्रमुख बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। उन्होंने इस सत्र में लगातार अर्धशतक जड़े हैं और टीम के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। जोस बटलर और गिल से बड़ी पारी की उम्मीद है। कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा आरसीबी की बल्लेबाजी को चुनौती देने की क्षमता रखते हैं। गुजरात भी अपनी प्लेइंग इलेवन में छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगा।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











